आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और सुस्त लाइफस्टाइल में, जहां खाने के बाद सीधे कुर्सी पर बैठ जाना या सो जाना आम बात है। यह एक छोटी सी आदत आपके पूरे मेटाबॉलिज्म को बदल सकती है। ऐसे में खाना खाने के बाद ब्लड शुगर बढ़ना काफी आम बात है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए कई बार चिंता का कारण होता है। ऐसा माना जाता है कि खाना खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए हल्की वॉक करना फायदेमंद होता है। Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida का कहना है कि खाना खाने के तुरंत बाद थोड़ी देर टहलना आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का एक बहुत ही आसान, असरदार और बेहतर तरीका है।
क्या खाने के बाद ब्लड शुगर पर क्या असर पड़ता है?
Dr. Akshay Chugh का कहना है कि जब भी हम खाना खाते हैं, खासकर कार्बोहाइड्रेट्स जैसे रोटी, चावल, आलू या मीठा तो आपका पाचन तंत्र उसे तोड़कर ग्लूकोज में बदल देता है। यह ग्लूकोज आपके ब्लड में शामिल होता है, जिससे खाने के 30 से 60 मिनट के अंदर आपके खून में शुगर का लेवल अचानक तेजी से बढ़ता है। इसे मेडिकल भाषा में 'पोस्टप्रैंडियल ब्लड शुगर स्पाइक' (Postprandial Blood Sugar Spike) कहते हैं।
Dr. Akshay Chugh के अनुसार, नॉर्मल स्थिति में, हमारा पैन्क्रियाज बढ़े हुए शुगर को पचाने के लिए इंसुलिन हार्मोन जारी करता है। इंसुलिन सेल्स को एक्टिव करता है, ताकि ग्लूकोज सेल्स के अंदर जाकर एनर्जी में बदल सके। हालांकि, जब आप खाने के बाद बिना किसी शारीरिक गतिविधि के बैठ जाते हैं तो यह ग्लूकोज खून में ही जमा रहता है, जिससे पैन्क्रियाज पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है और लंबे समय में इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या पैदा हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: रोज की इन गलतियों से ब्लड शुगर के अचानक कम होने का बढ़ जाता है खतरा, बता रहे हैं डॉ. अरविंद
टहलने से ब्लड शुगर कैसे कंट्रोल होता है?
Dr. Akshay Chugh के मुताबिक, जब आप खाना खाने के बाद टहलते हैं तो शरीर में दो तरह की प्रक्रियाएं होती हैं-
1. इंसुलिन के बिना ग्लूकोज का इस्तेमाल
जब आपकी जांघों और पैरों की मांसपेशियां सिकुड़ती और काम करती हैं तो उन्हें तुरंत एनर्जी की जरूरत होती है। हमारी मांसपेशियों में एक खास तरह का प्रोटीन ट्रांसपोर्टर होता है, जिसे GLUT4 कहते हैं। चलने-फिरने से GLUT4 एक्टिव हो जाता है और यह बिना इंसुलिन की मदद के खून से सीधे ग्लूकोज को खींचकर मांसपेशियों में ले जाता है। इससे ब्लड में शुगर का लेवल तुरंत गिरना शुरू हो जाता है।

2. इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार
नियमित रूप से भोजन करने के बाद टहलने से आपके सेल्स इंसुलिन को लेकर ज्यादा सेंसिटिव हो जाती हैं। इसका मतलब है कि आपके शरीर को शुगर पचाने के लिए कम इंसुलिन बनाना पड़ता है, जिससे आपके पैन्क्रियाज को राहत मिलती है।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2011 में International Journal of General Medicine में प्रकाशित एक स्टडी से पता चलता है कि खाने के तुरंत बाद 30 मिनट तक चलने से ब्लड शुगर लेवल में होने वाली बढ़ोतरी को काफी कम किया जा सकता है। आंकड़ों के अनुसार, बिना वॉक किए ब्लड शुगर का बढ़ना, तुरंत वॉक करने की तुलना में लगभग 275% ज्यादा होता है। आमतौर पर खाने के 30 से 60 मिनट बाद ब्लड शुगर सबसे ज्यादा हाई होता है। इसलिए, शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने के लिए ब्लड शुगर बहुत ज्यादा बढ़ने से पहले ही वॉक शुरू कर देना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
खाने के कितनी देर बाद और कितना टहलना चाहिए?
Dr. Akshay Chugh बताते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के बीच सबसे ज्यादा कंफ्यूजन इस बात की रहती है कि खाने के कितनी देर बाद और कितनी देर तक टहलना चाहिए।
- खाना खत्म करने के 10 से 15 मिनट के अंदर टहलना शुरू कर देना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इसी दौरान ब्लड शुगर का लेवल बढ़ना शुरू होता है।
- आपको जॉगिंग या दौड़ नहीं लगानी, बल्कि खाना खाने के बाद सिर्फ 10 से 15 मिनट की हल्की वॉक करना काफी माना जाता है।
- चलने के दौरान आपकी चाल बिल्कुल हल्की और नॉर्मल होनी चाहिए। आपको तेज दौड़ने या ब्रिस्क वॉक नहीं करना है, क्योंकि बहुत तेज भागने से पेट में ऐंठन या अपच हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: ब्लड शुगर नहीं बढ़ाएंगे ये 5 हेल्दी स्नैक्स, डायबिटीज के मरीज भी बेझिझक कर सकते हैं डाइट में शामिल
खाना खाने के बाद टहलते समय क्या सावधानियां रखें?
- हैवी फूड खाने के तुरंत बाद बहुत तेज चलने या एक्सरसाइज करने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और उल्टी या पेट दर्द की समस्या बढ़ जाती है।
- खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर लेटने से पेट का एसिड खाने की नली में वापस आता है, जिससे GERD और सीने में बहुत ज्यादा जलन हो सकती है।
- खाने के तुरंत बाद बहुत सारा पानी पीकर टहलने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पेट में भारीपन महसूस हो सकता है।
निष्कर्ष
Dr. Akshay Chugh का कहना है कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आपको सिर्फ दवाइयों और हैवी वर्कआउट की जरूरत नहीं होती है। कभी-कभी सबसे छोटे और आसान बदलाव ही सबसे ज्यादा असर दिखाते हैं। इसलिए, खाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट की हल्की वॉक ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है।
Image Credit: Freepik
FAQ
खाना खाने के बाद चलने के फायदे?
खाना खाने के बाद हल्की वॉक करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है, ब्लड शुगर कंट्रोल होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।1 दिन में कितने घंटे पैदल चलना चाहिए?
हेल्दी रहने के लिए एक दिन में 30 से 60 मिनट पैदल चलना चाहिए। इसमें लगभग 3000 से 10000 कदम शामिल होते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 01, 2026 19:23 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Akshay Chugh