Home Remedies For Bronchitis: ब्रोंकाइटिस श्वास संबंधी समस्या होती है। इसमें मरीज को खांसी, गले में खराश, दर्द, सूजन और बलगम जैसे परेशानी होती हैं। यह समस्या नली में संक्रमण, वायरस या बैक्टीरिया के कारण होती हैं। ब्रोंकाइटिस होने पर व्यक्ति को कई बार घबराहट, हल्का बुखार और थकान भी हो जाती हैं। ब्रोंकाइटिस की समस्या अधिकतर मौसम बदलने या फिर ठंड के मौसम में ज्यादा होती है। इस समस्या को लंबे समय तक नजरअंदाज करने से यह बड़ी बीमारी भी बन सकती है। ऐसे में ब्रोंकाइटिस होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। डॉक्टर की दवाई के साथ कुछ घरेलू उपाय करके भी ब्रोंकाइटिस मे राहत पाई जा सकती हैं। ये घरेलू उपाय करने से खासीं, गले की खराश और दर्द में आराम मिलेगा। इन उपायों को घर पर आसानी के किया जा सकता हैं। आइए जानते हैं ब्रोंकाइटिस की समस्या को दूर करने के लिए घरेलू उपायों के बारे में।
नीलगिरी का तेल
ब्रोंकाइटिस की समस्या होने पर नीलगिरी का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तेल से गले की सूजन में राहत मिलती है। इस तेल का इस्तेमाल करने के लिए गर्म पानी में 2 से 3 बूंद नीलगिरी तेल की मिलाएं। उसके बाद इस पानी से भाप लें। ऐसा करने से गले में हो रहा दर्द और खांसी से आराम मिलेगा। यह तेल बलगम को निकालने में मदद करता है।
टॉप स्टोरीज़
शहद
जी हाां, ब्रोंकाइटिस की समस्या को दूर करने के लिए शहद का भा इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण ब्रोंकाइटिस में होने वाले गले में दर्द, खांसी और सूजन में राहत देता हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए रोज 1 चम्मच शहद को चाय में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से ब्रोंकाइटिस में आराम मिलेगा।
हल्दी वाला दूध
हल्दी वाला दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद करक्यूमिन तत्व और एंटीबैक्टीरियल गुण ब्रोंकाइटिस को ठीक करने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 गिलास दूध लें। इसको उबलने के लिए रखें। अब इसमें 1 /4 चौथाई चम्मच हल्दी को मिलाकर कुछ देर उबलने दें। उसके बाद गुनगुना होने पर इस दूध को पिएं।
इसे भी पढ़ें- पैरों में कील या फुट कॉर्न्स (Foot Corns) की समस्या दूर करेंगे ये 5 घरेलू उपाय
अदरक
अदरक शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है। ब्रोंकाइटिस होने पर इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 कप पानी को उबलने रखें। इसमें अदरक, चाय पत्ती और चीना मिलाकर कुछ देर के लिए उबालें। अब इसे छानकर पिएं। ऐसा करने से ब्रोंकाइटिस से राहत मिलती है।
प्याज
प्याज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके उपयोग से कई समस्याएं आसानी से ठीक होती हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए प्याज को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। अब इस रस को पिएं। इस रस को पीने से ब्रोंकाइटिस के लक्षणों से राहत मिलती है।
ब्रोंकाइटिस की समस्या को दूर करने के लिए इन उपायों की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, ये उपाय करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik