Doctor Verified

क्या आप मखाना सही मात्रा में खा रहे हैं? जानिए उम्र के अनुसार एक दिन में कितना मखाना खाएं

मखाना न सिर्फ खाने में अच्छा लगता है बल्कि इसके अनेक फायदे भी होते हैं, लेकिन मखाने का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। यहां जानिए, 1 दिन में कितने मखाने खाने चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप मखाना सही मात्रा में खा रहे हैं? जानिए उम्र के अनुसार एक दिन में कितना मखाना खाएं


आजकल लोग सेहतमंद रहने के लिए अपने खाने-पीने की आदतों में बदलाव कर रहे हैं। तले-भुने और ज्यादा तेल-मसाले वाले स्नैक्स की जगह मखाना जैसे हेल्दी विकल्प तेजी से फेमस हो रहे हैं। मखाना प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद है। यह हल्का होने के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन अक्सर लोग इसे हल्का समझकर जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, यहां तक कि बच्चों को भी ज्यादा मात्रा में खिलाने लगते हैं। ज्यदा मात्रा में मखाना खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं, अपच या ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इस लेख में राम हंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ram Hans Charitable Hospital) से जानिए, उम्र के अनुसार, प्रतिदिन कितना मखाना खाना चाहिए?

1 दिन में कितने मखाने खाने चाहिए? - How Much Makhana To Eat Per Day

1. 3 साल से छोटे बच्चों के लिए मखाना की मात्रा - How Much Makhana To Eat In A Day For Baby

3 साल से छोटे बच्चों के लिए मखाना की मात्रा बहुत ही कम रखनी चाहिए। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, इस उम्र के बच्चों को मखाना का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। दिन में 5 पीस या इससे कम मखाना देना उपयुक्त रहता है। छोटे बच्चों का पाचन तंत्र अभी विकसित हो रहा होता है, इसलिए उन्हें छोटे हिस्सों में हल्का और सुपाच्य भोजन देना ही सबसे अच्छा होता है। मखाना खाने से बच्चों को ताकत मिलती है, लेकिन यह जरूरी है कि इसे संयमित मात्रा में दिया जाए।

इसे भी पढ़ें: क्या दूध मखाना खाने से वजन बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट से

2. 5-10 साल के बच्चों के लिए मखाना की मात्रा - How Much Makhana To Eat In A Day For Kids

5 से 10 साल के बच्चों के लिए मखाना की मात्रा थोड़ी बढ़ाई जा सकती है। इस आयु वर्ग के बच्चे दिन में 15 पीस मखाना खा सकते हैं। इस उम्र में बच्चों का पाचन तंत्र ज्यादा मजबूत होता है और वे अधिक मात्रा में पोषक तत्वों को अवशोषित कर सकते हैं। मखाना में प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्व होते हैं, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए लाभकारी होते हैं।

How Much Makhana To Eat Per Day

इसे भी पढ़ें: मखाना और बादाम खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, इस तरह करें सेवन

3. 10 साल से ऊपर के बच्चों के लिए मखाना की मात्रा

10 साल से ऊपर के बच्चों और युवा वयस्कों के लिए मखाने का सेवन सामान्य रूप से 10 से 15 ग्राम तक किया जा सकता है। यह मात्रा पर्याप्त है ताकि शरीर को मखाना से मिलने वाले सभी पोषक तत्व मिल सकें। मखाना में फाइबर और प्रोटीन होते हैं, जो पाचन में सुधार करते हैं और मांसपेशियों के निर्माण में मदद करते हैं। इसके अलावा, मखाना में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को हानिकारक तत्वों से बचाने का काम करते हैं। इस उम्र में शरीर को ज्यादा एनर्जी और पोषक तत्वों की जरूरत होती है और मखाना इस जरूरत को पूरा करने में मदद करता है।

4. वयस्कों के लिए मखाना की मात्रा - How Much Makhana To Eat In A Day For Adults

वयस्कों के लिए मखाने की सही मात्रा उनके स्वास्थ्य, फिजिकल एक्टिविटी और अन्य शारीरिक जरूरतों के आधार पर किया जाता है। एक स्वस्थ वयस्क को दिन में 15 से 20 ग्राम तक मखाना खाना चाहिए। यह मात्रा शरीर के लिए पर्याप्त होती है।

मखाने खाने का सही तरीका क्या है? - What Is The Best Way To Eat Makhana

मखाना का सेवन आप सीधे कर सकते हैं। इसके अलावा आप मखाने को कम घी में हल्का सा भूनकर स्नैक के रूप में खा सकते हैं। इसे दूध, शहद या फल के साथ भी मिलाया जा सकता है, ताकि इसका स्वाद और पोषण बढ़ सके।

निष्कर्ष

मखाना शरीर के लिए एक बेहतरीन और पौष्टिक आहार है, लेकिन इसका सेवन सही मात्रा में ही करना चाहिए। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, मखाने का सेवन उम्र और शारीरिक जरूरतों के अनुसार किया जाना चाहिए। बच्चों से लेकर वयस्कों तक, सभी के लिए मखाने की सही मात्रा अलग-अलग हो सकती है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में सेहत का खजाना है बादाम चिक्की, जानें रेसिपी और फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version