Fri Sep 11, 2026 | 08:59 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सेब या अनार: खून तेजी से बढ़ाने में कौन ज्यादा असरदार? जानिए न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से

Apple vs Pomegranate: शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का लेवल हेल्दी जीवन के लिए बेहद जरूरी है लेकिन आज की खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोगों में खून की कमी की शिकायत हो जाती है। यहां जानिए, खून बढ़ाने के लिए सेब खाएं या अनार?

Apple vs Pomegranate: आज के तेज और बिजी जीवन में कई लोग थकान, कमजोरी और एनर्जी की कमी की समस्या से जूझते हैं। अक्सर इसके पीछे हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) की कमी होती है, हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं यानी रेड ब्लड सेल्स में पाया जाने वाला प्रोटीन है, जो शरीर के हर अंग तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। अगर यह लेवल कम हो जाए तो थकान, चक्कर, चेहरे का रंग फीका पड़ना और काम करने की क्षमता कम होना जैसी परेशानियां सामने आती हैं। ऐसे में लोग नेचुरल उपायों की ओर बढ़ते हैं और फलों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं।

आज भी कई परिवारों में ये बहस सुनने को मिलती है कि हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए सेब (Apple) बेहतर है या अनार (Pomegranate)। सेब में नेचुरल फाइबर और विटामिन C होता है, जो पाचन और शरीर में पोषण के अवशोषण में मदद करता है। वहीं अनार आयरन और मिनरल्स का पावरहाउस माना जाता है, जो सीधे हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानिए, खून बढ़ाने के लिए सेब खाएं या अनार?

सेब या अनार: खून तेजी से बढ़ाने में कौन ज्यादा असरदार? - Apple vs pomegranate which is better

हीमोग्लोबिन लेवल को संतुलित रखने के लिए सिर्फ दवाइयां पर्याप्त नहीं होतीं। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, ''विटामिन, मिनरल्स और आयरन से भरपूर नेचुरल भोजन ही शरीर की हीमोग्लोबिन बनाने की क्षमता को बढ़ाता है।'' इसमें फल, सब्जियां, हरी पत्तेदार सब्जियां और नट्स शामिल होते हैं। सेब और अनार दोनों ही स्वादिष्ट और पौष्टिक फलों में आते हैं, लेकिन इनके गुण अलग-अलग हैं।

इसे भी पढ़ें: हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए रोज कितना चुकंदर खाएं? जानें डाइटिशियन से सही तरीका

हीमोग्लोबिन के लिए सेब

सेब में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह शरीर में आयरन के अवशोषण (Iron Absorption) को बढ़ाता है, जिससे हीमोग्लोबिन लेवल धीरे-धीरे बढ़ता है। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि रोजाना एक सेब खाने से शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है। यह पाचन को सुधारता है और शरीर में पोषण तत्वों के अवशोषण को आसान बनाता है। हल्के फाइबर की वजह से वजन कंट्रोल में भी मदद करता है। सेब का सेवन सुबह या खाने के बाद हल्का-सा स्नैक के रूप में करना बेहतर माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से वजन बढ़ सकता है? डॉक्टर से जानें

हीमोग्लोबिन के लिए अनार

अनार आयरन, फोलेट, पोटैशियम और विटामिन C का पावरहाउस है, इसमें मौजूद आयरन सीधे हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, ''अनार में आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण यह एनीमिया के मरीजों के लिए सबसे बेहतरीन फल माना जाता है।'' अनार खून की कमी दूर करता है और थकान कम करता है, हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है। सर्दियों में इम्यूनिटी को भी सपोर्ट करता है। अनार का रस या दाने दोनों ही फायदेमंद हैं लेकिन ध्यान रखें कि रस में चीनी न मिलाई जाए।

Apple vs Pomegranate

सेब Vs अनार

समस्या फल फायदा
बार-बार थकान और खून की कमी अनार आयरन बढ़ाने और कमजोरी कम करने में मददगार
पाचन सुधारना और वजन कंट्रोल करना सेब फाइबर से पाचन बेहतर, वजन कंट्रोल
सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाना अनार

एंटीऑक्सीडेंट से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़े

निष्कर्ष

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए सेब और अनार दोनों ही फायदेमंद हैं, लेकिन सही विकल्प आपकी जरूरत और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, अगर खून की कमी है तो अनार सबसे बेहतर है, वहीं रोजमर्रा की हेल्दी डाइट और वजन कंट्रोल के लिए सेब ज्यादा उपयुक्त है। सही मात्रा और समय पर सेवन करने से ही ये फल आपकी सेहत और हीमोग्लोबिन लेवल को प्राकृतिक रूप से मजबूत बना सकते हैं।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • हीमोग्लोबिन की कमी के लक्षण क्या हैं?

    कम हीमोग्लोबिन होने पर थकान, कमजोरी, चक्कर, सांस फूलना, चेहरा और होंठ फीके पड़ना और ध्यान केंद्रित करने में समस्या जैसी शिकायतें हो सकती हैं।
  • हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए कौन-से फल खाने चाहिए?

    हीमोग्लोबिन बढ़ाने में आयरन युक्त फल जैसे अनार, सेब, अंगूर, अमरूद और सूखे मेवे फायदेमंद हैं। इनसे शरीर में आयरन और विटामिन C का संतुलन बना रहता है।
  • क्या सिर्फ सप्लीमेंट्स से हीमोग्लोबिन बढ़ सकता है?

    सप्लीमेंट्स केवल मददगार होते हैं। हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए बैलेंस डाइट, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, दालें और पर्याप्त पानी जरूरी हैं।

Read Next

रोजाना म‍िनरल वॉटर पीना सेहत के ल‍िए सुरक्षि‍त है? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 22, 2026 15:14 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 22, 2026 15:14 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content