Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

बिना सप्लीमेंट्स के शाकाहारी लोग कैसे पूरी करें आयरन की कमी? जानें एक्सपर्ट से

क्या आप शाकाहारी हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि बिना सप्लीमेंट्स के आयरन की कमी को कैसे पूरा करें? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें, क्योंकि कई ऐसी खाने की चीजें हैं, जो आयरन की कमी को पूरा कर सकती हैं।

मौजूदा लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि हमारी डाइट में तरह-तरह के जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड आदि शामिल हो गए हैं। इसकी वजह से हमारे शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इसमें आयरन की कमी सबसे ऊपर है। आयरन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक है, जो कि मुख्य रूप से हीमोग्लोबिन और मायोग्लोबिन बनाने का काम करता है। ये एक तरह के प्रोटीन होते हैं, जो ब्लड के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई में मदद करते हैं। बहरहाल, आमतौर पर देखने को मिलता है कि शाकाहारी लोगों में आयरन की कमी काफी हो जाती है, क्योंकि पौधों से मिलने वाला आयरन शरीर द्वारा आसानी से सोखा नहीं जाता। ऐसा नहीं है कि आप बिना सप्लीमेंट के इसकी पूर्ति नहीं कर सकते हैं। कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें आप डाइट में शामिल कर आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं। आइए, जानते हैं Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से।

बिना सप्लीमेंट्स के आयरन की कमी को कैसे पूरा करें?

how can vegetarians meet iron needs 01 (20)

दाल और फलियां खाएं

जो लोग नॉन-वेज नहीं खाते हैं, उनके लिए दाल, राजमा, छोले, सोयाबीन और हरी मटर जैसी तमाम चीजें आयरन के बेहतरीन स्रोत हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल करना भी बहुत आसान है। आप रोजाना की डाइट में एक कटोरी पके हुए छोले या मसूर की दाल का सेवन कर सकते हैं, इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलता है।

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई वजन कम करने के दौरान कैलोरी काउंट करना जरूरी होता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां सभी को खानी चाहिए। इसमें विशेषकर, पालक, मेथी, ब्रोकली और चैलाई जैसी हरी सब्जियों में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। हालांकि, पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को कच्चा कभी न खाएं। इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। बेहतर होगा कि आप इस तरह की सब्जियों को उबाल कर खाएं।

नट्स और बीज का सेवन करें

आयरन के बेहरतीन स्रोतों में नट्स और बीज भी शामिल होते हैं। मुख्य रूप से कद्दू के बीज, तिल, अलसी, चिया सीड्स, काजू और बादाम का नियमित सेवन करने से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। विशेषज्ञ की मानें, तो कद्दू के बीज और तिल को भूनकर या सलाद के साथ खाने से शरीर को तुरंत आयरन मिलता है।

इसे भी पढ़ें: खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या किन लोगों में ज्यादा होती है? एक्सपर्ट से जानें

साबुत अनाज खाएं

आपको शायद यह जानकारी न हो, लेकिन यह सच है कि साबुत अनाज भी आयरन के लिए बेहतरीन स्रोत माने जाते हैं। साबुत अनाज जैसे ओट्स, बाजरा, रागी और ब्राउन राइस इसके अच्छे स्रोत हैं। इन्हें पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

साथ में लें विटामिन-सी

ध्यान रखें कि पौधे से मिलने वाले आयरन की सोखने की क्षमता बढ़ाने के लिए उसे विटामिन-सी के साथ खाना जरूरी होता है। इसलिए आयरन बेस्ड चीजों के साथ नींबू, संतरा, टमाटर और आंवला का सेवन जरूर करें।

इसे भी पढ़ें: हेल्दी स्नैक्स भी वजन बढ़ा सकते हैं, एक्सपर्ट बता रहे हैं कैसे

निष्कर्ष

शाकाहारी लोग भी बिना सप्लीमेंट्स के आयरन की कमी पूरा कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए और थाली में रंग-बिरंगी चीजों को शामिल करना चाहिए। कहने का मतलब है कि हर तरह की सब्जियां और फल का सेवन करें, साथ ही सभी पोषक तत्वों का बैलेंस रखें। इसके अलावा, एक्सपर्ट यह भी सलाह देते हैं कि चाय-कॉफी जैसी चीजों का सेवन कम करें। ये तमाम चीजें आयरन को सोखने में बाधा डालती हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि उपरोक्त बताई गई किसी भी चीज से एलर्जी हो, तो बेहतर है कि आप उसका सेवन न करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या लोहे की कड़ाही में खाना बनाने से आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है?

    लोहे के बर्तनों में खाना पकाकर उसका सेवन करने से प्राकृतिक रूप से शरीर को फायदा पहुंचता है। हां, अगर किसी के शरीर में आयरन की काफी ज्यादा कमी है, तो उन्हें डॉक्टर से मिलना चाहिए।
  • कौन सी चीजें शरीर में आयरन को सोखने से रोकती हैं?

    चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे आयरन पूरी तरह से एब्जॉर्ब नहीं हो पाता है।

Read Next

ज्यादा नमक खाना क्यों है दिल, किडनी और लिवर के लिए खतरनाक? एक्‍सपर्ट से जानें नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 30, 2026 21:15 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 30, 2026 21:15 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content