आयुर्वेद में त्रिदोषों का काफी महत्व है, जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। आयुर्वेद के अनुसार वात दोष “वायु” और “आकाश’ इन दो तत्वों से मिलकर बना है, जो मानव शरीर में तीनों दोषों में से सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। शरीर में वात का पेट और आंत में बताया गया है। ऐसे में शरीर में वात असंतुलन के कारण व्यक्ति को कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। इतना ही नहीं वात दोष बढ़ने के कारण पेट से जुड़ी समस्याओं के साथ जोड़ों में दर्दी की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में अगर आपके शरीर में भी वात दोष बढ़ा है या आप इसके बढ़ने के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में आयुर्वेदिक डॉ. रॉबिन शर्मा के बताएं इस आयुर्वेदिक नुस्खे को शामिल कर सकते हैं।
वात दोष को संतुलित करने के लिए क्या खाएं?
मखाना, तिल और मेथी को मिलाकर खाने से वात दोष को संतुलित करने के में मदद मिलती है। यह एक आयुर्वेदिक उपाय है, जो शरीर में गतिशीलता और ड्राईनेस को कंट्रोल करता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-
- मखाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर में अतिरिक्त वात को शांत करने में मदद करता है।
- तिल के बीज गर्म, ऑयली और हैवी होते हैं, जो वात की शुष्कता और ठंडक को कम करते हैं।
- मेथी के बीज आपके शरीर को गर्मी देते हैं और बढ़े हुए वात के कारण होने वाली समस्या को कम करने में मदद करते हैं।
- तिल और मेथी के सूजनरोधी गुण गठिया जैसे वात विकारों से जुड़े जोड़ों के दर्द और अकड़न को कम करने में फायदेमंद होते हैं।
इसे भी पढ़ें: शरीर में सभी दोषों को संतुलित रखता है केसर का पानी, सेहत के लिए होता है फायदेमंद
- यह मिश्रण अग्नि (पाचन अग्नि) को उत्तेजित करके पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं, जिससे वात असंतुलन के कारण होने वाली सूजन, गैस और कब्ज की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।
- कैल्शियम और मिनरल्स से भरपूर, मखाना और तिल के बीज हड्डियों को मजबूत करते हैं, जो वात-प्रधान व्यक्तियों के लिए जरूरी है, जिनकी हड्डियां कमजोर होती हैं।
- तिल और मखाना नर्व सिस्टम को पोषण देते हैं, ध्यान में सुधार करते हैं और तनाव को कम करते हैं, जो शरीर में वात बढ़ने का एक सामान्य लक्षण है।
मखाना, तिल और मेथी का मिश्रण कैसे बनाएं?
- मखाना, तिल और मेथी के बीज को बराबर मात्रा में लेकर अलग-अलग अच्छी तरह भून लें।
- अब सभी सामग्रियों को अलग-अलग बारीक पीसकर पाउडर बना लें।
- इसके बाद एक एयर टाइट कंटेनर में सभी चीजों को डालकर अच्छी तरह मिला लें और स्टोर कर लें।
- आप रोजाना 1 या 2 चम्मच इस पाउडर का सेवन गर्म दूध या पानी के साथ कर सकते हैं।
View this post on Instagram
वात से जुड़ी समस्याओं और बीमारियों को बढ़ने से रोकने और आपके ओवरऑल हेल्थ को बेहतर रखने में यह मखाना, तिल और मेथी का मिश्रण काफी फायदेमंद है। इसका सेवन आप नियमित रूप से सीमित मात्रा में कर सकते हैं। इसके साथ ही किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर आप इस पाउडर का सेवन करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट से कंसल्ट कर लें।
Image Credit: Freepik