Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Expert

बुखार होने पर कौन से फल नहीं खाने चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

fruits to avoid eating in fever in Hindi: बुखार होने पर आपको कुछ फलों के सेवन से परहेज करना चाहिए। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं। 

fruits to avoid eating in fever in Hindi: बुखार होना एक आम समस्या है, जिसकी चपेट में आमतौर पर कोई भी आ जाता है। बुखार से जल्दी रिकवर होने पर आपको अपने खान-पान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना चाहिए। कुछ लोगों को बार-बार बुखार आने की समस्या रहती है। अगर आपको कुछ दिनों के अंतराल में बुखार आता है तो कुछ मामलों में यह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण भी हो सकता है। किसी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या में बार-बार बुखार आ सकता है। बुखार होने पर हमेशा अच्छी और संतुलित डाइट ही लेनी चाहिए। ऐसे में तला-भना या जंक फूड्स आदि खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे बुखार के साथ-साथ अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

देखा जाए तो बुखार वायरल संक्रमण के कारण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली की ही एख प्रतिक्रिया है। बुखार होने पर आपको कुछ फलों के सेवन से परहेज करना चाहिए। बुखार होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। अगर आपकी शरीर में पानी की कमी है, आप ज्यादा दवाओं का सेवन करते हैं या आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो आप बुखार की चपेट में आ सकते हैं। आइए दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं बुखार होने पर कौन से फल नहीं खाने चाहिए? (fruits to avoid eating in fever in Hindi) -

बुखार होने पर कौन से फल नहीं खाने चाहिए?

1. संतरे

एक्सपर्ट के मुताबिक संतरे खाना निश्चिततौर पर काफी फायदेमंद होते हैं। संतरे कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिन्हें खाने से आप स्वस्थ और सेहतमंद रहते हैं। लेकिन, बुखार होने पर आपको संतरा खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, संतरा एक प्रकार का खट्टा फल है और बुखार में खट्टे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। संतरा एसिडिक प्रवृति का होता है, जो सर्दी-जुकाम को बढ़ाने के साथ ही साथ म्यूकस के उत्पादन को भी बढ़ाने का काम करता है। इससे बुखार के लक्षण और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। इसे खाने से गले में जलन और खराश भी हो सकती है। 

2. मौसंबी

बुखार होने पर आमतौर पर मौसंबी का सेवन करने से बचना चाहिए। मौसंबी एक अच्छा फल है, जो आपके इम्यून सिस्टम की कार्यक्षमता को बढ़ाने के साथ ही साथ त्वचा के लिए भी कई तरीकों से फायदेमंद (Mosambi Benefits for Skin in Hindi) होता है। देखा जाए तो बुखार से संक्रमित ज्यादातर लोगों को सर्दी-जुकाम होता है। ऐसे में मौसंबी का सेवन करने से सर्दी-जुकाम के लक्षण और बढ़ जाते हैं और म्यूकस का उत्पादन बढ़ने लगता है। इससे कई बार एलर्जिक रिएक्शन होने के साथ-साथ बुखार और भी बढ़ सकता है। 

3. आम

आम खाना वैसे आपकी सेहत के साथ-साथ स्वाद को बढ़ाने में मदद कर सकता है, लेकिन बुखार होने पर ज्यादा आम खाने से आपकी समस्या और भी बढ़ सकती है। आम न केवल आपकी पाचन शक्ति और पाचन समस्याओं का कारण बन सकता है, बल्कि आम खाने से आपको गले से जुड़ी समस्या जैसे गले में खराश, गला खराब होना आदि हो सकता है। इससे बुखार में और समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - मलेरिया से रिकवरी के लिए खानपान में जरूर शामिल करें ये 5 फूड्स, देखें लिस्ट 

बुखार में कौन से फल खाने चाहिए?

  1. बुखार होने पर आपको कीवी का सेवन करना चाहिए। यह इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देता है।
  2. बुखार होने पर आप स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं।
  3. तरबूज खाना बुखार में फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर का तापमान नियंत्रित होता है साथ ही साथ शरीर हाइड्रेट भी रहती है।
  4. बुखार होने पर केले खाना भी हेल्दी होता है। बुखार में केले खाने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस रहते हैं।
  5. बुखार में सेब और पपीते खाना भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। इसे खाने से शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं। 

FAQ

  • कौन सा फल बुखार को ठीक करता है?

    बुखार होने पर कीवी, नींबू और तरबूज आदि खाना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इन्हें खाने से बुखार से लड़ने की शक्ति मिलती है और आप जल्दी रिकवर हो सकते हैं। 
  • बुखार में कौन सी दाल खानी चाहिए?

    बुखार में मूंग दाल खाना सबसे अच्छा और बेहतर माना जाता है। मूंग दाल खाना बुखार में आसानी से पचने के साथ-साथ फायदेमंद भी होती है। इसके लिए आप मूंग दाल की खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। 
  • बुखार में ताकत के लिए क्या खाएं?

    बुखार में ताकत और ऊर्जा को बढ़ाने के लिए आपको फल, नट्स, हरी सब्जियों का सूप, खिचड़ी और नारियल पानी आदि का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को ताकत मिलती है। 

Read Next

क्या आम खाने के बाद आपको पेद दर्द होता है? जानें इसके पीछे छुपे कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kunal Mishra

Kunal Mishra

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर काम कर रहे कुनाल को पत्रकारिता मेंं 2 साल से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वे अमर उजाला के लिए भी काम कर चुके हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 06, 2025 17:11 IST

    Modified By : Kunal Mishra
  • May 06, 2025 17:11 IST

    Published By : Kunal Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content