Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

क्या त्रिफला का सेवन हर किसी के लिए सही है? लेने से पहले डॉक्टर से जान लें ये बातें

त्रिफला का सेवन पाचन और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, इसकी मात्रा और कुछ खास स्थितियों में सावधानी बरतना जरूरी है। प्रेग्नेंसी, लगातार बनी रहने वाली कब्ज की समस्या और एनर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए। 

त्रिफला का इस्तेमाल आयुर्वेद में लंबे समय से एक महत्वपूर्ण औषधि के रूप में किया जा रहा है। यह हरड़, बहेड़ा और आंवला को मिलाकर तैयार किया जाता है। त्रिफला का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर रखने के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करता है। हालांकि, अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या त्रिफला का सेवन हर किसी के लिए सुरक्षित है या नहीं? हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, "त्रिफला का सेवन सीमित मात्रा में करना आमतौर पर सभी के लिए सुरक्षित होता है। इसके सेवन के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।" आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या त्रिफला सभी के लिए सही है?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि त्रिफला का सेवन आमतौर पर कोई भी व्यक्ति इसके फायदों के लिए कर सकता है, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान देना जरूरी है। ज्यादा मात्रा में त्रिफला का सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है। अगर कोई लगातार ज्यादा मात्रा में त्रिफला का सेवन करता है तो त्रिफला का कषाय रस (कसैलापन) धीरे-धीरे कब्ज को और बढ़ाने लग जाएगा। इसी कारण प्रेग्नेंट महिलाओं को त्रिफला ज्यादा मात्रा में लेने से मना किया जाता है। साथ ही, जिसे कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें भी इसे ज्यादा मात्रा में लेने से बचना चाहिए, क्योंकि कषाय रस होने के कारण यह कब्ज की समस्या बढ़ा सकता है।

साल 2017 में Journal of Alternative and Complementary Medicine में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, हर व्यक्ति पर त्रिफला के फायदे सभी के लिए एक जैसा नहीं होता है। आंत के बैक्टीरिया में होने वाले प्राकृतिक अंतर के कारण इसका असर अलग-अलग व्यक्तियों में अलग-अलग हो सकता है, क्योंकि यही बैक्टीरिया त्रिफला के घटकों को शरीर को अवशोषित और एक्टिव करने में मदद करते हैं।

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि अगर त्रिफला को एक रसायन की तरह इस्तेमाल किया जाए तो यह हर किसी के लिए सेफ होता है। 

इसे भी पढ़ें: पेट साफ करने के लिए त्रिफला कैसे लें? आयुर्वेदाचार्य से जानें सही तरीका और फायदे

त्रिफला लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, त्रिफला का सेवन सीमित मात्रा में करना आमतौर पर सुरक्षित होता है, लेकिन इसे लेने से पहले इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है:

1. मात्रा का ध्यान रखें

त्रिफला के सेवन में इसकी मात्रा बहुत अहम होती है। कम मात्रा में और सही तरीके से त्रिफला लेने से यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन परेशानी का कारण बन सकता है। खासकर, लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में त्रिफला का इस्तेमाल करने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। आपकी समस्या के अनुसार, त्रिफला की सही मात्रा के बारे में हमेशा आयुर्वेदिक डॉक्टर से लें।

2. कब्ज में ज्यादा त्रिफला लेने से बचें

अक्सर लोग कब्ज की समस्या होने पर त्रिफला का सेवन करना शुरू कर देते हैं। कब्ज के इलाज के लिए त्रिफला का सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को पहले से ही लगातार या पुरानी कब्ज की समस्या है तो उसे त्रिफला लेने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है।

3. प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सावधानी जरूरी

प्रेग्नेंसी के दौरान त्रिफला का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी महिला को करने से बचना चाहिए। खासकर ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से गर्भावस्था के समय कई समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेदिक औषधीयों का मतलब यहनहीं है कि ये प्रेग्नेंसी के दौरान आपके लिए फायदेमंद या सुरक्षित है। इसलिए, इस दौरान त्रिफला या किसी भी जड़ी-बूटी का सेवन करने से बचना चाहिए या डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए।

triphala-safe-for-everyone-inside

4. एलर्जी होने पर खाने से बचें

त्रिफला में मौजूद आंवला हरड़ और बहेड़ा कुछ लोगों में एलर्जी का कारण बन सकता है। अगर किसी व्यक्ति को पहले आंवला खाने के बाद स्किन पर लाल चकत्ते, खुजली या अन्य एलर्जी के लक्षण नजर आए तो उसे त्रिफला लेने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: कब्ज के ल‍िए इसबगोल या त्रिफला, क्या है ज्‍यादा असरदार?

डॉक्टर से सलाह कब लें?

अगर आपको लगातार कब्ज, पेट दर्द, दस्त, पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं या आप किसी बीमारी का इलाज कर रहे हैं तो त्रिफला का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से बात करना जरूरी है। इसी तरह प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और नियमित रूप से दवाएं लेने वाले लोगों को भी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

निष्कर्ष
डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि त्रिफला का सेवन पूरी तरह सुरक्षित मानकर इसे गलत तरीके या ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सही व्यक्ति, मात्रा और सही उद्देश्य के साथ इसका इस्तेमाल करना जरूरी है। जरूरत से ज्यादा त्रिफला का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, त्रिफला लेने से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति को समझना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • त्रिफला खाने से क्या फायदा होता है?

    त्रिफला खाने से पेट की सफाई, कब्ज से राहत, पाचन क्रिया को बेहतर रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है।
  • त्रिफला कितने दिन तक खाना चाहिए?

    त्रिफला का सेवन कितने दिन तक करना चाहिए, यह पूरी तरह आपकी स्थिति और त्रिफला खाने के कारण पर निर्भर करता है। कब्ज के लिए में 2 से 4 हफ्ते, शरीर को डिटॉक्स करने के लिए 1 से 3 महीने तक ले सकते हैं।

Read Next

बिना जिम जाए कम करनी है पेट की चर्बी? किचन में रखी इन चीजों से बनाएं ये फैट बर्नर ड्रिंक्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 27, 2026 12:41 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Aug 27, 2026 12:41 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content