Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

क्या बेल का जूस वजन कम करने के लिए अच्छा है? एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों में बेल जूस पीना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है, लेकिन क्या यह जूस वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद हो सकता है? आइए लेख में जानें।

गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग बेल के जूस का सेवन करना पसंद करते हैं। यह स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। बेल के जूस का सेवन करने से पाचन में सुधार करने में भी मदद मिलती है, लेकिन क्या इसका सेवन करने से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है? आइए इस बारे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें।

क्या बेल का जूस वजन कम करने में सहायक है?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, "नहीं, बेल जूस वजन कम करने के लिए अच्छा ऑप्शन नहीं है। बेल के जूस में अधिक मात्रा में चीनी होती है, जो वजन कम करने के लिए सही नहीं है।"

चीनी की अधिक मात्रा

बेल का जूस बनाते समय अक्सर लोग अधिक मीठा डालते हैं। ऐसे में अधिक मीठे या कैलोरीज का सेवन करने से बेल जूस वजन कम करने में सहायक नहीं है। इसका अधिक सेवन करने से वजन कम होने के बजाए वजन बढ़ने की समस्या हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या बेल का जूस प्रेग्नेंसी के लिए अच्छा है? एकसपर्ट से जानें

is bael juice good for weight loss 1 (3)

प्रोटीन की मात्रा होती है कम

वजन कम करने और स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए अक्सर लोगों को प्रोटीन से भरपूर डाइट लेने की सलाह दी जाती है, जो पेट को भरा हुआ महसूस कराता है। वही, बेल के जूस में प्रोटीन की मात्रा कम होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को प्रोटीन से मिलने वाले लाभ नहीं मिल पाते हैं।

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए वॉटर फास्टिंग या इंटरमिटेंट फास्टिंग, क्या है ज्यादा फायदेमंद?

जूस में होती है फाइबर की कमी

बेल में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जिससे पेट को भरा रखने, वजन को नियंत्रित रखने, भूख को कंट्रोल करने और पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है, लेकिन बेल के जूस को बनाने से इसमें फाइबर की मात्रा कम हो जाती है। जिससे भूख कंट्रोल नहीं होती है।

निष्कर्ष

बेल के जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन यह वजन कम करने के लिए एक सही ऑप्शन नहीं है। बेल के जूस में अधिक मात्रा में कैलोरीज और चीनी होती है, साथ ही इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा भी कम होती है। इसके कारण यह वजन कम करने में सहायक नहीं है। ध्यान रहे, वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट लें, एक्सरसाइज करें, पर्याप्त पानी पिएं और भरपूर नींद लेने जैसी हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें। इसके अलावा, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बेल का शरबत कब नहीं पीना चाहिए?

    रात को सोने से पहले, गंभीर कब्ज होने, एलर्जी, प्रेग्नेंसी, थायराइड और डायबिटीज जैसे मेडिकल कंडीशन या दवाइयों का सेवन करने वाले लोगों को बेल के शरबत का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • खाली पेट बेल का जूस पीने के फायदे?

    खाली पेट बेल का जूस पीने से पाचन को दुरुस्त करने, पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत देने और खून साफ करने जैसे लाभ मिलते हैं। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

Read Next

हर दिन एक ही समय पर खाना खाने से कैसे सुधरता है डाइजेशन? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 30, 2026 21:09 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 30, 2026 21:09 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content