क्या कच्चा प्याज खाने से गैस बनती है? जानें डॉक्टर की राय

क्या कच्चा प्याज खाने से गैस की समस्या हो सकती है? जानें डॉक्टर से कारण, उपाय और बचाव के तरीके।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या कच्चा प्याज खाने से गैस बनती है? जानें डॉक्टर की राय


Onions Cause Gas: प्याज लगभग हर भारतीय रसोई में मौजूद होती है। चाहे आप सब्जी में डालें, सलाद में, करी में, चटनी में या रायते में। प्याज लगभग हर खाने में शामिल होता है। जिस खाने में आप प्याज डाल देते हैं उसका स्वाद भी खूब आता है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि कच्चा प्याज खाने के बाद पेट में गैस की समस्या हो सकती है? क्या वाकई कच्चा प्याज खाने से गैस बनती है? तो चलिए जानते हैं। इस विषय पर विस्तार से जानने के लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट एंड डायबिटोलॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉ. प्रीति श्रीवास्तव (Nutritionist and Diabetologist specialist, Dr. Preeti Srivastava, Lucknow Ayurvedic & Nutridiet Clinic) से बात की। 

कच्चा प्याज खाने से गैस क्यों बनती है-Why do Onions Cause Gas?

कच्चा प्याज खाने से गैस बनने का मुख्य कारण प्याज में मौजूद फाइबर और नेचुरल सल्फर यौगिक है। खासतौर से प्याज में मौजूद फ्रुक्टोन (Fructans) नामक फाइबर है। यह एक ऐसा कार्बोहाइड्रेट है जिसे कुछ लोगों को पचाने में दिक्कत होती है। इसलिए पाचन तंत्र में गड़बड़ी होती है और पेट फूलना, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- किन लोगों को कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

कच्चा प्याज किन लोगों को नहीं खाना चाहिए-Who should not eat raw Onion?

कच्चा प्याज हर व्यक्ति के लिए नुकसानदायक नहीं होता है, लेकिन कुछ मरीजों को खासतौर पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि प्याज का सेवन कम करें।

  • पाचन संबंधित मरीजों को कच्चा प्याज खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इन लोगों को प्याज खाने से गैस, पेट में दर्द और बैचेनी जैसी समस्या हो सकती है।
  • जिन लोगों को आंतों से जुड़ी कोई समस्या है, उन्हें भी कच्चा प्याज खाने से नुकसान हो सकता है।
  • छोटे बच्चों और बुजुर्गों को कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए, यह पाचन में परेशानी पैदा कर सकता है।
onions

गैस की समस्या से बचने के लिए प्याज कैसे खाएं-How to eat Onions to Avoid Gas Problems

कई लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं, जैसे इरिटेबल बाउल सिंड्रोम इसमें मरीज को पेट फूलना, गैस, पेट में दर्द, ऐंठन और कब्ज जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि उन चीजों का सेवन न करें जिससे यह समस्याएं और बढ़ सकती हैं। इसलिए प्याज भी नुकसानदायक हो सकती है। अब क्या करें?

  • प्याज को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं। प्याज को पकाने से उसमें मौजूद फ्रुक्टॉन की मात्रा कम हो जाती है। इसलिए ज्यादातर लोगों को पका हुआ प्याज खाना चाहिए, जिससे गैस की समस्या नहीं होगी, जबकि कच्चा प्याज खाने से गैस बन सकती है।
  • रात के समय प्याज खाने से बचें, यह नींद को प्रभावित कर सकता है और भी कई परेशानियां हो सकती हैं।

प्याज खाने के फायदे-Benefits of Eating Onion

कच्चे प्याज को पूरी तरह खाना बंद नहीं कर सकते, क्योंकि इसके कई फायदे भी हैं। प्याज की तासीर ठंडी मानी जाती है।

  • यह गर्मियों में लू से बचाता है।
  • प्याज में एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर होता है।
  • बता दें कि प्याज ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल में मदद करता है।

डॉ. प्रीति श्रीवास्तव का कहना है कि हर व्यक्ति का पाचन तंत्र अलग-अलग होता है। अगर आपको कच्चा प्याज खाने से गैस या पेट फूलने की समस्या हो रही है, तो उसको कम मात्रा में खाना शुरू कर दें। छोटे बदलाव करने से सेहत में बड़ा सुधार आ सकता है।

निष्कर्ष
कच्चा हर भारतीय रसोई में मौजूद होता है और यह एक सेहतमंद भोजन है, लेकिन कुछ लोगों को यह नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, यह गैस की समस्या का कारण बन सकता है। इसलिए समझदारी से प्याज का सेवन करें। रात में कच्ची प्याज खाने से बचें और पकाकर ही खाएं।

FAQ

  • कच्चा प्याज किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?

    जिन लोगों को पाचन संबंधी, जैसे पेट फूलना, गैस और अपच जैसी समस्याएं हैं, उन लोगों को कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए। 
  • प्याज खाने से एसिडिटी होती है क्या?

    हां, प्याज खाने से एसिडिटी हो सकती है। हालांकि, रोज प्याज खाना फायदेमंद है, लेकिन ज्यादा प्याज खाना और रात के समय पर प्याज खाना एसिडिटी का कारण हो सकता है।
  • कच्चा प्याज खाने का क्या फायदा है? 

    कच्चे प्याज में सल्फर मौजूद होने की वजह से हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। 

 

 

 

Read Next

ग्रीन टी पीने से लिवर को मिलते हैं कई फायदे, जानें इस बारे में

Disclaimer