इस समय बच्चे गर्मियों की छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं। छुट्टियों में पेरेंट्स की एक बड़ी समस्या होती है बच्चों को हेल्दी खिलाना क्योंकि इस दौरान बच्चे फ्री होते हैं और उन्हें तरह-तरह की चीजें खाने का मन करता है, लेकिन अनहेल्दी खानपान शारीरिक समस्याएं बढ़ा सकता है और उन्हीं में से एक है हाई शुगर लेवल। यह समस्या उन बच्चों के लिए खतरनाक है जिन्हें डायबिटीज है। गलत खानपान की आदतों के चलते छुट्टियों में डायबिटिक बच्चों का शुगर लेवल बढ़ सकता है। जानें कुछ आसान टिप्स जो बच्चों को हाई शुगर लेवल से बचा सकते हैं। बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Vidya Tickoo, Consultant Endocrinologist & Diabetologist At Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की से बात की।
1. समय पर जांंच कराएंं
अगर परिवार में डायबिटीज का इतिहास है या बच्चे का वजन ज्यादा है, तो समय-समय पर डॉक्टर की सलाह से जांच कराएं। नियमित जांच से डायबिटीज में असंंतुलित शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही बच्चे के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना भी जरूरी है।
यह भी पढ़ें- फ्रेंच फ्राइज खाना है पसंद तो हो जाएं सावधान, बढ़ता है डायबिटीज का खतरा: स्टडी का दावा
2. एक तय समय पर बच्चों को खाना दें
छुट्टियों में बच्चे देर तक जागते हैं और देर से सोकर उठते हैं इससे उनका रूटीन बिगड़ जाता है और खाना भी समय पर नहीं हो पाता। इसलिए बच्चों को एक तय समय पर खाना दें और बच्चों को हेल्दी रूटीन फॉलो कराएं ताकि उनका खाना समय पर हो पाए। इससे डायबिटीज में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- क्या रोज Zero Sugar Drinks पीना सुरक्षित है? जानें शरीर पर इसका असर
3. आइसक्रीम और मीठी चीजों का सेवन सीमित करें

गर्मी हो और बच्चे आइसक्रीम न खाएं यह, तो मुमकिन नहीं है। बच्चों को आइसक्रीम और मीठी चीजों से दूर रखना मुश्किल है, लेकिन मात्रा कम कर सकते हैं। बच्चों को बाहर के बजाय घर पर ही आइसक्रीम बनाकर दें जिसमें चीनी की जगह फलों का इस्तेमाल करें। साथ ही छुट्टियों में बच्चों की दिनचर्या अच्छी होनी चाहिए ताकि उन्हें शुगर क्रेविंग्स न हो।
यह भी पढ़ें- लेट प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे की नियमित मॉनिटरिंग क्यों है जरूरी? जानें डॉक्टर से कारण
4. बच्चों को एक्टिव रखें
अगर आपके बच्चे को डायबिटीज है, तो उसे हाई शुगर लेवल से बचाने के लिए एक्टिव रखना जरूरी है। बच्चों को रनिंग, स्विमिंग, साइकिलिंग जैसी एक्टिविटीज करने दें। इससे शरीर फिट रहेगा और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहेगा। काउटडोर गेम्स खेलने के दौरान ध्यान रखें कि बच्चा धूप से बचे। खेल के लिए या फिजिकल एक्टिविटी के लिए सुबह या शाम का समय ठीक रहेगा जब धूप कम होती है।
रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) के मुताबिक, जो बच्चे शारीरिक रूप से एक्टिव नहींं रहते हैं उनमें टाइप 2 डायबिटीज का खतरा ज्यादा होता है। एक्टिव रहने से शरीर इंंसुलिन को बेहतर ढंंग से इस्तेमाल कर पाता है और वजन बढ़ने का खतरा कम होता है।
यह भी पढ़ें- बच्चों की बार-बार मीठा खाने की जिद कहीं बीमारी का संकेत तो नहीं? डॉक्टर से जानें
5. बच्चों को हेल्दी स्नैक्स खिलाएं
छुट्टियों में बच्चोंं को चॉकलेट, कुकीज या मिठाई खिलाने के बजाय पौष्टिक विकल्प दें। खासतौर पर डायबिटिक बच्चों के लिए घर पर ही ड्राई फ्रूट्स से हेल्दी डेजर्ट और प्रोटीन बार तैयार करें। इससे बच्चों की सेहत भी बेहतर होगी, शरीर को एनर्जी भी मिलेगी और गर्मियों में थकान से भी बचाव होगा। हेल्दी विकल्पों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल होगा।
निष्कर्ष:
समर वेकेशन में डायबिटिक बच्चों का शुगर लेवल कंंट्रोल करना जरूरी है, इसके लिए उन्हें हेल्दी स्नैक्स खिलाएं, बच्चों को एक्टिव रखें, बच्चों का रूटीन और खाने का समय फिक्स रखें। इन सभी टिप्स की मदद से बच्चों को हाई शुगर लेवल से बचा सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 05, 2026 19:57 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 05, 2026 19:57 IST
Modified By : Yashaswi MathurJun 05, 2026 19:57 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Vidya Tickoo