Doctor Verified

क्या जल्दी-जल्दी खाना खाने से गैस बनती है? जानें डॉक्टर की राय

अगर आप जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तो आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन क्या इससे गैस की दिक्कत हो सकती है? जानते हैं इस बारे में डॉक्टर से।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या जल्दी-जल्दी खाना खाने से गैस बनती है? जानें डॉक्टर की राय


हमारे खाने की आदत, पेट से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकती है। जैसे कि अगर आप जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तो इससे आपको ब्लोटिंग की दिक्कत हो सकती है या फिर कुछ घंटों के बाद आप पेट फूलने जैसे अहज लक्षण महसूस कर सकते हैं। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि इसकी वजह क्या है, यह दिक्कत क्यों होती है और जल्दी-जल्दी खाने पर हमारे शरीर का हाल कैसा होता है। आज हम डॉ. रोहित शर्मा, कंसलटेंट इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर से जानेंगे कि जल्दी-जल्दी खाने से पेट में गैस की दिक्कत क्यों होती है। इसके अलावा इस तरह से खाना खाने के क्या नुकसान हैं, जानतेहैं इस बारे में विस्तार से

क्या जल्दी-जल्दी खाना खाने से गैस बनती है-Does eating food too fast cause gas in Hindi

डॉ. रोहित शर्मा, बताते हैं कि खाना तेजी से खाने से गैस की समस्या हो सकती है। जब हम बहुत जल्दी खाते हैं, तो हमारा पेट सही तरीके से भोजन को पचा नहीं पाता और इससे गैस बनना शुरू हो जाती है। दअसल, तेजी से खाने पर हवा भी ज्यादा निगलते हैं, जो पेट में गैस बनने का एक बड़ा कारण है। इसके अलावा, जल्दी खाने से भोजन ठीक से चबाया नहीं जाता, जिससे कई समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: मॉर्निंग सिकनेस से लेकर गैस की समस्या तक, जानें प्रेग्नेंसी में जलजीरा पीने के फायदे

जल्दी-जल्दी खाना खाने के नुकसान-Eating too fast side effects

NIH के अनुसार जल्दी-जल्दी खाने से गैस की दिक्कत ही नहीं बल्कि, मोटापा और हाई बीपी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा जब आप जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तो खाना पूरी तरह चबाए पेट में चला जाता है जिससे कई सारी समस्याएं होने लगती हैं। जैसे कि

पाचन प्रक्रिया प्रभावित रहती है

जल्दी-जल्दी खाना खाने पाचन प्रक्रिया प्रभावित रहती है। दरअसल, जब आप जल्दी-जल्दी खाते हैं तो खाना बड़े टुकड़ों में ही पेट में चला जाता है। इसे तोड़ने के लिए पेट ज्यादा एसिड बाइल जूस को प्रड्यूस करता है और इसमें एक लंबा समय लगता है। इसके अलावा खाना सही से नहीं पच पाने की वजह से आंतों की गति प्रभावित होती है और डाइजेशन प्रभावित हो जाती है। इससे आपका मोटापा बढ़ सकता है, कब्ज की दिक्कत हो सकती है और लंबे समय तक पाचन प्रभावित होने से भूख असंतुलित हो सकती है और बॉडी में टॉक्सिक पदार्थ बढ़ सकते हैं और इसका असर आपकी स्किन पर नजर आ सकता है।

fast_eating_side_effects

पेट में भारीपन

पेट में भारीपन की दो वजह हो सकती है पहला एसिडिटी और दूसरा अपच। जो भी आपने तेजी से खाया है अगर वह शरीर में सही से नहीं पचा है तो पेट इसे पचाने के लिए अतिरिक्त एसिड बाइल जूस को प्रड्यूस करता है और यह भी एसिडिटी की वजह हो सकती है। इसके अलावा अपच की वजह से पेट भरा-भरा सा लग सकता है और आपको दिक्कत बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: ब्लोटिंग और गैस की समस्या से हैं परेशान? करें ये योगासन

शरीर में सूजन

पेट में भारीपन की वजह खराब डाइजेशन और अतिरिक्त गैस हो सकती है जो कि आपने हवा के रूप में जल्दी-जल्दी खाते-खाते निगल लिया है। इसके अलावा कब्ज और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम वाले लोगों के पेट में भी सूजन काफी ज्यादा होती है जिसका एक कारण जल्दी-जल्दी खाना है जिससे खाना सही पचा नहीं है।

इसलिए खाना धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए ताकि पाचन सही तरीके से हो और गैस जैसी समस्याएं कम हों। साथ ही, भोजन के दौरान पानी कम मात्रा में पीना चाहिए क्योंकि ज्यादा पानी खाने के साथ लेने से भी पाचन प्रभावित हो सकता है। अगर गैस की समस्या बनी रहती है तो पाचन सुधारने वाले आहार और जरूरी मेडिकेशन की मदद ली जा सकती है। कुल मिलाकर, भोजन को आराम से, अवसादमुक्त माहौल में खाना स्वास्थ्य के लिए उत्तम रहता है और गैस की समस्या से बचाता है।

FAQ

  • गैस बनती है तो क्या-क्या दिक्कत होती है?

    गैस बनने से आपको सिर दर्द, पेट फूलना, ऐंठन और सीने में जलन हो सकती है। इसके अलावा गैस की समस्या से आपको सिर दर्द, जी मिचलाना और उल्टी की समस्या हो सकती है। यह तमाम स्थिति आपको बेचैन और असहज कर सकती है इसलिए जरूरी है गैस बनने पर घरेलू उपाय करें या फिर डॉक्टर को दिखाकर दवा लें।
  • गैस बनने पर कहां-कहां दर्द होता है?

    गैस बनने पर आपको सीने में दर्द की समस्या, पेट में दर्द और सिर में दर्द हो सकता है। इसके अलावा गैस की वजह से आपके शरीर के अलग-अलग अंगों में दर्द हो सकते हैं।
  • क्या गैस के कारण घबराहट हो सकती है?

    गैस के कारण आपको घबराहट हो सकती है और यह काफी हद तक आपको परेशान कर सकती है। इसलिए डॉक्टर को दिखाएं और इस समस्या से बचें।

 

 

 

Read Next

क्या हेयर डाई आपके खून में मिल सकती है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS