Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

आयरन वाले फूड्स के तुरंत बाद डेयरी प्रोडक्ट्स क्यों नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

आयरन से भरपूर फूड्स आपकी सेहत और शरीर में खून बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, आयरन के साथ डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे उसका अवशोषण बाधित हो सकता है।

आयरन हमारे शरीर के लिए एक जरूरी मिनकल होता है। यह हीमोग्लोबिन के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है, जो ब्लड के जरिए शरीर के अलग-अलग अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। आयरन की कमी से एनीमिया, कमजोरी, थकान, इम्यूनिटी का कमजोर होना और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, आयरन से भरपूर फूड्स जैसे पालक, चुकंदर, दालें, ड्राई फ्रूट्स और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना जरूरी माना जाता है। हालांकि, कई लोग आयरन से भरपूर फूड्स के साथ डेयरी प्रोडक्ट्स का भी सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए इस बारे में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं।

आयरन रिच फूडस के तुरंत बाद डेयरी प्रोडक्ट्स क्यों नहीं खाना चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि दूध, दही, पनीर और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। कैल्शियम शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है, लेकिन यह आयरन के अवशोषण में बाधा डाल सकता है। जब आयरन से भरपूर फूड्स के तुरंत बाद डेयरी प्रोडक्ट का सेवन किया जाता है तो कैल्शियम आयरन के अवशोषण को कम करता है। Canadian Digestive Health Foundation के अनुसार, आयरन से भरपूर फूड्स के साथ दूध या डेयरी प्रोडक्ट खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह शरीर में आयरन सोखने में रुकावट का कारण बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आयरन की गोली खाते हैं तो साथ में पिएं अमरूद का जूस, कई गुना बढ़ जाते हैं फायदे: स्टडी

आयरन खाने के बाद डेयरी प्रोडक्ट कब खाना चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा की मानें तो आमतौर पर आयरन से भरपूर फूड्स और डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन में कम से कम 1 से 2 घंटे का अंतर रखने की सलाह दी जाती है। इससे शरीर को आयरन को बेहतर तरीके से अवशोषित करने का समय मिल जाता है और दोनों पोषक तत्वों का फायदा आपके शरीर को बेहतर तरीके से मिल जाता है।

01 - 2026-05-30T210942.447

शरीर में आयरन अवशोषण को कैसे बढ़ाएं?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा ने बताया कि शरीर में आयरन के अवशोषण के लिए खाने में विटामिन सी से भरपूर फूड्स जैसे नींबू, संतरा, आंवला या टमाटर का सेवन करना जरूरी है। विटामिन सी आयरन के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा चाय और कॉपी का सेवन भी आयरन से भरपूर फूड्स के तुरंत बाद करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये आयरन के अवशोषण को कम कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: आयरन सप्लीमेंट्स के साथ क्या खाएं कि खून तेजी से बढ़े?

निष्कर्ष
आयरन से भरपूर फूड्स के तुरंत बाद डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से शरीर में आयरन का अवशोषण कम हो सकता है। इसलिए, दोनों तरह के फूड्स को खाने के बीच में अंतर रखें ताकि आपके शरीर को दोनों पोषक तत्व का फायदा मिल सके।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • आयरन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

    शरीर में हीमोग्लोबिन और आयरन की कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, ड्राई फ्रूट्स और खट्टे फलों को शामिल कर सकते हैं।
  • आयरन की कमी से शरीर में क्या होता है?

    शरीर में आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता है, जिससे टिश्यू तक ऑक्सीजन की पहुंच बाधित हो जाती है और आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया हो जाता है।

Read Next

क्या बेल का जूस वजन कम करने के लिए अच्छा है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 30, 2026 21:17 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 30, 2026 21:17 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content