Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

बारिश में बार-बार हो जाते हैं बीमार? डाइट में शामिल करें विटामिन C से भरपूर ये 7 फूड्स

बारिश के मौसम में कमजोर इम्यूनिटी से बचने के लिए विटामिन सी से भरपूर फूड्स जैसे लहसुन, हल्दी, अदरक, करेला, कॉर्न, खट्टे फल और पपीता का सेवन करना फायदेमंद है। ये फूड्स इम्यूनिटी को मजबूत कर मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। 

Vitamin C Rich Foods For Monsoon: बारिश का मौसम शुरू होते ही लोगों को गर्मी से राहत तो मिलती है, लेकिन यह अपने साथ कई मौसमी बीमारियां और इंफेक्शन भी साथ लेकर आता है। इस मौसम में हमारा इम्यून सिस्टम अक्सर कमजोर हो जाता है, जिसके कारण सर्दी, खांसी और बार-बार बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बारिश में इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं? या इम्यूनिटी तेज करने के लिए क्या खाएं? इस तरह के सवाल मन में चलते रहते हैं। दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि बारिश में विटामिन सी से भरपूर फूड्स जैसे खट्टे फल, पपीता, कॉर्न आदि चीजों का सेवन हमारी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकता है और हेल्दी रखने में मदद करता है। इसलिए, आइए विस्तार से जानते हैं कि बरसात में इम्यून सिस्टम को बेहतर रखने के लिए कौन से विटामिन सी से भरपूर फूड्स खाएं?

बरसात में विटामिन सी कैसे फायदेमंद होता है?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, बारिश के मौसम में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में विटामिन सी अहम भूमिका निभाता है। यह सफेद ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाकर इंफेक्शन से लड़ता है।
साल 2017 में Nutrients के एक रिव्यू में बताया गया है कि विटामिन सी हमारे शरीर की बीमारियों से लड़ने वाले न्यूट्रोफिल्स सेल्स को एक्टिव करता है और इंफेक्शन वाली जगह पर जाकर सेल्स की ताकत को बढ़ाकर इंफेक्शन ठीक या साफ करने में मदद करता है। विटामिन सी हमारी जन्मजात और समय के साथ विकसित होने वाले इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर शरीर को बीमारियों से सुरक्षित रखता है। इसलिए, विटामिन सी से भरपूर फूड्स का सेवन बरसात के मौसम में शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: मानसून में दही, छाछ और दूध से बनी अन्य चीजें खाना कितना सुरक्षित? डायटिशियन से जानें

बारिश में बेहतर इम्यूनिटी के लिए विटामिन सी से भरपूर फूड्स

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, मानसून में इम्यूनिटी बूस्ट करने और बार-बार बीमार पड़ने के खतरे को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में इन विटामिन सी से भरपूर फूड्स को शामिल कर सकते हैं।

1. लहसुन

साल 2024 में Frontiers in Immunology में प्रकाशित रिसर्च पेपर के अनुसार, लहसुन में मौजूद सल्फर से भरपूर फाइटोकेमिकल्स इम्यून सिस्टम को कंट्रोल करने और सूजन कम करने में फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा लहसुन में एलिसिन नाम का एक्टिव तत्व भी होता है, जो एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरपूर होता है। मानसून के दौरान इसका सेवन करने से इंफेक्शन से लड़ने और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद मिल सकती है।

2. हल्दी

हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह मानसून में होने वाले गले में इंफेक्शन, फ्लू और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
साल 2022 में International Journal Of Molecular Sciences में प्रकाशित रिसर्च पेपर के अनुसार, करक्यूमिन शरीर के अलग-अलग सुरक्षा सेल्स के साथ मिलकर काम करता है, जिससे शरीर की इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

Vitamin-C-rich-foods-for-monsoon-inside

3. अदरक

अदरक अपने हीलिंग गुणों के लिए जाना जाता है, जो रेस्पिरेटरी सिस्टम को साफ रखने में मदद करता है। बारिश के मौसम में खाने में अदरक शामिल करने, अदरक की चाय या काढ़ा पीने से सर्दी-खांसी से राहत मिलती है और पाचन क्रिया भी बेहतर रहती है। साल 2024 में Frontiers in Nutrition में बताया गया है कि अदरक इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का अच्छा विकल्प है। अदरक का अर्क, रस, चाय और ओलियोरेसिन शरीर के इम्यून सिस्टम को संतुलित करने का काम करते हैं।

4. करेला

करेला खाने में कड़वा होता है, लेकिन बारिश के मौसम में इसे अपनी डाइट में शामिल करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने और बार-बार बीमार पड़ने की संभावना को कम करने में मदद मिलती है। करेला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो खून साफ करने, स्किन इंफेक्शन से बचाव करने और मौसमी बीमारियों से सुरक्षा करने में मदद करता है। साल 2014 में Biomedicine से प्रकाशित स्टडी के अनुसार, करेले का सेवन सेप्सिस के नकारात्मक असर को कम करने में प्रभावी होता है, जो गंभीर इंफेक्शन से बचाव में मददगार हो सकता है।

5. कॉर्न

कॉर्न में विटामिन सी होने के साथ-साथ फोलेट और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह न सिर्फ शरीर को एनर्जी देता है, बल्कि मानसून में इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है।
साल 2018 में Food Science and Human Wellness के अनुसार, कॉर्न और स्वीट कॉर्न का न्यूट्रिशन प्रोफाइल लगभग एक जैसा होता है, बस इनमें विटामिन C का फर्क होता है, जो सिर्फ स्वीट कॉर्न में पाया जाता है। कॉर्न में लिपिड ज्यादातर मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फॉर्म में होते हैं, जबकि लिपिड का एक छोटा हिस्सा सैचुरेटेड फॉर्म में होता है।

6. खट्टे फल

बरसात के मौसम में संतरा, नींबू, मौसंबी और कीवी जैसे खट्टे फल विटामिन सी का अच्छा सोर्स माने जाते हैं। ये फल सफेद ब्लड वेसल्स के निर्माण में सहायक होते हैं, जो शरीर को हर तरह के वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। साल 2021 में Frontiers in Immunology में बताया गया है कि सिट्रस फलों के रस खासतौर पर विटामिन सी और फोलेट के अच्छे सोर्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बेहतर तरीके से काम करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इसे भी पढ़ें: मॉनसून में पिएं ये हेल्दी सूप, इम्यूनिटी को मिलेगा सपोर्ट और रहेंगे स्वस्थ

7. पपीता

पपीता विटामिन सी का एक बेहतरीन सोर्स होता है, जो शरीर की रोजाना की जरूरत को आसानी से पूरा करता है। इसमें पपेन नाम का पाचक एंजाइम होता है, जो बरसात में सुस्त पड़े पाचन तंत्र को ठीक रखता है।
Viruses के Human Virology and Viral Diseases के सेक्शन में बताया गया है कि शरीर के इम्यून सिस्टम को संतुलित और कंट्रोल करने में पपीता मदद करता है। इसके साथ ही पपीते में मौजूद तत्व वायरस के शरीर में जाने से रोकने और उनके बढ़ने की प्रक्रिया को बाधित करने में फायदेमंद होते हैं।

निष्कर्ष
बरसात में सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी कमजोर इम्यूनिटी से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए आप अपनी डाइट में पपीता, खट्टे फल, अदरक, लहसुन आदि फूड्स को शामिल कर सकते हैं। ये फूड्स न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने में भी मदद करते हैं।

Image Credit: Freepik 

FAQ

  • मानसून में विटामिन सी के लिए संतरे के अलावा और कौन से विकल्प हैं?

    संतरे के अलावा आप अमरूद, कीवी, पपीता, शिमला मिर्च, टमाटर और ब्रोकोली का सेवन कर सकते हैं,जो विटामिन सी से भरपूर होते हैं।
  • एक दिन में कितना विटामिन सी लेना चाहिए?

    एक हेल्दी पुरुष को रोजाना 90 मिलीग्राम और महिला को 75 मिलीग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है। इसे आप आसानी से ताजे फल और सब्जियों की मदद से पा सकते हैं।

Read Next

मॉनसून में पेट को आराम दे सकती हैं ये 5 हेल्‍दी फूड च्‍वॉइस, गैस, बदहजमी जैसी समस्‍याओं से म‍िलेगी राहत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 17, 2026 11:18 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jul 17, 2026 11:18 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content