Doctor Verified

एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए? जानें क्या कहते हैं डायटीशियन

How Many Eggs Should I Eat Per Day: एक दिन में कितने अंडे खाना फायदेमंद होता है? डायटीशियन से जानें कितने अंडे खाना है फायदेमंद?

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Mar 28, 2023 20:05 IST
एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए? जानें क्या कहते हैं डायटीशियन

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

How Many Eggs Should I Eat Per Day: अंडे खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंडे में पाए जाने वाले पोषक तत्व और गुण शरीर को हेल्दी रखने में मददगार होते हैं। फिटनेस फ्रीक हों या जिम में वर्कआउट करने वाले लोग सभी अंडे का सेवन खूब करते हैं। सुबह नाश्ते के समय अंडे से बनी डिशेज हों या शाम में उबले अंडे का सेवन दोनों ही स्वाद और पोषण से भरपूर होते हैं। अंडे में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है, इसके अलावा मिनरल्स और हेल्दी फैट भी अंडे में पर्याप्त मात्रा में होते हैं। अंडे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है और यही कारण है कि अंडे के पीले भाग का कम सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे, लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना कितने अंडे खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है? आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए?- The Number of Eggs You Can Have in A Day?

अंडे में मौजूद प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी 12, विटामिन डी, कैल्शियम, जिंक और फोलेट जैसे पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से अंडे का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन आपकी सेहत को कई गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है। बहुत ज्यादा अंडे खाने से आपके शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और इसकी वजह से आपका पेट भी खराब हो सकता है। नियमित रूप से अधिक मात्रा में अंडे खाने से आपको कई दूसरी समस्याओं का खतरा भी रहता है। ऐसे में आपको एक दिन में सीमित मात्रा से अधिक अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए।

How Many Eggs Should I Eat Per Day

इसे भी पढ़ें: किन लोगों को नहीं खाना चाहिए अंडा? जानें इसे खाने के नुकसान

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि रोजाना अंडे खाने से आपके शरीर में प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। इसका सेवन मांसपेशियों के विकास से लेकर शरीर को बीमारियों से बचाने में भी फायदेमंद होता है। आमतौर पर एक हेल्दी व्यक्ति को रोजाना 2 से 3 अंडे का सेवन करना चाहिए। ऐसे लोग जो जिम में वर्कआउट करते हैं या एथलीट हैं, उन्हें प्रोटीन की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे लोग दिन में 4 से 5 अंडे खा सकते हैं। नियमित रूप से अंडे का सेवन करने वाले लोगों को अंडे का सफेद भाग ही खाना चाहिए। इसके अलावा ऐसे लोग जिन्हें हार्ट या कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्या है, उन्हें एक दिन में 2 से ज्यादा अंडे नहीं खाने चाहिए।

ज्यादा अंडे खाने के नुकसान- Side Effects of Eating Too Much Eggs in Hindi

ज्यादा अंडे खाने से आपकी सेहत को कई गंभीर नुकसान का खतरा रहता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है और अंडे की तसीर गर्म होती है। इसलिए सीमित मात्रा में ही अंडे का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।  हार्ट के मरीजों को भी बहुत ज्यादा अंडे का सेवन करने से मना किया जाता है। किसी भी बीमारी या समस्या से ग्रसित लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer