Expert

क्या अंडा खाने से गैस बनती है? जानें एक्सपर्ट की राय

Can Eating Eggs Cause Acidity in Hindi: ऐसा जरूरी नहीं कि अंडे खाने से सभी लोगों में गैस बने, लेकिन हो सकता है कि कुछ लोगों को अंडे खाने के बाद गैस की शिकायत हो।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अंडा खाने से गैस बनती है? जानें एक्सपर्ट की राय


Can Eating Eggs Cause Acidity in Hindi: अंडे खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अंडे प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। अंडे खाने से शरीर में न केवल प्रोटीन की कमी पूरी होती है, बल्कि इसे खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। लेकिन, कुछ लोग अंडे खाने के बाद गैस बनने की शिकायत करते हैं। क्या आपको भी अंडे खाने के बाद गैस बनती है? हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं कि अंडे खाने से सभी लोगों में गैस बने, लेकिन हो सकता है कि कुछ लोगों को अंडे खाने के बाद गैस की शिकायत हो।

अंडे में अन्य भी कई पोषक तत्व होते हैं, जिन्हें खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आमतौर पर प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए डॉक्टर अपनी रेगुलर डाइट में अंडे शामिल करने की सलाह देते हैं। गैस या पेट से जुड़ी समस्या से पीड़ित मरीजों को अंडे खाने से परहेज करना चाहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Kya Ande Khane se Gas Banti Hai) -

क्या अंडा खाने से गैस बनती है?

प्राची के मुताबिक अंडे खाने से गैस बनने की समस्या हो सकती है। हालांकि, ऐसा कम लोगों में होता है। लेकिन, अंडे खाने के बाद गैस की शिकायत करना एक आम समस्या है। दरअसल, अंडे में फैट की अच्छी मात्रा होने के साथ ही सल्फर भी पाया जाता है, जो पाचन प्रक्रिया में बाधा बनकर गैस (How to Improve Digestive System in Hindi) और अपच जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है।

अगर आपको पहले से ही गैस, अपच और पेट फूलने आदि जैसी समस्याएं रहती हैं तो ऐसे में अंडे खाने से परहेज करना फायदेमंद हो सकता है। अगर आप हाई फैट वाले फूड्स खाने में संवेदनशील हैं तो अंडे आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। 

can eating eggs cause gas-inside

कमजोर पाचन तंत्र वालों को हो सकती है समस्या

अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो आप प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों को आसानी से नहीं पचा पाते हैं। जिससे प्रोटीन ठीक तरह से पच नहीं पाता है और गैस का कारण बन सकता है। वहीं, कुछ लोगों को अंडे खाने के बाद एलर्जी का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आपको अंडों को अच्छी तरह से पकाकर खाना चाहिए साथ ही कोशिश करें कि ज्यादा मात्रा में अंडे खाने से परहेज करें। इससे आपको गैस की समस्या नहीं होगी। 

गैस बनने पर इस तरीके से खाएं अंडे

अगर आप उन्हीं लोगों में से हैं, जिन्हें अंडे खाने के बाद अक्सर गैस बन जाती है तो ऐसे में आपको अंडे खाने का सही तरीका जान लेना चाहिए। दरअसल, अंडे के बीच वाला पीला हिस्सा यानि एग यॉक में ज्यादा फैट पाया जाता है। गैस के मरीजों को अंडे का पीला हिस्सा खाने के बजाय अंडे के सफेद भाग को खाना चाहिए उसमें फैट की मात्रा कम होती है। इसके अलावा अगर अंडे खाने के बाद आपको गैस बनती है तो ऐसे में अंडे को उबालकर खाएं या उसकी भुर्जी बनाकर खाना भी लाभकारी साबित होता है। 

इसे भी पढ़ें - एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए? जानें क्या कहते हैं डायटीशियन 

ज्यादा अंडे खाने के नुकसान 

  1. जरूरत से ज्यादा अंडे खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक होते हैं।
  2. इसे खाने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, अपच और पेट फूलना आदि हो सकता है।
  3. ज्यादा अंडे खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के साथ ही साथ कई बार हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
  4. कई बार ज्यादा अंडे खा लेने से दस्त और उल्टी जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
  5. अंडों में फैट होता है इसलिए ज्यादा अंडे खाने से कई बार आपका वजन बढ़ भी सकता है।
  6. जरूरत से ज्यादा अंडे खाने से आपको त्वचा से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
  7. कई बार ज्यादा अंडों का सेवन किडनी से जुड़ी समस्या भी पैदा कर सकता है।

FAQ

  • कौन सी बीमारी में अंडा नहीं खाना चाहिए?

    कुछ बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में अंडे खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल, कब्ज, अपच और किडनी से जुड़ी समस्या है तो ऐसे में अंडे खाने से बचें। 
  • क्या पेट के इन्फेक्शन में अंडे खा सकते हैं?

    जी हां, पेट के इंफेक्शन होने पर आप अंडे का सेवन कर सकते हैं। अंडे में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है, जिसे खाने से वायरल इंफेक्शन होने के साथ-साथ पेट के इंफेक्शन में भी आराम मिलता है। 
  • अंडा खाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है?

    अंडा खाने के बाद पेट में दर्द होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। अंडे की तासीर गर्म होती है अगर आप ज्यादा अंडे खाते हैं तो इससे पेट में दर्द हो सकता है। 

 

 

 

Read Next

रोज चावल खाकर भी कर सकते हैं आप वेट लॉस, बस फॉलो करें ये आसान टिप्स

Disclaimer

TAGS