Expert

तनाव कम करने के लिए फॉलो करें ब्रीदिंग से जुड़े ये 5 टिप्स, स्ट्रेस होगा कम

Breathing Tips To Relieve Stress:  तनाव कम करने के लिए ब्रीदिंग से जुड़ी इन टिप्स को फॉलो करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
तनाव कम करने के लिए फॉलो करें ब्रीदिंग से जुड़े ये 5 टिप्स, स्ट्रेस होगा कम

Breathing Tips To Relieve Stress: हम पानी के बिना 3 सप्ताह और भोजन के बिना 1 सप्ताह तक जीवित रह सकते हैं और हम नींद के बिना 1 से 4 सप्ताह तक जीवित रह सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सांस (ब्रीदिग) लिए बिना 2 से 3 मिनट काटना भी मुश्किल हो सकता है। सांस लेना जीवन की सबसे जरूरी चीज होती है। लेकिन कई बार हम इस ओर ध्यान ही नहीं देते हैं। बढ़ते तनाव के कारण हमारी ब्रीदिंग पर भी असर पड़ता है। ब्रीदिंग को ठीक करने के लिए घर के किसी भी कोने को चुन सकते हैं। आज के समय में जब तनाव का स्तर कई गुना बढ़ गया है, तो डीप ब्रीदिंग करने से इसके स्तर को कम किया जा सकता है। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। आइए जानते हैं तनाव कम करने के लिए ब्रीदिंग से जुड़ी टिप्स के बारे में नोएडा की योगी नितिका से। 

तनाव कम करने के लिए ब्रीदिंग के तरीके

बिस्तर पर या फर्श पर अपने सिर और घुटनों के नीचे तकिया रखकर अपनी पीठ के बल लेटें। अपनी नाक से सांस छोड़ें। एक हाथ अपने पेट पर रखें। दूसरे हाथ को अपनी छाती पर रखें। जैसे ही आप सांस अंदर लें, महसूस करें कि आपका पेट ऊपर उठ रहा है। जैसे ही आप सांस छोड़ें, अपने पेट को नीचे महसूस करें। आपके पेट पर वाला हाथ आपकी छाती पर लगे हाथ से अधिक चलना चाहिए। इस तरह सांस लेने से तनाव का स्तर कम होता है।

गहरी ब्रीदिंग लेने के लिए आंखों को बंद कर लें। गहरी सांस लें और सांस को अंदर बाहर छोड़े। ऐसा करने से तनाव कम होता है और मानसिक शांति मिलती है। जैसे ही आप सांस छोड़े अपने मन में कहे मैं तनाव और चिंता को बाहर निकालता हूँ। ऐसा 15 से 20 मिनट तक करें।

stress

सही ब्रीदिंग करने के तनाव में फायदे

दिमाग को शांति मिलती है

तनाव कम करने के लिए ब्रीदिंग करने से दिमाग को शांति मिलने के साथ मानसिक थकान दूर होती है। साथ ही तनाव हार्मोन कोर्टिसोल की मात्रा कम हो जाती है और यह तनाव को प्रबंधित करना सा सबसे अच्छा तरीका है। ब्रीदिंग करने से कई बीमारियों से भी बचाव होता हैं।

इसे भी पढ़ें- सिंथेटिक परफ्यूम का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से हो सकती हैं ये 7 समस्याएं, यूज करें नेचुरल परफ्यूम

शारीरिक रूप से आराम मिलता है

ब्रीदिंग का नियमित अभ्यास करने से मानसिक शांति मिलने के साथ शारीरिक रूप से भी आराम मिलता है। गलत तरीके से सांस लेने से मांसपेशियों में तनाव बढ़ जाता है और शारीरिक ऊर्जा बहुत अधिक खर्चा होती है। जिस कारण आपको जल्दी थकावट भी हो सकती है। 

आंतरिक अंगों के लिए फायदेमंद

तनाव का स्तर कम करने के लिए गहरी सांस लें। गहरी सांस लेने से हमारे रक्त में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है, जो हमारे ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। सही तरीके से सांस लेने से फेफड़े मजबूत होते हैं और ब्रोंकाइटिस जैसी श्वसन समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है।

तनाव कम करने के लिए ब्रीदिंग से जुड़ी इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, ब्रीदिंग से जुड़ी समस्या होने पर एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

NASA की नई स्‍टडी का दावा: सही तरीके से लेंगे झपकी, तो अनिद्रा और नींद से जुड़ी कई समस्याएं होंगी दूर

Disclaimer