Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Doctor Verified

क्या बेल का जूस प्रेग्नेंसी के लिए अच्छा है? एकसपर्ट से जानें

गर्मियों में बेल जूस पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन क्या इसको प्रेग्नेंसी के दौरान पिया जा सकता है?

गर्मियों में प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को खानपान का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ताकि शरीर को हाइड्रेटेड और हेल्दी बनाए रखा जा सके। गर्मियों में शरीर की हाइड्रेशन को बनाए रखने के लिए कई लोग बेल का जूस पीना पसंद करते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में कई प्रेग्नेंसी के दौरान भी महिलाएं इसका सेवन करती हैं, लेकिन क्या प्रेग्नेंसी में इसका सेवन करना सही है? आइए Dr. Yasmin Imdad, Senior Consultant - Obstetrics & Gynecology, Rainbow Children’s Hospital, Marathahalli से जानें क्या बेल का जूस प्रेग्नेंसी के लिए अच्छा है?

प्रेग्नेंसी में बेल का जूस पी सकते हैं?

Dr. Yasmin Imdad के अनुसार, "प्रेग्नेंट महिलाएं बेल या वुड एप्पल (wood apple) का जूस सीमित मात्रा में पी सकती हैं, लेकिन साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए। इस ड्रिंक में नेचुरल रूप से विटामिन-सी, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स कंपाउंड होते हैं। ये तत्व प्रेग्नेंट महिलाओं को हाइड्रेटेड रहने में मदद करते हैं, साथ ही, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और पाचन के स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद मिलती है।

पाचन के लिए फायदेमंद

Dr. Yasmin Imdad के अनुसार, "प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलावों के कारण उनको कब्ज, पेट फूलने यानी ब्लोटिंग या एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। बेल के जूस का सबसे बड़ा फायदा है कि यह पेट की इन समस्याओं को करता है। ट्रेडिशनली बेल का इस्तेमाल पाचन तंत्र को आराम देने और इन समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है।"

इसे भी पढ़ें: बेल का जूस या गन्ने का रस: गर्मियों में कौन-सी ड्रिंक है आपके लिए बेहतर? जानें आयुर्वेदाचार्य से

गट के लिए फायदेमंद

Dr. Yasmin Imdad आगे बताती हैं कि, "बेल के जूस में मौजूद फाइबर लोगों को नियमित रूप से पेट साफ करने में मदद करता है, साथ ही यह आंतों के कार्यों को बेहतर करने में भी मदद करता है।"

is bael juice good for pregnancy in hindi 1 (3)

शरीर को हाइड्रेट रखे

Dr. Yasmin Imdad के अनुसार, "बेल का जूस शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, जिससे लोग गर्मी के मौसम में होने वाली शारीरिक गर्मी और थकान से निपट पाते हैं। बेल का जूस लोगों को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ उन्हें नेचुरल रूप से एनर्जी देने में भी मदद करता है।"

ताजे फलों का जूस पिएं

Dr. Yasmin Imdad के अनुसार, "ताजे फलों से बनी ड्रिंक्स, शुगरी पैकेटबंद ड्रिंक्स की तुलना में ज्यादा हेल्दी विकल्प हैं, क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत बढ़ जाती है। जूस बनाते समय शुगर की मात्रा पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि जूस में बहुत ज्यादा शुगर नहीं मिलानी चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: पोस्टपार्टम का समय याद कर भावुक हुईं Kiara Advani, कहा- "खुद को थोड़ा समय देना जरूरी"

सीमित मात्रा में करें सेवन

Dr. Yasmin Imdad कहते हैं कि, "प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को बेल के जूस का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, भले ही इसके कई स्वास्थ्य लाभ हों। इस जूस को बहुत ज्यादा मात्रा में पीने से (जिसमें पोषक तत्वों की कंसंट्रेशन अधिक (high concentrations) होता है) कब्ज की समस्या हो सकती है।"

सावधानियां

Dr. Yasmin Imdad के अनुसार, "जूस बनाने की प्रक्रिया में ताजे फल और जूस बनाने के लिए साफ-सुथरे उपकरणों का इस्तेमाल जरूरी है, ताकि किसी भी तरह के इंफेक्शन या पेट की समस्याओं से बचा जा सके। जिन महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले ब्लड शुगर यानी जेस्टेशनल डायबिटीज (gestational diabetes) या कोई अन्य विशेष मेडिकल समस्या है, उन्हें अपनी डाइट में बेल का जूस नियमित रूप से शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। लोग घर पर बने ताजे बेल के जूस को, उन पैकेटबंद प्रोडक्ट्स की तुलना में ज्यादा सेफ और हेल्दी ऑप्शन मानते हैं, क्योंकि पैकेज्ड प्रोडक्ट्स में अक्सर प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल स्वीटनर मिले होते हैं।"

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी में बेल के जूस का सेवन सीमित मात्रा में साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए किया जा सकता है। इसका सेवन सीमित मात्रा में करने से पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है। लेकिन इसका अधिक सेवन किया गया तो कब्ज या स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती है। ध्यान रहे, बेल के जूस का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरान कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टप से संपर्क करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • गर्भ में बच्चे की ग्रोथ के लिए क्या खाएं?

    गर्भ में बच्चे की अच्छी ग्रोथ के लिए डाइट में कैल्शियम, आयरन, फोलिक एसिड, प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करें। इनसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत देने में मदद मिल सकती है।
  • प्रेग्नेंसी में क्या नहीं खाना चाहिए?

    प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कच्चे पपीते, कच्चे अंड़े, अधपके फूड, कैफीन युक्त ड्रिंक्स, तला-भुना, मसालेदार, प्रोसेस्ड और जंक फूड जैसे फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए।

Read Next

थायराइड में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 10, 2026 23:04 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 10, 2026 23:04 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 10, 2026 23:04 IST

    Published By : Priyanka Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content