हवाई यात्रा बहुत आरामदायक होती है, लेकिन इस दौरान डायबिटिक मरीजोंं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंंकि यात्रा के दौरान की जाने वाली गलतियों के कारण ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। जब हम हवाई यात्रा करते हैं, तो लंबा समय यात्रा में बिताना पड़ता है, यात्रा के कारण खानपान और माहौल में भी बदलाव आता है जिसका असर डायबिटीज पर पड़ सकता है। ऐसा नहीं है कि यात्रा के दौरान हर डायबिटिक मरीज को परेशानी हो, लेकिन कुछ गलतियों के कारण यात्रा में तबीयत बिगड़ सकती है। डायबिटीज में सुरक्षित यात्रा के लिए जानें सेहत से जुड़ी किन गलतियों से बचना चाहिए? बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Vidya Tickoo, Consultant Endocrinologist & Diabetologist At Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।
हवाई यात्रा के दौरान ये गलतियां न करें डायबिटिक मरीज

- हाइपोग्लाइसीमिया (शुगर लेवल कम होना) या हाइपरग्लाइसीमिया (शुगर लेवल बढ़ना) के मरीजों को अलग-अलग टाइम जोन के हिसाब से दवा लेने के समय में बदलाव न करना।
- अगर आप हवाई यात्रा कर रहे हैं और डायबिटीज के मरीज हैं, तो खाना स्किप करने की गलती न करें। यात्रा पर जाने से पहले कुछ खा लें और यात्रा के दौरान हेल्दी स्नैक्स को साथ रखें।
- इंसुलिन, ग्लूकोमीटर और डायबिटीज को कंट्रोल करने वाली जरूरी चीजें जैसे दवाओंं को हैंड लगेज में न रखने की गलती करने से बचें। इससे मरीज अचानक होने वाली इमरजेंसी से बच सकते हैं।
- गर्मियों में पानी की कमी से बचना जरूरी है क्योंकि फ्लाइट के दौरान डिहाइड्रेशन से ग्लूकोज लेवल पर असर पड़ सकता है।
- यात्रा के दौरान एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठने के कारण इंसुलिन के एब्जॉर्ब होने की प्रक्रिया और ब्लड सर्कुलेशन पर बुरा असर पड़ सकता है इसलिए लंबी यात्रा से बचना चाहिए।
- यात्रा से पहले डायबिटीज मरीजों को डॉक्टर से बात करना चाहिए और यात्रा के दौरान या यात्रा से पहले ग्लूकोज लेवल चेक करना नहीं भूलना चाहिए।
यह भी पढ़ें- माइग्रेन के मरीजों को ट्रैवल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? डॉक्टर से जानें
हवाई यात्रा के दौरान किन बातोंं का ध्यान रखें?
- सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, डायबिटिक मरीजों को यात्रा के दौरान अपने साथ खाने के लिए हेल्दी चीजों को रखना चाहिए जैसे- नट्स, ताजे फल, होल व्हीट ब्रेड पर ग्रिल्ड चिकन या मछली के साथ सैंडविच, ग्रिल्ड चिकन के साथ सलाद, उबला अंडा जैसी हेल्दी चीजोंं को डाइट में शामिल करें।
- डिहाइड्रेशन से शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- यात्रा में कोल्ड ड्रिंंक्स, शुगर वाली चाय या कॉफी के ज्यादा सेवन से बचें।
- लो शुगर लेवल की स्थिति में ग्लूकोज टैबलेट या अन्य हेल्दी चीजें साथ रखें।
- यात्रा के दौरान नींद की कमी से बचें क्योंंकि इससे ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है।
निष्कर्ष:
अगर आप हवाई यात्रा कर रहे हैं और आप एक डायबिटिक मरीज हैं, तो यात्रा के दौरान बाहर की चीजों का सेवन करने से बचें, ज्यादा लंबी यात्रा करने से बचें, डायबिटीज से जुड़ी जरूरी चीजें जैसे ग्लूकोमीटर, इंंसुलिन और दवाओं को साथ रखना न भूलें।
FAQ
लो ब्लड शुुगर लेवल के लक्षण क्या हैं?
लो ब्लड शुगर लेवल होने पर अचानक पसीना आना, चक्कर आना, तेज भूख लगना, दिल की धड़कन बढ़ना जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।हाई ब्लड शुगर लेवल के लक्षण क्या हैं?
हाई ब्लड शुगर लेवल होने पर बार-बार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, थकान, धुंंधला दिखाई देने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 05, 2026 19:04 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 05, 2026 19:04 IST
Modified By : Yashaswi MathurJun 05, 2026 19:04 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Vidya Tickoo