Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

डायबिटीज में जामुन की गुठली का काढ़ा पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन की गुठली का काढ़ा फायदेमंद माना जाता है। यह काढ़ा ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने, इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। 

डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में ब्लड शुगर लेवल हाई रहने पर जामुन का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। खासकर, जामुन के बीजों का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसकी गुठली में मौजूद जाम्बोलिन और जाम्बोसिन जैसे कंपाउंड्स शरीर में शुगर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। जामुन की सूखी गुठली का पाउडर या उसका काढ़ा कई लोग नेचुरल उपाय के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसलिए, आइए हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि डायबिटीज में जामुन की गुठली का काढ़ा पीने के क्या फायदे है?

डायबिटीज में जामुन की गुठली का काढ़ा पीने के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, जामुन की गुठली के पाउडर को पानी में उबालकर गुनगुना पीने से ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने या इसे कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं, इस काढ़े को पीने के फायदे के बारे में-

1. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करता है

जामुन की गुठली का काढ़ा पीने से शरीर में ग्लूकोज का अवशोषण धीमा करने में मदद मिल सकती है। इससे खाने के बाद शरीर में अचानक बढ़ने वाले शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज रोगी इस तरह पिएं जामुन का सिरका, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल

2. इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार

साल 2022 में PMC में Molecules में प्रकाशित स्टडी के अनुसार जामुन के बीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सेल्स की इंसुलिन के रिएक्शन को बेहतर बना सकते हैं। इससे शरीर ग्लूकोज का इस्तेमाल ज्यादा सही तरीके से कर पाता है।

3. पाचन तंत्र को बेहतर रखे

जामुन की गुठली में फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। हेल्दी पाचन डायबिटीज को मैनेज करने में भी अहम भूमिका निभाता है।

1 - 2026-06-11T105955.177

4. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करे

डायबिटीज के मरीजों में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में जामुन की गुठली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं।

5. वजन कंट्रोल करने में फायदेमंद

वजन का ज्यादा होना टाइप-2 डायबिटीज का एक जोखिम कारक होता है। जामुन की गुठली का काढ़ा पीने से भूख को कंट्रोल करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में कुछ हद तक मदद मिल सकती है। 

इसे भी पढ़ें: जामुन खाने का सही समय क्या है? क्या जामुन खाने के बाद पानी पी सकते हैं?

निष्कर्ष

डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन की गुठली का काढ़ा पीना फायदेमंद माना जाता है। अगर आप पहले से ही डायबिटीज की दवा ले रहे हैं तो जामुन की गुठली का काढ़ा पीना शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ध्यान रहे, इसके ज्यादा सेवन से ब्लड शुगर लेवल बहुत कम होने का खतरा हो सकता है। इसलिए, सीमित मात्रा में इसका सेवन करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • डायबिटीज से शरीर में क्या होता है?

    डायबिटीज में शरीर इंसुलिन का सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता है या पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है, जिससे ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ जाता है, जो लंबे समय तक अंगों, नसों और ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • डायबिटीज में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

    डायबिटीज में सबसे ज्यादा फाइबर से भरपूर हरी सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन खाना चाहिए। ये फूड्स ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने नहीं देते हैं और देर तक शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं।

Read Next

गर्मी में पीरियड्स के दौरान नींबू पानी पीना क्यों फायदेमंद है? बता रही हैं आयुर्वेदिक डॉक्टर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 11, 2026 11:14 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jun 11, 2026 11:14 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jun 11, 2026 11:14 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content