Fri Sep 11, 2026 | 09:00 PM IST

खांसी होने पर इन 5 मौसमी फलों से बनाकर रखें दूरी, मिलेगा फायदा

खांसी होने पर कुछ फलों के सेवन से परेशानी बढ़ सकती है। जानें ऐसे में कौन-से फल अवॉइड करने चाहिए।

Fruits To Avoid During Cough and Cold: सर्दियां शुरू होते ही कई लोगों को खांसी की समस्या भी शुरू हो जाती है। ऐसे में दिनभर ठीक से बैठ पाना भी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि एक बार खांसी उठने के बाद काफी देर तक परेशानी होती है। सूखी खांसी होने पर गला सूखा महसूस होता है। लेकिन गीली खांसी होने पर गले में कफ जमा होता है। खांसी से राहत पाने के लिए गर्म पानी पीना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही, डाइट में तली-भूनी और मसालेदार चीजें अवॉइड करनी चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक खांसी होने पर आपको कुछ फलों को भी अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि इनके सेवन से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

01 - 2024-12-07T222421.941

खांसी होने पर भूलकर भी न खाएं ये फल- Fruits To Avoid In Cough and Cold

अंगूर- Grapes

खांसी होने पर अंगूर खाना अवॉइड करना चाहिए। इनमें नैचुरल एसिड मौजूद होता है, जो गले को इर्रिटेट कर सकता है। इनमें नैचुरल शुगर भी अधिक होती है। इस कारण भी म्यूकस प्रोडक्शन बढ़ सकता है। इसलिए खांसी में अगर आप अंगूर खाते हैं, तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

स्ट्रॉबेरी- Strawberry

स्ट्रॉबेरी के सेवन से बॉडी में हिस्टामाइन लेवल बढ़ सकता है। यह शरीर में मौजूद एक कंपाउंड होता है। इसकी अधिक मात्रा होने से खांसी की समस्या बढ़ सकती है। इसकी वजह से म्यूकस प्रोडक्शन बढ़ सकता है और आपकी ज्यादा परेशानी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- शिशुओं में खांसी और जुकाम की समस्या को दूर करेगी अजवाइन की पोटली, जानें इस्तेमाल का तरीका

लीची- Litchi

खांसी की समस्या में लीची खाने से परेशानी बढ़ सकती है। इसमें शुगर कंटेंट बहुत ज्यादा होता है जिससे गले में एलर्जी हो सकती है। इससे कफ की समस्या बढ़ सकती है और गले में इंफेक्शन भी हो सकता है। इसलिए खांसी में लीची अवॉइड करना जरूरी है।

केला- Banana

खांसी में केले का सेवन करना हर किसी के लिए नुकसानदायक नहीं है। लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन से परेशानी हो सकती है। इसमें नैचुरल शुगर अधिक होने के कारण कुछ लोगों में इसके सेवन से कफ की समस्या बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्या चावल खाने से कफ की समस्या होती है? जानें डॉक्टर से

खट्टे फल- Citrus Fruits

कुछ लोगों को खांसी में खट्टे फल खाने से परेशानी हो सकती है। इनमें पाए जाने वाला एसिडिक कंटेंट गले में इर्रिटेशन पैदा कर सकता है। इसके कारण गले में दर्द और सूजन बढ़ सकती है और परेशानी ज्यादा हो सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपको खांसी एक सप्ताह से ज्यादा समय से है, तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  • खांसी होने पर ठंडी चीजों से दूरी बनाकर रखें। इसके साथ, पैकेज्ड और ऑयली फूड भी अवॉइड करें। क्योंकि इनके कारण भी आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
  • खांसी के दौरान घी तेल भी कम इस्तेमाल करें। क्योंकि ये चीजें भी म्यूकस प्रोडक्शन की वजह बन सकती हैं।
  • खांसी में आराम पाने के लिए गुनगुने पानी का सेवन करें। इसके साथ ही, मुलेठी, शहद और अदरक से बना काढ़ा भी पिएं।
  • खांसी होने पर इन फलों के सेवन से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए इन्हें अवॉइड करें। लेख में डी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

Read Next

रोज सुबह खाली पेट पिएं धनिया, आंवला और पुदीने की पत्तियों का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 08, 2024 13:30 IST

    Published By : Isha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content