हमारा शरीर एक बायोलॉजिकल क्लॉक के अनुसार काम करता है, जिसे हम सार्केडियन रिदम के रूप में भी जानते हैं। सोने और जागने की तरह ही हमारे खाना खाने का समय बी इस आंतरिक घड़ी से बहुत ज्यादा जुड़ा हुआ है। अक्सर हेल्दी रहने के लिए लोगों को रोजाना एक ही तय समय पर खाना खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, क्या कभी आपने यह सोचा है कि समय की यह पाबंदी हमारे पेट और हाजमे को किस तरह प्रभावित करती है। आइए इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि हर दिन एक ही समय पर खाना खाने से पाचन में सुधार कैसे होता है?
पाचन के लिए रोजाना एक ही समय पर खाना खाने के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि नियमित रूप से एक ही समय पर खाना खाने से पाचन क्रिया को बेहतर रखने में मदद मिलती है क्योंकि यह कई तरीके से आपके पाचन के लिए फायदेमंद होता है, जैसे-
1. शरीर की जैविक घड़ी को मिलता है सपोर्ट
हमारे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक अलग-अलग प्रक्रियाओं जैसे नींद, हार्मोन प्रोडक्शन और पाचन को कंट्रोल करती है। जब हम रोजाना एक ही समय पर भोडन करते हैं तो शरीर उसे समय भोजन को पचाने के लिए तैयार हो जाता है। इससे पाचन एंजाइम का डिस्चार्ज सही समय पर होता है और भोजन आसानी से पचन जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या बार-बार ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है? डॉक्टर से जानें सच
2. पाचन एंजाइम का बेहतर उत्पादन
रोजाना एक ही समय पर भोजन करने से पेट और आंतें भोजन को पाने के लिए पहले से तैयार रहती हैं। इससे पाचन एंजाइम और गैस्ट्रिक रस पर्याप्त मात्रा में बनने लगते हैं। इसके कारण भोजन का पाचन बेहतर होता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व ज्यादा सही तरीके से मिल पाते हैं।

3. गैस और अपच की समस्या होती है दूर
रोजाना बिना तय समय पर खाना खाने से पेट लंबे समय तक खाली रह सकता है। इसके कारण गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। वहीं, तय समय पर भोजन करने से पेट की कार्यप्रणाली संतुलित रहती है और पाचन से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम हो जाता है।
4. वजन कंट्रोल करने में फायदेमंद
जब भोजन का समय तय होता है तो बार-बार भूख लगने या बिना कारण स्नैकिंग की संभावना कम हो जाती है। इससे कैलोरी सेवन कंट्रोल में रहता है और वजन संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके साथ ही एक ही समय पर भोजन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बेहतर रहता है।
इसे भी पढ़ें: देर रात खाना खाकर तुरंत सो जाने से सुबह सुस्ती और भारीपन क्यों महसूस होता है? जानें डॉक्टर से
निष्कर्ष
रोजाना एक ही समय पर भोजन करना एक सिंपल, लेकिन पाचन के लिए बेहतरीन आदत हो सकती है। ऐसा करना पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है। नियमित समय पर भोजन करने से पाचन को बेहतर बनाने के साथ गैस, अपच और वजन बढ़ने जैसी समस्याओं से भी बचने में मदद मिलती है।
Image Credit: Freepik
FAQ
कमजोर पाचन तंत्र को मजबूत कैसे करें?
कमजोर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए भोजन को धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए। इसके साथ ही अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फल, हरी सब्जियां और दही शामिल कर सकते हैं।सुबह खाली पेट क्या पीने से पेट साफ होता है?
पेट साफ करने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। इसके अलावा, आप नींबू-शहद का पानी या जीरे का पानी पी सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 30, 2026 12:57 IST
Modified By : Katyayani Tiwari May 30, 2026 12:57 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra