Fri Oct 23, 2026 | 03:36 AM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

पेट साफ करने के लिए इसबगोल कैसे लेना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें 1 दिन में कितना खाएं और कैसे

Psyllium Husk for Constipation: पेट साफ करने के लिए फाइबर की जरूरत होती है, ऐसे में इसबगोल का इस्तेमाल कैसे फायदेमंद हो सकता है? जानते हैं इसकी सही मात्रा और लेने का तरीका।
पेट साफ करने के लिए इसबगोल कैसे लेना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें 1 दिन में कितना खाएं और कैसेपेट साफ करने के लिए इसबगोल कैसे लेना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें 1 दिन में कितना खाएं और कैसे

Psyllium Husk for Constipation: खराब लाइफस्टाइल और डाइट का असर हमारे हाजमे पर भी होता है। इतना ही नहीं, जब आप स्ट्रेस में रहते हैं तो इसका असर भी आपके मेटाबॉलिज्म पर होता है। आसान भाषा में समझें तो खराब लाइफस्टाइल, डाइट और स्ट्रेस, तीनों ही पाचन क्रिया को खराब करती है और मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देती है। इससे आंतों की गति लगातार प्रभावित होती है बॉवेल मूवमेंट प्रभावित हो जाता है और यही कब्ज की समस्या का कारण बन जाता है। ऐसे में आप फाइबर और रफेज से से जानें 1 दिन में कितना खाएं और कैसे भरपूर चीजों को खाएं तो इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है जैसे कि इसबगोल। पर सवाल ये है कि इसे लेने का सही तरीका क्या है? जानते हैं इस बारे में आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से ।

पेट साफ करने के लिए इसबगोल कैसे लेना चाहिए?

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि पेट साफ करने के लिए इसबगोल का इस्तेमाल लंबे समय से हो रहा है। इसे आयुर्वेद में भी कब्ज का बेहद असरदार उपाय माना गया है। इसबगोल का इस्तेमाल मुख्य रूप से एक घुलनशील डाइटरी फाइबर के तौर पर किया जाता है, जिसे छोटी आंत सोखती नहीं है और स्टूल को साफ करने में मददगार है। कब्ज में आप इसे दही में मिलाकर या गुनगुने पानी में मिलाकर ले सकते हैं। तो आपको करना ये है कि

  • 1 गिलास गुनगुने पानी में एक या दो चम्मच इसबगोल मिलाएं और सोने से ठीक पहले पी लें।
  • खाना खाने के तुरंत बाद दही या ठंडे दूध में 1 से 2 चम्मच इसबगोल मिलाकर पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: इसबगोल vs चिया सीड्स: फाइबर के लिए क्या है बेहतर विकल्प? डॉक्‍टर से जानें

1 दिन में कितनी मात्रा में लें इसबगोल?

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि एक दिन में आप 1 या 2 चम्मच से ज्यादा इसबगोल न लें। ये शरीर से अतिरिक्त पानी को सोखता है और मल में थोक जोड़ता है और अगर आपने इसे ज्यादा मात्रा में ले लिया तो डिहाइड्रेशन की स्थिति हो सकती है जिससे आपता हाजमा खराब हो सकता है।

constipationconstipation

कब्ज में इसबगोल लेने के फायदे

साल 2019 में International Journal of Molecular Sciences में प्रकाशित शोध के अनुसार इसबगोल (Psyllium Husk) का उपयोग लंबे समय से कब्ज के इलाज के लिए किया जाता रहा है। इसबगोल मल में पानी की मात्रा (faecal water content) को बढ़ा देता है, जिससे मल नरम हो जाता है और उसे त्यागने में आसानी होती है। यह पाचन तंत्र के माध्यम से मल के गुजरने के समय को कम करता है जिससे मल तेज गति से पास हो जाता है।

गट बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद है इसबगोल

इसबगोल में Faecalibacterium और Phascolarctobacterium होते हैं जो गट बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद है। ये बैक्टीरिया शॉर्ट-चेन फैटी एसिड (SCFAs) जैसे कि एसीटेट और ब्यूटायरेट का उत्पादन करते हैं, जो आंतों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों की पाचन समस्याओं को दूर करता है इसबगोल, जानें सेवन का तरीका और मात्रा

लैक्सेटिव है इसबगोल

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि इसबगोल का मुख्य इस्तेमाल लैक्सेटिव के तौर पर होता रहा है इसलिए इसे ऐसे लें कि इसका डाइटरी फाइबर कम न हो यानी ज्यादा पानी के साथ।  ये यह पानी सोखता है और बाद में मल को नरम बनाता है इसलिए आपको इसे ज्यादा पानी में मिलाकर लेना चाहिए ताकि इसबगोल शरीर का पानी न खींच लें और इससे दोबारा कब्ज की स्थिति न हो जाए।

निष्कर्ष:

कब्ज के लिए ये बेहद सुरक्षित उपाय है। बस ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें क्योंकि ज्यादा फाइबर भी आंतों की सेहत को प्रभावित करती है और पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है जैसे कब्ज की समस्या हो सकती है, पेट खराब हो सकता है। इसके अलावा अगर आपका हाजमा कमजोर रहता है यानी कभी कब्ज और कभी पेट खराब होने की स्थिति बनी रहती है तब भी इसे लेने से बचें। अगर प्रेग्नेंसी है तो इस स्थिति में भी इसबगोल लेने से बचें। साथ ही बिमा डॉक्टर से बात किए अपने मन से रेगुलर इसबगोल न लें। दरअसल, डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि कोई भी इंसान अगर रेगुलर इसबगोल लेता है जो कि एक प्रकार का लैक्सेटिव है तो इससे पाचन एंजाइम्स खराब हो जाते हैं। पेट का नेचुरल हाजमा खराब हो जाता है और हर कुछ दिनों पर कब्ज की स्थिति बनी रहती है इसलिए बिना डॉक्टर की राय के अपने मन से रगुलर इशे न लें। अगर आपको लगातार कब्ज की समस्या रहती है तो डॉक्चर को दिखाएं, ये एक मेडिकल कंडीशन हो सकती है लेकिन कोई भी लैक्सेटिव लंबे समय तक न लें।

Image Credit: Freepik  

FAQ

  • इसबगोल कब नहीं खाना चाहिए?

    इसबगोल पेट दर्द, ब्लीडिंग या अपेंडिक्स की समस्या होने पर न लें। अगर आपकी कोई पेट की दवा चल रही है तब भी आपको इसबगोल लेने से बचना चाहिए।
  • प्रेगनेंसी में इसबगोल ले सकते हैं क्या?

    प्रेगनेंसी में इसबगोल नहीं लेना चाहिए खासकर कि बिना डॉक्टर से पूछे। इस दौरान होने वाला कब्ज पेट में पल रहे बच्चे की वजह से होता है न कि डाइट की वजह से इसलिए पहले डॉक्टर को दिखाएं फिर इसबगोल लें।

Read Next

→ कौन से सप्लीमेंट्स एक साथ नहीं लेने चाहिए? न्‍यूट्रि‍शन‍िस्‍ट से जानें गलत कॉम्बिनेशन के नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 19, 2026 18:23 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma