Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

PMOS में इन फूड्स से बनाएं दूरी, बढ़ सकती हैं परेशानियां

PMOS या PCOS में मैदा, ज्यादा चीनी और तले-भुने फूड्स का अधिक सेवन करने से कुछ महिलाओं में लक्षण बढ़ सकते हैं। डॉक्टर से जानें किन फूड्स से इस दौरान बनानी चाहिए दूरी।

आज के समय में कई महिलाएं पीसीओएस (PCOS) की समस्या से परेशान रहती हैं। पीसीओएस को अब पॉलीएंडोक्राइन मेटाबोलिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीएमओएस) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक हार्मोनल समस्या है, जो पीरियड्स को अनियमित करने, वजन बढ़ाने, चेहरे और शरीर पर अनचाहे बाल आने, मुंहासे होने और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं के लिए जिम्मेदार है। ऐसे में इसके लक्षणों में सुधार करने के लिए अक्सर महिलाओं को हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने, हेल्दी डाइट लेने और अनहेल्दी फूड्स को खाने से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए इस बारे में आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें।

PCOS में कौन से फूड्स न खाएं?

डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, महिलाओं की डाइट का सीधा असर PCOS पर पड़ता है। इस स्थिति में अधिक मीठे, प्रोसेस्ड, मैदा, तले-भूने और जंक फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इन फूड्स का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस और सूजन बढ़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट लेना जरूरी हो जाता है।

साल 2023 में Cureus Journal of Medical Science में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, पीसीओएस (PCOS) की मरीजों में मोटापा और अधिक वजन की समस्या बहुत आम है, जिसका संबंध कार्बोहाइड्रेट, फैट और रिफाइंड शुगर से भरपूर फूड्स के सेवन से है। हार्मोन असंतुलन और खान-पान की आदतों के कारण महिलाओं के लिए वजन घटाना काफी मुश्किल हो जाता है।

1. ज्यादा चीनी वाली चीजें न खाएं

पीसीओएस की स्थिति में महिलाओं को अधिक चीनी वाले फूड्स को खाने से बचना चाहिए। जैसे- मिठाई, कैंडी, चॉकलेट, केक, शुगरी ड्रिंक्स, पेस्ट्री और सॉफ्ट ड्रिंक्स। इन फूड्स में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है।

ज्यादा मीठे फूड्स का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस, हार्मोन्स में अधिक बदलाव आने और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

इसे भी पढ़ें: मानसून में प्रेग्नेंसी के दौरान पेट की समस्याएं बढ़ जाएं तो क्या करें? जानें डॉक्टर की सलाह

2. मैदा युक्त फूड्स न खाएं

पीसीओएस की समस्या से पीड़ित महिलाओं को मैदा से बने सफेद ब्रेड, पिज्जा, बर्गर, नूडल्स, पेस्ट्री, बिस्कुट और अन्य मैदा युक्त फूड्स को खाने से बचना चाहिए। मैदा में फाइबर कम होता है, जो जल्दी से पचता नहीं है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ता है।

ऐसे में इस दौरान साबुत अनाज, दलिया, ब्राउन राइस और ओट्स जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जाना चाहिए।

foods to avoid if you have pmos know from doctor 01 (6)

3. तले-भुने फूड्स न खाएं

पीसीओएस की स्थिति में महिलाओं को तले-भूने, बेकरी आइटम और जंक फूड्स का सेवन करने से भी बचना चाहिए। फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, कचौड़ी, पकौड़ी और फास्ट फूड्स में अनहेल्दी फैट्स और अधिक कैलोरीज होती है। ऐसे में इनका अधिक सेवन करने से महिलाओं के शरीर में सूजन बढ़ने और वजन बढ़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

4. शुगरी ड्रिंक्स न लें

पीसीओएस की समस्या होने पर महिलाओं को कोल्ड ड्रिंक, पैकेट वाले जूस, एनर्जी ड्रिंक और अधिक चीनी वाली कॉफी या फ्लेवर्ड ड्रिंक जैसी शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इनका अधिक सेवन करने से महिलाओं को इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिससे पीसीओएस के लक्षणों को बढ़ावा मिलता है और इससे जुड़ी परेशानियां बढ़ती हैं।

इसे भी पढ़ें: PMOS में क्यों झड़ने लगते हैं बाल? डॉक्टर से जानें इससे राहत के उपाय

5. प्रोसेस्ड फूड्स न खाएं

इस स्थिति में महिलाओं को इंस्टेंट नूडल्स, पैकेज्ड स्नैक्स, प्रोसेस्ड मीट और अधिक नमक, चीनी और प्रिजर्वेटिव्स से युक्त फूड्स को खाने से बचना चाहिए। इन फूड्स का सेवन करने से वजन बढ़ने, मुंहासे और पीसीओएस के अन्य लक्षणों को बढ़ा मिलता है, जो स्वास्थ्य के लिए परेशानियां बढ़ा सकते हैं।

डॉक्टर से कब मिलें?

पीसीओएस की स्थिति में तेजी से वजन बढ़ने हेल्दी खाने के बाद भी, बालों के झड़ने, बालों के पतले होने, अधिक मुहांसे होने, शरीर में सूजन आने और पीरियड्स के अनियमित रहने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ऐसा करने से इसके लक्षणों को नियंत्रित करने में कुछ हद तक मदद मिल सकती है।

निष्कर्ष

पीसीओएस की समस्या में महिलाओं को अधिक चीनी युक्त, मैदा वाले, शुगरी ड्रिंक्स, तले-भुने, प्रोसेस्ड फूड्स और अधिक नमक युक्त फूड्स को सेवन करने से बचना चाहिए। इनका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। ध्यान रहे, इसके लक्षणों के अधिक बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • पीसीओएस के 5 लक्षण क्या हैं?

    पीसीओएस की समस्या होने पर महिलाओं को पीरियड्स के अनियमित होने, चेहरे और शरीर पर अनचाहे बाल आने, मुंहासे होने, सिर के बाल पतले होने और झड़ने एंव वजन बढ़ने जैसी समस्याएं होती हैं।
  • पीसीओएस से राहत के लिए क्या करें?

    पीसीओएस की समस्या से राहत के लिए हेल्दी डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें, भरपूर नींद लें, स्ट्रेस को मैनेज करें और वजन को नियंत्रित रखने की कोशिश करें। ऐसा करने से इसके लक्षणों में सुधार हो सकता है।

Read Next

मेनोपॉज के बाद वजाइनल ड्राईनेस से हैं परेशान? राहत पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 05, 2026 20:08 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Aug 05, 2026 20:08 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content