
Diabetes Patients Should Not do These 5 Things According to Ayurveda: इन दिनों डायबिटीज एक आम बीमारी बनती जा रही है। घर हो या फिर ऑफिस जितने भी लोगों से मिलो या वो खुद डायबिटीज या प्री-डायबिटीज से जूझ रहे हैं। या फिर उनके परिवार में कोई डायबिटीज जैसी बीमारी से परेशान है। डायबिटीज में शरीर का ब्लड शुगर सामान्य से अधिक हो जाता है। आयुर्वेद में डायबिटीज को 'प्रमेह' कहा जाता है। यह मुख्य रूप से अनियमित जीवनशैली, अनुचित खानपान और शरीर में दोषों के असंतुलन के कारण होता है।
आयुर्वेद के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को खानपान और संतुलित जीवन शैली के साथ ही रोजमर्रा में 5 तरह के काम करने से बचना चाहिए। आज इस लेख के जरिए हम आपको 5 ऐसे ही कामों की जानकारी देने वाले हैं। इस विषय पर आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भावसार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है।
डायबिटीज के मरीजों को नहीं करने चाहिए ये 5 काम - Diabetes Patients Should not do These 5 Things
इसे भी पढ़ेंः क्या उम्र की वजह से भी बढ़ता है डायबिटीज का जोखिम? डॉक्टर से जानें इसके बारे में
1. अनियमित लाइफस्टाइल
आयुर्वद एक्सपर्ट के अनुसार, डायबिटीज का एक मुख्य कारण अनियमित दिनचर्या है। देर रात तक जागना, सुबह देर से उठना और बिना किसी शारीरिक गतिविधि के दिन गुजारने से शरीर शरीर में वात और कफ दोष को बढ़ा सकता है। इन दोषों को ठीक करने के लिए अनियमित लाइफस्टाइल को छोड़ना जरूरी है। इसके लिए रोजाना 40 मिनट की गतिविधि (चलना/साइकिल चलाना/कार्डियो/योग) और 20 मिनट का प्राणायाम जरूर करें। रोजाना इस तरह की एक्टिविटी करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मदद मिलती है। इससे शरीर का ऑक्सीजन लेवल सही रहता है और इंसुलिन के स्राव में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः डायबिटीज पेशेंट के लिए बेस्ट हैं ये 200 से भी कम कैलोरी वाले स्नैक्स, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल
2. प्रोसेस्ड फूड
मॉर्डन लाइफस्टाइल में प्रोसेस्ड फूड खाने का चलन काफी बढ़ गया है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए प्रोसेस्ड फूड बहुत ही हानिकारक होते हैं। एक्सपर्ट की मानें, तो डायबिटीज के मरीजों को कच्चे मेवे, बीज, सफेद चीनी, मैदा (प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ), दही और ग्लूटेन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। ब्लड शुगर को मैनेज करने के लिए आप ताजे फल और सब्जियां जरूर खाएं। इसके अलावा, ज्वार, रागी, अमरंथ जैसे अनाज का सेवन भी ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ेंः Mango In Diabetes: क्या आम खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
View this post on Instagram
3. रात को देर से खाना
रात को देर से खाना खाने से डायबिटीज के मरीजों की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। रात को देर से खाना खाने से ब्लड शुगर लेवल हाई होता है, जिससे कई बीमारियों का खतरा होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को सूर्यास्त से पहले ही डिनर कर लेना चाहिए। अगर काम का शेड्यूल सूर्यास्त से पहले डिनर करने की इजाजत नहीं देता है, तो रात को 8 बजे तक डिनर कर लेना सबसे अच्छा ऑप्शन है।
4. खाने के तुरंत बाद सोना
डायबिटीज के मरीजों को कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, खाना खाने के तुरंत बाद सोने कफ दोष बढ़ता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो खाना खाने के बाद कम से कम 30 मिनट तक जरूर टहलें।
इसे भी पढ़ेंः डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है लाल एलोवेरा जूस, पीने से शुगर रहेगा कंट्रोल
5. एंटी-डायबिटिक दवाओं पर निर्भर रहना
स्वस्थ दिनचर्या का पालन न करना और सिर्फ एंटी-डायबिटिक दवाओं पर निर्भर रहने से ब्लड शुगर लेवल मैनेज नहीं होता है। ज्यादा मात्रा में एंटी-डायबिटिक दवाओं का सेवन करने से किडनी और लीवर संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ेंः प्रोटीन की कमी की वजह से हो सकती हैं ये 5 दुर्लभ बीमारियां, डॉक्टर से जानें इनके बारे में
निष्कर्ष
आयुर्वेद एक समग्र चिकित्सा पद्धति है, जो शरीर, मन और आत्मा का संतुलन बनाने पर महत्व देती है। डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर मैनेज करने के लिए ऊपर बताई गई 5 बातों से दूरी बनानी चाहिए और सही लाइफस्टाइल अपनाना चाहिए
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version