Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

करक्यूमिन सप्लीमेंट्स बिना डॉक्टर की सलाह के क्यों नहीं लेना चाहिए?

करक्यूमिन सप्लीमेंट्स का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है, क्योंकि यह दवाओं के साथ इंटरैक्ट कर सकता है और कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में सावधानी बरतनी चाहिए। 

करक्यूमिन हल्दी में पाए जाने वाला एक एक्टिव कंपाउड है, जिसे उसकी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। हाल के वर्षों में करक्यूमिन सप्लीमेंट्स का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। कई लोग जोड़ों में दर्द, सूजन और सामान्य स्वास्थ्य फायदों के लिए करक्यूमिन सप्लीमेंट्स का सेवन करनेने लगे हैं। हालांकि, किसी भी सप्लीमेंट की तरह करक्यूमिन का इस्तेमाल भी सीमित और सोच-समझकर करना चाहिए। इसलिए, आइए इस लेख में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि करक्यूमिन सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर की सलाह क्यों लेनी जरूरी है?

करक्यूमिन सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना क्यों जरूरी है?

डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि करक्यूमिन सप्लीमेंट का सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

1. दवाओं के साथ हो सकता है इंटरैक्शन

रक्यूमिन कुछ दवाओं के असर को प्रभावित कर सकता है। खासकर ब्लड थिनर, डायबिटीज और कुछ ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने वाली दवाओं के साथ इसका सेवन सावधानी के साथ करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति पहले से नियमित दवाएं ले रहा है तो बिना डॉक्टर की सलाह पर इस सप्लीमेंट को लेने से सेहत को नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर सूजन घटाने तक, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन क्यों है इतना खास? एक्‍सपर्ट से जानें

2. कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में बरतें सावधानी

पित्ताशय की पथरी, पित्ताशय से जुड़ी बीमारी, ब्लीडिंग डिसऑर्डर या किडनी से जुड़ी कुछ समस्याओं वाले लोगों को करक्यूमिन लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। कुछ मामलों में यह मौजूद बीमारी को और ज्यादा बढ़ा सकता है या इलाज के असर को प्रभावित कर सकता है।

1 - 2026-06-23T212714.496

3. सप्लीमेंट की गुणवत्ता भी जरूरी

मार्केट में मिलने वाले सभी करक्यूमिन सप्लीमेंट्स अच्छी क्वालिटी के नहीं होते हैं। कुछ प्रोडक्ट्स में एक्टिव तत्व की मात्रा कम हो सकती है या उनमें अन्य तरह के पदार्थ मिले हो सकते है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर अच्छी क्वालिटी का सप्लीमेंट चुनने में मदद मिल सकती है।

4. प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए सलाह जरूरी

सामान्य मात्रा में भोजन के द्वारा हल्दी का सेवन करना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन करक्यूमिन सप्लीमेंट्स की ज्यादा डोज प्रेग्नेंट महिलाओं में ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली माताओं के लिए हानिकारक हो सकतीी है। इसलिए, इन स्थितियों में महिलाओं को इस सप्लीमेंट का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हल्दी में मौजूद करक्यूमिन है किडनी के गंभीर मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद, आयुर्वेद के अनुसार ऐसे करें इस्तेमाल

निष्कर्ष

करक्यूमिन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति इसे बिना डॉक्टर की सलाह के लेना शुरू कर दे। सही खुराक, कुछ दवाओं के साथ इंटरैक्शन और सप्लीमेंट की क्वालिटी का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • 1 ग्राम हल्दी में कितना करक्यूमिन होता है?

    1 ग्राम सामान्य हल्दी पाउडर में लगभग 20 से 30 मिलीग्राम (या 2% से 3%) करक्यूमिन होता है। हालांकि, हल्दी की गुणवत्ता और प्रकार (जैसे लकाडोंग हल्दी) के आधार पर यह मात्रा 70 से 120 मिलीग्राम तक भी हो सकती है।
  • करक्यूमिन टैबलेट के क्या फायदे हैं?

    करक्यूमिन टैबलेट अपने पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जानी जाती है। यह जोड़ों के दर्द को कम करने, स्किन के निखार को बढ़ाने और पाचन क्रिया को बेहतर रखने में मदद करती है।

Read Next

बार-बार डाइटिंग करने से मेटाबॉलिज्म पर क्या असर पड़ता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 23, 2026 21:45 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jun 23, 2026 21:45 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content