पेल्विक फ्लोर, हमारे शरीर में मांसपेशियों एक समूह है, जो गर्भाशय, मूत्राशय और आंत जैसे अंगों को सपोर्ट देता है। यह मांसपेशियों की परतें हैं, जो प्यूबिक बोन से लेकर कोक्सीक्स तक फैली हुई होती हैं। यह आपके जांघ के ऊपर और नाभि के नीचे मौजूद होती है। पेल्विक प्लोर से जुड़ी समस्याएं होने पर अक्सर आपकी पेल्विक मसल्स सही तरह से काम करना बंद कर देती हैं, जिसके कारण आपको चलने-फिरने, उठने-बैठने या कोई भी काम करने में काफी समस्या होती है। इतना ही नहीं पेल्विक फ्लोर में समस्या कब्ज का कारण भी बन सकती हैं। तो आइए पेल्विक हेल्थ फिजिकल थेरेपिस्ट डॉ. अनुजा चंद्राना से जानते हैं पेल्विक फ्लोर की समस्या कम करने के लिए क्या करें, ताकि कब्ज की समस्या से भी राहत मिल सके।
पेल्विक हेल्थ कब्ज की समस्या का कारण कैसे बनता है?
डॉ. अनुजा चंद्राना का कहना है कि, "अगर आप अपनी पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को देखें, तो आप देख सकते हैं कि आपकी योनि नलिका के आस-पास की मांसपेशियां भी आपके मलद्वार के आस-पास की मांसपेशियों के पास से जुड़ी हुई हैं। इसलिए, अगर आपको वैजिनिस्मस जैसी कोई स्थिति है, जिसमें आपको अपने पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को आराम देने में मुश्किल होती है, तो आपको अपने पेल्विक फ्लोर के पीछे की मांसपेशियों को आराम देने में भी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा होगा, जो आपके मलद्वार के चारों ओर होती हैं। इसी कारण पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों में दर्द होने पर आपको वाउल मूवमेंट के दौरान दर्द या मुश्किल हो सकती है।"
इसे भी पढ़ें: पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए करें ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका
टॉप स्टोरीज़
पेल्विक हेल्थ बेहतर रखने के टिप्स
मानसिक स्वास्थ्य
तनाव और चिंता आपके पेट के स्वास्थ्य और आपके पेल्विक फ्लोर में होने वाले तनाव का कारण बन सकते हैं। इसलिए अगर आपको पेल्विक फ्लोर और कब्ज की समस्या बहुत ज्यादा हो रही है तो तनाव और एंग्जाइटी को कंट्रोल करने की कोशिश करें।
हेल्दी डाइट
खान-पान हमारे ओवरऑल हेल्थ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और हेल्दी घुलनशील फाइबर को अपनी डाइट में शामिल करें।
शारीरिक गतिविधियां
जब हम लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो यह न केवल आपके गट हेल्थ को प्रभावित कर देता है, बल्कि पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों में ब्लड सप्लाई और ऑक्सीजन की भी कमी कर सकता है। इसलिए दिन में हर 15 से 20 मिनट में उठना शुरू करें। अगर आप पहले से ही ऐसा कर रहे हैं, तो शारीरिक गतिविधियां करना शुरू करें।
इसे भी पढ़ें: पेल्विक के हिस्से में दर्द के क्या कारण हो सकते हैं? जानें सभी संकेत
ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें
अपने दिन की शुरुआत और अंत धीमी और गहरी सांस लेने जैसे मेडिटेशन से करें। अपने अपने पेट और पेल्विक फ्लोर में हवा भेजें और ताजी हवा में समय गुजारने की कोशिश करें।
View this post on Instagram
पेल्विक फ्लोर और कब्ज की समस्या ठीक करने के लिए आप इन आसानों टिप्स को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik