Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

क्या खाने के साथ फल खाना सही है? न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

फलों के सेवन से शरीर को विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं लेकिन फलों को गलत तरीके से खाने से पाचन पर असर पड़ सकता है।

फल न केवल शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं बल्कि पाचन को सुधारने, स्किन को हेल्दी रखने और शरीर को नेचुरल एनर्जी देने में भी मदद करते हैं लेकिन जब बात फलों के सेवन के सही समय और तरीके की आती है, तो लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या भोजन के साथ फलों का सेवन करना सुरक्षित है या इससे पाचन पर कोई बुरा असर पड़ सकता है। जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन इन्हें खाने का तरीका और समय बहुत अहम भूमिका निभाता है।

क्या खाने के साथ फल खाना सही है?

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि फलों का सेवन किसी भी समय सेहत के लिए फायदा ही पहुंचाता है। अगर व्यक्ति हेल्दी है तो वह भोजन के साथ भी फलों का सेवन कर सकता है और इससे कोई समस्या नहीं होती है लेकिन अगर किसी व्यक्ति को ज्यादातर पेट से जुड़ी समस्या रहती है या डाइजेशन स्लो है तो फल भारी भोजन के साथ या तुरंत बाद खाए जाते हैं, तो उनका पाचन धीमा हो सकता है। इसका कारण यह है कि फलों को पचने में कम समय लगता है, जबकि भोजन को पचने में ज्यादा समय लग सकता है। इस स्थिति में फलों का फर्मेंटेशन (Fermentation) पेट में हो सकता है, जिससे गैस, एसिडिटी या ब्लोटिंग जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। हालांकि यह प्रभाव हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकता है और कुछ लोग इसे बिना किसी समस्या के सहन कर लेते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में मजे लेकर खाते हैं आम और लीची? जानें क्या इन फलों के शुगर से वजन बढ़ सकता है

फलों को खाने का सही समय

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, फलों को भोजन से अलग समय पर खाना सबसे बेहतर माना जाता है। सुबह खाली पेट या बीच के स्नैक्स के रूप में फल खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे शरीर को पोषक तत्व आसानी से मिलते हैं और डाइजेस्टिव सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता। भोजन से कम से कम 30 से 60 मिनट पहले या बाद में फल खाना बेहतर विकल्प माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं करते गलत तरीके से कटे फलों को स्टोर? एक्सपर्ट से जानें इन्हें रखने का सही तरीका

is it safe to eat fruits with meals

डाइटिशियन की सलाह

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन सलाह देती हैं कि जिन लोगों को पहले से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी या IBS है, उन्हें भोजन के साथ फल खाने से बचना चाहिए। ऐसे लोगों में गलत फूड कॉम्बिनेशन लक्षणों को और बढ़ा सकता है। वहीं, डायबिटीज के मरीजों को भी फलों की मात्रा और समय का खास ध्यान रखना चाहिए।

निष्कर्ष

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सही समय और सही तरीके से फल खाने पर ही पूरा फायदा मिलता है। भोजन और फलों के बीच उचित अंतर रखना पाचन को बेहतर बनाता है और गैस या ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से बचाव करता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या डायबिटीज के मरीज फल खा सकते हैं?

    डायबिटीज के मरीज फल खा सकते हैं, लेकिन उन्हें मात्रा और समय का ध्यान रखना चाहिए।
  • क्या फल वजन घटाने में मदद करते हैं?

    सही समय पर फल खाने से वजन कंट्रोल और पाचन सुधार में मदद मिलती है।
  • क्या फलों से गैस या ब्लोटिंग हो सकती है?

    गलत समय पर फल खाने से कुछ लोगों में गैस और ब्लोटिंग हो सकती है।

Read Next

नमी वाले मौसम में पेट खराब कर सकती हैं खानपान की ये 5 गलतियां, आज ही सुधारें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 16, 2026 12:09 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 16, 2026 12:09 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 16, 2026 12:09 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content