Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

इसबगोल लेने के बावजूद कब्ज में नहीं मिल रहा आराम, कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?

पेट में कब्ज की समस्या में अक्सर लोग इसबगोल का सेवन करते हैं। इसे कब्ज के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कई बार इसका सेवन करने के बाद भी लोगों को कब्ज से राहत नहीं मिल पाती है। ऐसा क्यों होता है? आइए लेख में जानें।

कई लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, जो एक आम समस्या है। यह किसी भी उम्र में हो सकती है। ऐसे में इससे राहत के लिए बहुत से लोग इसबगोल का सेवन करते हैं। इसबगोल एक आयुर्वेदिक इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, जिसको पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कई बार लोगों को इसका सेवन करने के बाद भी कब्ज की समस्या से राहत नहीं मिल पाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसा क्यों हो रहा है? क्या सिर्फ इसबगोल लेना काफी नहीं है या इसका सेवन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं? ऐसे में आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ एंव आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें कि इसबगोल का सही तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जाए और इसको लेते समय किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है?

कब्ज में इसबगोल लेने के साथ न करें ये गलतियां

आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, इसबगोल में सॉल्यूबल फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। जब इसे पर्याप्त पानी के साथ लिया जाता है, तो यह पानी को सोखकर जेल जैसा बन जाता है। इससे मल को नरम करने में मदद मिलती है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। ऐसे में कब्ज की समस्या से राहत के लिए इसबगोल का सेवन सही तरीके से करना जरूरी होता है। इसका सेवन करते समय होने वाली गलतियों के कारण कई बार कब्ज की समस्या में आराम नहीं मिलता है।

साल 2018 में International Journal of Surgery Case Report में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इसबगोल का सेवन सही मात्रा में न करने पर कब्ज की समस्या और भी बढ़ सकती है। इसबगोल युक्त चीजें ले रहे मरीजों को पर्याप्त मात्रा में लिक्विड पीने की सलाह देना जरूरी है ताकि आंतों में रुकावट न हो, खासकर लंबे समय तक इस तरह की लैक्सेटिव के इस्तेमाल के दौरान।

कम पानी पीना

इसबगोल में एक तरह का फाइबर होता है, जो पानी को सोखता है। ऐसे में इसबगोल लेते समय सबसे कम पानी पीना एक आम गलती है। ऐसे में इसबगोल का सेवन करने के साथ बहुत कम पानी पीते हैं और शरीर को पूरे दिन हाइड्रेट नहीं रखते हैं, तो इसबगोल सही तरीके से कम नहीं कर पाता है। इसके कारण कब्ज की समस्या में सुधार होने के बजाए, यह स्थिति और भी बिगड़ सकती है। ऐसे में इसबगोल लेने के साथ पूरे दिन में भरपूर मात्रा में पानी पीना जरूरी हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: कब्ज के ल‍िए इसबगोल या त्रिफला, क्या है ज्‍यादा असरदार?

इसबगोल सूखा खाने से बचें

कई बार लोग इसबगोल को सूखा खाते हैं और फिर ऊपर से पानी पीते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से गले या खाने की नली में रूकावट हो सकती है, जो गंभीर हो सकता है।

why isabgol is not relieving constipation these mistakes could be the reason 01 (6)

पानी में मिलाकर छोड़ देना

इसबगोल को पानी में मिलाकर न छोड़ें। ऐसा करने से जेल की तरह गाढ़ा हो जाता है। ऐसे में इसको पानी में मिलाने के तुरंत बाद पिएं।

इसबगोल गलत टाइम पर लेना

इसबगोल को दिन में किसी भी टाइम पर नहीं लेना चाहिए, खासकर हैवी मिल के बाद। हैवी खाना खाने के तुरंत बाद इसबगोल का सेवन करने से नेचुरल पाचन प्रक्रिया में रुकावट आ सकती है। जिससे कब्ज की समस्या और अधिक बिगड़ सकती है। कब्ज की समस्या से राहत के लिए इसको लेने का सबसे सही समय है रात को सोने से पहले हल्के गर्म दूध में मिलाकर या पानी में मिलाकर पिएं।

दवाइयों के साथ न लें

इसबगोल और दवाइयों के बीच कम से कम 1-2 घंटे का अंतर रखें। इसबगोल जरूरी पोषक तत्वों और दवाइयों के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है, जिससे दवाइयों का असर ठीक से नहीं हो पाता है।

इसे भी पढ़ें: खाना खाने से पहले इसबगोल खाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

फाइबर वाला खाना न खाना

अगर आप इसबगोल लेते हैं, तो साथ में फाइबर से युक्त खाना भी खाएं। इसके साथ फाइबर वाला खाना न खाने से व्यक्ति को कब्ज की समस्या से राहत नहीं मिलती है। पाचन को दुरुस्त करने के लिए इसबगोल के साथ डाइट में फाइबर से भरपूर फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और दालों को भी शामिल करें। ऐसा करने से कब्ज की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।

इसबगोल को लेने का सही तरीका क्या है?

आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, इसबगोल को गुनगुने पानी या दूध में मिलाकर लिया जा सकता है। ध्यान रहे, इसके साथ पर्याप्त पानी पिएं और दिनभर शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें।

निष्कर्ष

कब्ज की समस्या में इसबगोल का सेवन सही तरीके से करना जरूरी होता है। ऐसा न करने या इसके साथ कम पानी पीने, इसबगोल को सूखा खाने, पानी मिलाकर छोड़ देने, गलत टाइम पर लेने, दवाइयों के साथ लेने और फाइबर वाले फूड्स न खाने जैसी गलतियों को करने से कब्ज की स्थिति और बिगड़ सकती है। ध्यान रहे, अगर कब्ज की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो घरेलू उपायों को अपनाने के बजाए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • कब्ज की समस्या क्यों होती है?

    फाइबर युक्त फूड न खाने, शरीर में पानी की कमी होने, खराब लाइफस्टाइल और आंतों के कार्यों के स्लो होने की वजह से व्यक्ति को कब्ज और आंतों में मल के सख्त होने की समस्या होती है।
  • पेट साफ करने के लिए इसबगोल कैसे लें?

    पेट साफ करने के लिए इसबगोल को सोने से पहले गुनगुने पानी में मिलाकर लिया जा सकता है। ध्यान रहे, इसका सेवन सही तरीके से करना जरूरी है। 

Read Next

मसल्स ग्रोथ के लिए कैसे करें शतावरी का इस्तेमाल? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें इसके फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 01, 2026 13:46 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jul 01, 2026 13:46 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jul 01, 2026 13:46 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jul 01, 2026 13:46 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content