Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

खांसी की समस्या से राहत के लिए घर पर बनाएं ये आयुर्वेदिक मिश्रण, मिलेगा आराम

खांसी की समस्या से राहत के लिए घर पर आयुर्वेदिक मिश्रण को बनाकर खाया जा सकता है। इससे खांसी में आराम देने और श्वसन तंत्र को रिलैक्स जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए लेख में जानें इस आयुर्वेदिक मिश्रण को बनाने और इसके फायदों के बारे में - 

Ayurvedic Mixture To Get Relief From Cough Problem In Hindi: मौसम में बदलाव के साथ अक्सर खांसी और सर्दी जैसी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोग गर्म पानी पीने का सेवन करते हैं और कुछ लोग घरेलू उपायों को भी अपनाते हैं। इन्हीं में से एक है औषधीय गुणों से भरपूर एक मिश्रण। इस मिश्रण में औषधीय गुणों से भरपूर प्याज, अदरक, नींबू और शहद जैसी चीजों को मिलाकर बनाया जाता है। इससे खांसी की समस्या से राहत देने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आइए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानेंगे खांसी से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक मिश्रण घर पर कैसे बनाएं और इसका सेवन करने के क्या फायदे हैं?

खांसी से राहत के लिए आयुर्वेदिक मिश्रण के फायदे

डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर प्याज, अदरक, नींबू और शहद से बने आयुर्वेदिक मिश्रण का सेवन करने से स्वास्थ्य में सुधार करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

गले के इंफेक्शन से राहत दे

औषधीय गुणों से भरपूर इस मिश्रण में मौजूद अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इस मिश्रण का सेवन करने से गले की खराश को कम करने, गले और श्वसन तंत्र की सूजन को कम करने और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: रात को खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए करती हूं अदरक का इस्तेमाल, गले की खराश से मिलता है आराम

बलगम से दे राहत

इस आयुर्वेदिक मिश्रण में मौजूद प्याज में अच्छी मात्रा में सल्फर कंपाउंड होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से बलगम को ढीला करके बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिससे खांसी में आराम मिलता है।

homemade cough relief ayurvedic mixture in hindi

खांसी में आराम दे

औषधीय गुणों से भरपूर इस आयुर्वेदिक मिश्रण में मौजूद शहद गले की खराश को कम करने, गले के सूखेपन को दूर करने, इंफेक्शन से बचाव करने, गले को आराम देने और खांसी से राहत देने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

इस आयुर्वेदिक मिश्रण में मौजूद नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या सौंठ पाउडर सर्दी-जुकाम में राहत देता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

सूजन कम करे

अदरक, शहद और प्याज के इस मिश्रण का सेवन करने से गले और श्वसन तंत्र की सूजन को कम करने और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।

खांसी से राहत के लिए कैसे बनाएं आयुर्वेदिक मिश्रण?

  • इसके लिए आधी प्याज और 2 इंच अदरक को कद्दूकस कर लें।
  • अब कद्दूकस की हुई प्याज, अदरक, नींबू के रस और आधे से ज्यादा कप शहद को डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को कांच के जार को फ्रिज में 1-2 घंटों के लिए रख दें। अब इसका सेवन करें।

सावधानियां

इस आयुर्वेदिक मिश्रण का सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, किसी व्यक्ति को गेस्ट्रिक, एसिड रिफ्लक्स, मुंह में छाले होने, शरीर में अधिक गर्मी होने, सेंसिटिविटी होने और किसी भी तरह की अन्य समस्या होने पर इसका सेवन करने से बचें।

निष्कर्ष

औषधीय गुणों से भरपूर प्याज, अदरक, नींबू और शहद से बने इस आयुर्वेदिक मिश्रण का सेवन करने से बलगम को कम करने, खांसी में आराम देने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, सूजन को कम करने और गले के इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा, खांसी के कारण अधिक परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • खांसी को तुरंत कैसे ठीक करें?

    खांसी से राहत के लिए गर्म पानी पिएं, चाय पिएं, भाप लें, नमक के पानी से गरारे करें, अदरक खाएं, अदरक और तुलसी की चाय का सेवन करें। इनका सेवन करने से बलगम को ढीला करने, खांसी कम करने, इंफेक्शन से बचाव करने, श्वसन तंत्र को रिलैक्स करने और इसकी सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
  • रोजाना शहद खाने से क्या होता है?

    औषधीय गुणों से भरपूर शहद में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में रोज इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, पाचन में सुधार करने, खांसी को कम करने, गले की खराश से राहत देने, सूजन कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाल करने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
  • अदरक खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

    आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक अदरक में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने, जोड़ों के दर्द को कम करने, सूजन कम करने, सर्दी-खांसी से राहत देने, मतली और पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

Read Next

“माइग्रेन में मुझे दालचीनी के लेप और भीगे किशमिश-बादाम ने दिया आराम”, जानें मेरी कहानी और आयुर्वेदाचार्य की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 19, 2026 19:49 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 19, 2026 19:49 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content