Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

मॉनसून में पिएं ये हेल्दी सूप, इम्यूनिटी को मिलेगा सपोर्ट और रहेंगे स्वस्थ

बारिश के मौसम में इम्यूनिटी के कमजोर होने के कारण लोग बीमार पड़ते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को अच्छे स्वास्थ्य और बीमार पड़ने से बचने के लिए सूप जैसे गर्म चीजों को डाइट में शामिल करने के लिए कहा जाता है। 

इस पेज पर:-


बारिश के मौसम में अक्सर लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। वहीं, इस मौसम में इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है, जिसके कारण लोग जल्दी बीमारी पड़ते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। अक्सर लोग शरीर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दालों और सब्जियों से बने सूप का सेवन करने की सलाह देते हैं। इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें बारिश के मौसम में शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए कौन से सूप का सेवन करें?

मॉनसून में कौन से सूप का सेवन करें?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, बारिश के मौसम में अक्सर लोगों को पाचन के कमजोर होने, शरीर में पानी की कमी होने और इंफेक्शन का खतरा बढ़ने जैसी परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने, शरीर को हेल्दी रखने, पोषक तत्वों की कमी को दूर करने और पाचन को दुरुस्त रखने के लिए सूप का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।

1. मूंग दाल का सूप पिएं

मूंग दाल का सूप हल्का, आसानी से पचने वाला और टेस्टी सूप होता है। बारिश के मौसम में अक्सर लोगों की पाचन क्षमता कमजोर हो सकती है। ऐसे में मूंग दाल सूप का सेवन करना एक अच्छा ऑप्शन है। मूंग दाल में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, कई अन्य पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।

कैसे बनाएं मूंग दाल सूप?

इसको बनाने के लिए कुकर में अच्छे से धोकर 1 कटोरी मूंग दाल, अदरक का एक छोटा टुकड़, छोटी चम्मच हल्दी, स्वादानुसार, नमक, 2-3 लौंग और पानी को डालकर अच्छे से उबाल लें। अब इसको अच्छे से ब्लैंड कर लें। इसके बाद 1 कढ़ाई में आधा छोटी चम्मच में घी डालकर इसमें चुटकीभर हींग, 2-3 मोरिंगा के पत्ते, 3-4 कप पानी, आधा छोटी चम्मच लहसुन और काली मिर्च के पाउडर डालें और फिर इसमें दाल को मिलाकर अच्छे से उबालें। अब इसमें नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: क्या खाने के साथ फल खाना सही है? न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

मूंग दाल के सूप के फायदे

  • पाचन में सुधार करे
  • प्रोटीन की कमी होती है दूर
  • पेट को भरा रखने में मिलती है मदद
  • इम्यूनिटी बूस्ट करे
  • सर्दी-जुकाम से बचाव करे

साल 2020 में Journal of Pharmacognosy and Phytochemistry में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, मूंग दाल में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी माइक्रोबियल और एंटी डायबिटीक जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, पाचन को दुरुस्त करने, वजन कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने, इम्यूनिटी को बेहतर करने, पोषक तत्वों की कमी को दूर करने और ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद मिलती है।

healthy soup recipes for monsoon season 01 (6)

2. मोरिंगा का सूप पिएं

मोरिंगा यानी सहजन के सूप में विटामिन्स और मिनरल्स में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। बारिश के मौसम में इसके सूप का सेवन करने से स्वास्थ्य को दुरुस्त करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।

कैसे बनाए मोरिंगा सूप?

मोरिंगा सूप बनाने के लिए 3-4 सहजन (drumsticks) को टमाटर और नमक के साथ कुकर में 2-3 सीटी देकर उबाल लें। उबलने के बाद पानी को बचाकर रखें और फलियों का सारा पल्प चम्मच से निकाल लें। अब एक पैन में थोड़ा सा मक्खन गरम करके जीरा, बारीक कटा लहसुन, अदरक और प्याज भून लें। अब इसमें मोरिंगा का पल्प, बचाया हुआ पानी, हल्दी, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाकर 5 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसका सेवन करें।

मोरिंगा सूप के फायदे

  • पोषक तत्वों की कमी दूर करे
  • इम्यूनिटी बूस्ट करे
  • हड्डियों को मजबूती देने
  • पाचन में सुधार करने
  • स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

साल 2020 में Journal of Pharmacognosy and Phytochemistry में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, सहजन (मोरिंगा ओलिफेरा) में बायोफिनोल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें सूजन को कम करने (एंटी-इंफ्लेमेटरी), शरीर की सेल्स को नुकसान से बचाने (एंटीऑक्सीडेंट) और हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने (इम्यूनो-मॉड्यूलेटरी) के बेहतरीन गुण होते हैं।

3. टमाटर का सूप पिएं

टमाटर का सूप में अच्छी मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, बीटा कैरोटिन और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। बारिश के मौसम में गर्म टमाटर का सूप पीने से फ्रेश महसूस करने, इम्यूनिटी को मजबूत करने और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।

कैसे बनाए टमाटर का सूप?

टमाटर का सूप बनाने के लिए कुकर में 4-5 कटे हुए टमाटर, 1 छोटा प्याज, 2-3 लहसुन की कलियां, आधा इंच अदरक और एक छोटा टुकड़ा चुकंदर को आधा कप पानी के साथ 2 सीटी आने तक उबाल लें। ठंडा होने पर इसे मिक्सी में पीसकर छान लें ताकि बीज और छिलके निकल जाएं। अब एक पैन में थोड़ा मक्खन गरम करें, उसमें यह छना हुआ टमाटर का मिश्रण, थोड़ा पानी, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर 5 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसका सेवन करें।

साल 2022 में biology में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, टमाटर से भरपूर डाइट लेने से सेहत को कई तरह के बड़े फायदे मिलते हैं। टमाटर में बहुत से बायोएक्टिव कंपाउड होते हैं। यह कैंसर से बचाने में मदद करता है, साथ ही दिल की बीमारियों, दिमाग से जुड़ी समस्याओं (जैसे भूलने की बीमारी) व आंतों की बीमारियों के खतरे को कम करता है, स्किन हेल्दी रहती है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होती है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाना चाहते हैं तो मिठाई छोड़ें, इन हेल्दी चीजों से करें मीठा खाने की क्रेविंग कंट्रोल

टमाटर सूप के फायदे

  • इम्यूनिटी को बूस्ट करे
  • शरीर को एनर्जी दे
  • पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर करे
  • पाचन में सुधार करे
  • स्किन को हेल्दी बनाए

साल 2013 में Indian Journal of Clinical Biochemistry में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, विटामिन सी सर्दी-जुकाम से बचाव करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। विटामिन-सी हमारे इम्यून सिस्टम को जरूरत से ज्यादा एक्टिव होने से भी रोकता है, ताकि शरीर के अंगों या टिश्यूज को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे।

4. अदरक, लहसुन और सब्जियों का सूप पिएं

अदरक, लहसुन और सब्जियों के सूप में अच्छी मात्रा में फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन या बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं अदरक, लहसुन और सब्जियों का सूप?

अदरक, लहसुन और सब्जियों के सूप को बनाने के लिए एक पैन में 1 चम्मच तेल डालें और फिर इसको गरम करके 1-1 चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक और लहसुन डालकर हल्का सा भून लें। अब इसमें अपनी पसंद के अनुसार बारीक कटी सब्जियां (जैसे गाजर, बीन्स, पत्तागोभी और शिमला मिर्च) डालकर 2 मिनट तेज आंच पर पकाएं। इसके बाद 3-4 कप पानी, स्वादानुसार नमक और आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाकर सूप को ढककर 8-10 मिनट तक उबलने दें। अब अगर आप सूप को हल्का गाढ़ा करना चाहते हैं, तो इसमें कॉर्नफ्लोर का घोल (ऑप्शन्ल) मिलाएं और फिर 2 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसका सेवन करें।

अदरक, लहसुन और सब्जियों का सूप के फायदे

इम्यूनिटी को बूस्ट करने
सर्दी-खांसी से बचाव करे
पाचन में सुधार करे
वजन कम करे
सूजन कम करे

साल 2024 में BIOINFORMATION में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, अदरक और लहसुन दोनों के अर्क में फिनोलिक नाम के फायदेमंद तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, इनमें एंटी ऑक्सीडेंट्स होा है। इनका सेवन करने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और शरीर की इम्यूनिटी बेहतर करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

बारिश के मौसम में शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और इंफेक्शन से बचाव करने के लिए डाइट में मूंग दाल सूप, मोरिंगा सूप, टमाटर का सूप और अदरक, लहसुन एंव सब्जियों का सूप पिएं। इनसे स्वास्थ्य में सुधार करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, बारिश के मौसम में स्वास्थ्य से जुड़ी अधिक परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बारिश में क्या खाना चाहिए?

    बारिश में अदरक-तुलसी की चाय पिएं, मूंग दाल की खिचड़ी खाएं, मौसमी फल खाएं और गर्म सूप पिएं। इन फूड्स से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।
  • सूप पीने के क्या फायदे हैं?

    सूप पीने से पाचन को दुरुस्त करने, शरीर को हाइड्रेट रखने, शरीर को पोषण देने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और वजन कम करने में मदद मिलती है। 

Read Next

बिजी लोग खाने में प्रोटीन की कमी कैसे पूरी करें? डायटिशियन बता रही हैं 6 आसान तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 12, 2026 12:47 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content