Fri Oct 9, 2026 | 01:09 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

कौन से सप्लीमेंट्स एक साथ नहीं लेने चाहिए? न्‍यूट्रि‍शन‍िस्‍ट से जानें गलत कॉम्बिनेशन के नुकसान

जब शरीर में क‍िसी पोषक तत्‍व की कमी हो जाती है या शरीर को व‍िशेष पोषण की जरूरत होती है, तो डॉक्‍टर सप्‍लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं, लेक‍िन कई सप्‍लीमेंट्स को साथ लेने से सेहत बि‍गड़ सकती है। जानें ऐसे 5 नाम।
कौन से सप्लीमेंट्स एक साथ नहीं लेने चाहिए? न्‍यूट्रि‍शन‍िस्‍ट से जानें गलत कॉम्बिनेशन के नुकसान
कौन से सप्लीमेंट्स एक साथ नहीं लेने चाहिए? न्‍यूट्रि‍शन‍िस्‍ट से जानें गलत कॉम्बिनेशन के नुकसान

जब शरीर को डाइट के जर‍िए न्‍यूट्र‍िशन नहीं म‍िल पाता है, तो सप्‍लीमेंट्स की मदद ली जाती है। शरीर में क‍िसी खास बदलाव के दौरान शारीर‍िक क्र‍ियाओं को सपोर्ट करने के ल‍िए भी सप्‍लीमेंट्स काम आते हैं। उदाहरण से समझें, तो गर्भावस्‍था में होने वाली मां को फोलेट का सेवन करने की सलाह दी जाती है। हालांक‍ि, सप्‍लीमेंट्स को लेने का गलत तरीका, फायदे की जगह सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। कई ऐसे सप्‍लीमेंट्स हैं ज‍िन्‍हें लोग एक साथ खा लेने की गलती करते हैं। इससे न तो शरीर में ये बेहतर ढंग से एब्‍जॉर्ब हो पाते हैं और न इनके फायदे शरीर काे म‍िलते हैं। जानें ऐसे कौन से सप्‍लीमेंट्स हैं ज‍िन्‍हें साथ में लेने से बचना चाह‍िए? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. कैल्शियम और आयरन

supplements-that-should-not-be-taken-togethersupplements-that-should-not-be-taken-together

Nutritionist Neha Sinha ने कहा, ''कैल्‍श‍ियम और आयरन को एक साथ लेने से बचना चाह‍िए। इससे आयरन के शरीर में एब्‍जॉर्ब होने की प्रक्र‍िया धीमी हो सकती है। आयरन की कमी से चक्‍कर, स‍िरदर्द, हेयर फॉल जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। अगर आयरन सप्‍लीमेंट के साथ व‍िटाम‍िन सी युक्‍त फूड्स को डाइट में शाम‍िल करेंगे, तो वह बेहतर ढंग से एब्‍जॉर्ब होगा।'' साल 1991 में The American Journal Of Clinical Nutrition में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, कैल्शियम सप्लीमेंट का आयरन पर असर देखा गया। स्‍टडी ने पाया क‍ि कैल्‍श‍ियम सप्‍लीमेंट ने आयरन सप्‍लीमेंट के अवशोषण को कम क‍िया।

यह भी पढ़ें- बिना एक्सपर्ट सलाह के प्रोटीन सप्लीमेंट लेना पड़ सकता है भारी, एक्‍सपर्ट से जान लें नुकसान

2. जिंक और कैल्शियम

ज‍िंक और कैल्श‍ियम सप्‍लीमेंट्स को एक साथ लेने से बचना चाह‍िए। हालांक‍ि, कई मल्‍टीव‍िटाम‍िन और अन्‍य सप्‍लीमेंट्स में ये एक साथ मौजूद होते हैं, लेक‍िन परेशानी तब बढ़ सकती है जब इनकी हाई डोज ली जाए। दोनों की हाई डोज एक साथ लेंगे, तो उल्‍टी, दस्‍त जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं।

3. विटामिन सी और विटामिन बी12

Nutritionist Neha Sinha ने कहा, ''व‍िटाम‍िन सी की हाई डोज, व‍िटाम‍िन बी12 की कमी का कारण बन सकती है। अगर दोनों सप्‍लीमेंट्स की अध‍िक मात्रा को एक साथ ले रहे हैं, तो यह सेहत के ल‍िए नुकसानदायक हो सकता है।'' दोनों सप्‍लीमेंट्स के खाने के समय में गैप करना चाह‍िए। अगर शरीर में व‍िटाम‍िन बी12 की कमी है, तो खुद से व‍िटाम‍िन सी सप्‍लीमेंट बंद करने के बजाय डॉक्‍टर से सलाह लेकर पहले कारण जानें और उच‍ित इलाज कराएं। शरीर में व‍िटाम‍िन बी12 की कमी होगी, तो याददाश्त कमजोर हो सकती है, थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें- गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं ये 4 सप्लीमेंट्स, सेवन से पहले जान लें ये बात

हर्बल सप्‍लीमेंट्स लेते समय भी सावधानी बरतें 

लोग हर्बल सप्‍लीमेंट्स को नेचुरल समझकर इनके खतरों को नजरअंदाज कर देते हैं और आराम से सेवन करने लगते हैं, लेक‍िन ये पूरी तरह से सुरक्ष‍ित नहीं होते हैं और मेड‍िकल कंडीशन के मरीजों के ल‍िए अध‍िक हान‍िकारक साब‍ित हो सकते हैं। U.S. Food and Drug Administration (FDA) के मुताब‍िक, ब्‍लड थ‍िनर दवाएं, व‍िटाम‍िन ई, जिन्कगो बिलोबा (एक हर्बल सप्लीमेंट) वगैरह को एक साथ लेने से बचना चाह‍िए।

4. जिंक और आयरन

ज‍िंक और आयरन को भी साथ लेने से बचना चाह‍िए। इसे अलग-अलग समय पर ल‍िया जाना चाह‍िए। ये एक-दूसरे के अवशोषण को प्रभाव‍ित कर सकते हैं। कई बार जब लोग खुद से आयरन की हाई डोज लेने लगते हैं, तो ज‍िंक भी सही ढंग से शरीर में एब्‍जॉर्ब नहीं हो पाता है। शरीर में जरूरत से ज्यादा आयरन की वजह से आयरन टॉक्सिसिटी हो सकती है ज‍िससे हार्ट, ल‍िवर, पैंक्र‍ियाज जैसे अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।

5. जिंक और कॉपर

ज‍िंक और कॉपर सप्‍लीमेंट्स को साथ में लेने से बचना चाह‍िए। अगर ज‍िंक सप्‍लीमेंट का अध‍िक मात्रा में सेवन करेंगे, तो कॉपर शरीर में ठीक ढंग से एब्‍जॉर्ब नहीं हो सकेगा क्‍योंक‍ि ज‍िंक सप्‍लीमेंट, आंत में बदलाव लाता है ज‍िससे कॉपर का शरीर में एब्‍जॉर्ब होने की प्रक्र‍िया प्रभाव‍ित होती है। इस वजह से शरीर में कॉपर की कमी हो सकती है। कॉपर की कमी से लगातार थकान, एनीमि‍या और हड्ड‍ियां कमजोर हो सकती हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

कैल्‍श‍ियम और आयरन, ज‍िंक और कैल्शियम, विटामिन सी और विटामिन बी12, जिंक और आयरन, जिंक और कॉपर जैसे कॉम्‍ब‍िनेशन को एक साथ नहीं लेना चाह‍िए। ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप पहले से क‍िसी दवा का सेवन कर रहे हैं या ब्‍लड थि‍नर्स ले रहे हैं या गंभीर बीमारी के मरीज हैं, तो डॉक्‍टर की सलाह पर ही सप्‍लीमेंट्स का सेवन करें। इसके अलावा, एक से अध‍िक सप्‍लीमेंट ले रहे हैं, तो थोड़ा गैप करें ताक‍ि शरीर में र‍िएक्‍शन न हो।

image cource: magnific

FAQ

  • क्‍या वेट लॉस के ल‍िए सप्‍लीमेंट्स असरदार हैं?

    स‍िर्फ सप्‍लीमेंट्स की मदद से वजन नहीं घटाया जा सकता। इसके ल‍िए संतुल‍ित डाइट, शारीर‍िक गत‍िव‍िध‍ि, सही कैलोरी इंटेक जरूरी है।
  • क्या सप्लीमेंट्स हेयर फॉल रोकते हैं?

    अगर क‍िसी पोषक तत्‍व की कमी के कारण हेयर फॉल हो रहा है, तो सप्‍लीमेंट्स उस कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं। हालांक‍ि, क‍िसी पोषक तत्‍व की कमी के बगैर सप्‍लीमेंट्स लेंगे, तो जरूरी नहीं है क‍ि हेयर फाॅल रुक ही जाए।

Read Next

→ ब्लैक कॉफी ही क्यों? दूध और चीनी वाली कॉफी पीने से फैट बर्न पर क्या असर पड़ता है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Health Journalist

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 19, 2026 18:05 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Aug 19, 2026 18:05 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Aug 19, 2026 18:05 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha