प्याज खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। हमारे घर की लगभग हर डिश में प्याज होती है। इसके बिना खाने का टेस्ट ही बदल जाता है। यही वजह है कि प्याज के बिना खाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। प्याज में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी एलर्जिक गुण पाए जाते हैं। इसके साथ ही प्याज में विटामिन ए, बी6, बी कॉम्पलेक्स, विटामिन सी भी पाया जाता है। प्याज से हमें कई तरह इंफेक्शन से सुरक्षित रहते हैं। प्याज डायबिटीज की समस्या को कम करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आगे जानते हैं प्याज से होने वाले फायदों के बार में।
प्याज खाने से होने वाले फायदे
प्याज हमारे आहार का एक अहम हिस्सा है। बचपन से हम प्याज का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप इसके फायदों के बारे में जानते हैं। यदि नहीं तो आज इसके फायदों के बारे में जानकर आप इसे नियमित लेना शुरु कर देंगे।
इसे भी पढ़ें : सेहत के लिए फायदेमंद है हरे प्याज का सेवन
डायबिटीज का जोखिम होता है कम
प्याज डायबिटीज को कंट्रोल करने का काम करता है। प्याज में क्रोमियम पाया जाता है, जो डायबिटीज को कम करने में सहायक होता है। इसके साथ ही प्याज में एंटीडायबिटीक गुण होते हैं। अगर आप डायबिटीज से बचना चाहते हैं तो आपको रोजना प्याज का सेवन करना चाहिए। लेकिन यदि आप किसी भी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं तो प्याज खाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
इंफेक्शन का खतरा होता है दूर
प्याज में एंटी एलर्जिक और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो आपको इंफेक्शन से बचाते हैं। इसके सेवन से इंफेक्शन का कारण बनने वाले स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटंस के पनपने की क्षमता कम हो जाती है। जिसकी वजह से आप संक्रमण की चपेट में आसानी से नहीं आते हैं और मौसम की वजह से होने वाली समस्याओं में आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
कैंसर से करता है सुरक्षित
कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि प्याज ब्रेस्ट और पेट के कैंसर के लिए जिम्मेदार कोशिकाओं के निर्माण को रोकने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के रक्त में मौजूद फ्री रेडिकल्स को दूर करने में सहायक होते हैं। यदि प्याज का सेवन किया जाए तो खून में कैंसर के पनपने की संभावनाएं कम हो जाती है। इससे कैंसर का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है। लेकिन कैंसर होने पर आपको डॉक्टर की सलाह से उचित दवाएं लेनी चाहिए। इसके लिए प्याज को घरेलू उपचार नहीं मानना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : गर्मियों में क्या आप भी खाते हैं जमकर कच्चा प्याज? तो जान लें इसके नुकसान
पाचन तंत्र को करता है मजबूत
यदि आप पके हुए प्याज का सेवन करते हैं, तो आपको पाचन तंत्र संबंधी समस्या नहीं होती है। इसमें फाइबर होता है, जो आपको पेट में गैस और अपच की समस्या को बनने नहीं देता। कब्ज न होने की वजह से आपका पाचन तंत्र धीरे-धीरे ठीक होता है। साथ ही ये पेट के लिए आवश्यक गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है।
प्याज को आप सलाद या सब्जी बनाकर भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। ऐसा नहीं हैं कि इसके खाने से गर्मियों में ही आपको फायदे मिलते हैं। जबकि ये आपके लिए सर्दियों में भी फायदेमंद होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version