आज के समय में ज्यादातर लोग डायबिटीज की समस्या से परेशान रहते हैं। यह समस्या आम हो चुकी है। इससे राहत के लिए अक्सर लोगों को फाइबर और प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करने की सेवन करने की सलाह भी दी जाती है। कुछ फूड्स को खाने से ब्लड शुगर को बैलेंस रखने में मदद मिल सकती है। जामुन ऐसा ही एक मौसमी फल है, जिसे लंबे समय से स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। कई लोग मानते हैं कि डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है, लेकिन क्या वाकई में ऐसा है? आइए इस बारे में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानें इसके फायदे, नुकसान और सावधानियों के बारे में।
क्या डायबिटीज में जामुन खाना फायदेमंद है?
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन का सेवन करने फायदेमंद होता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, साथ ही, इनमें अच्छी मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जिससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद मिलती है।
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता आगे कहती हैं, ध्यान रहे, ब्लड शुगर में जामुन का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन यह इसका इलाज नहीं है। सिर्फ जामुन खाने से ब्लड शुगर को मैनेज नहीं किया जा सकता है। इसके लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना और बैलेंस डाइट लेना भी जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: एक दिन में कितने जामुन खाना सुरक्षित है? ज्यादा खाने से हो सकते हैं ये नुकसान
डायबिटीज में जामुन खाने के फायदे
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, जामुन में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, साथ ही, कई पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलती है।
साल 2022 में molecules में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, जामुन के छिलके, गुदे और बीज में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, पॉलीफेनोल्स, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनको खाने से मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां और टाइप-2 डायबिटीज जैसी गंभीर समस्याओं (मेटाबॉलिक सिंड्रोम) से लड़ने में मदद करता है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करे
जामुन में अच्छी मात्रा में फाइबर और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। इसका सेवन करने से पाचन की स्पीड स्लो हो जाती है, जिससे ब्लड में ग्लूकोज धीरे-धीरे पहुंचता है। इससे ब्लड शुगर के स्तर को अचानक से बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है।
इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करें
जामुन में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे इसका सेवन करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और इंसुलिन के कार्यों को बेहतर तरीके से करने में मदद मिलती है।
-1784376326980.jpg)
पाचन में सुधार करे
जामुन में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से पेट को लंबे समय तक भरा रखने, पाचन में सुधार करने और मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद मिलती है, जिससे क्रेविंग्स को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
बार-बार पेशाब आने की समस्या से दे राहत
डायबिटीज की समस्या में ज्यादातर लोग बार-बार पेशाब आने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से इस समस्या से राहत देने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है।
वजन को कंट्रोल करे
जामुन में अच्छी मात्रा में फाइबर और लो कैलोरीज होती है। इसका सेवन करने से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। वजन को कम करने से ब्लड शुगर को मैनेज करने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस मौसम में जरूर खाएं जामुन, जानें इसके फायदे
डायबिटीज में जामुन खाने के नुकसान?
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, जामुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है और इसका खाना सेफ माना जाता है, लेकिन सीमित मात्रा में। इसके अलावा, कुछ स्वास्थ्य स्थितियों को खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा, इनका ज्यादा सेवन करने के कारण भी स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है।
लो ब्लड शुगर
कई लोगों को लो ब्लड शुगर की समस्या होती है। ऐसे में इन लोगों को जामुन का सेवन करने से बचना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर ज्यादा कम हो सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण हो सकता है।
पाचन से जुड़ी समस्याएं
जामुन का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसका ज्यादा सेवन करने से व्यक्ति को कब्ज, गैस, ब्लोटिंग और पेट में दर्द होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
एलर्जी होने
कुछ लोगों को जामुन से एलर्जी की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को इससे एलर्जी होती है, तो इसका सेवन करने से बचें।
डायबिटीज में जामुन खाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
डायबिटीज में जामुन का सेवन सीमित मात्रा में ही करें, ताजा जामुन खाएं, ज्यादा नमक और मसाला लगाकर खाने से बचें, ब्लड शुगर की दवाइयों का सेवन करने के दौरान इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
सावधानियां
ध्यान रहे, जामुन से किसी भी तरह की एलर्जी, लो ब्लड शुगर या परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, दवाइयों का सेवन करने या मेडिकल कंडीशन की स्थिति में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, साथ ही, ब्रेस्टफीडिंग या प्रेग्नेंट महिलाओं को इसका सेवन करने से डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
निष्कर्ष
डायबिटीज में जामुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, बार-बार यूरिन आने, इंसुलिन सेंसिटिव में सुधार करने, पाचन में सुधार करने, बार-बार पेशाब करने और वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, लो ब्लड शुगर, इससे एलर्जी होने या पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
डायबिटीज के मरीज को सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?
ब्लड शुगर के मरीज को सुबह के समय मेथी का पानी, ताजे फल, अंकुरित चना, बादाम और अखरोट को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, हर्बल ड्रिंक्स का सेवन भी किया जा सकता है।सुबह खाली पेट जामुन खाने से क्या फायदा होता है?
सुबह खाली पेट जामुन का सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, पाचन को दुरुस्त करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, स्किन और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है, लेकिन ध्यान रहे इनका सेवन सीमित मात्रा में करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 18, 2026 17:35 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jul 18, 2026 17:35 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta