विटामिन डी शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने, इम्यूनिटी बढ़ाने और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आजकल विटामिन डी की कमी बहुत आम हो गई है इसलिए कई लोग डॉक्टर की सलाह या खुद से सप्लीमेंट लेना शुरू कर देते हैं। लेकिन इसे गलत तरीके से लेंगे, तो सेहत बिगड़ सकती है। जरूरत से ज्यादा मात्रा या गलत समय पर लिया गया विटामिन डी शरीर में कई समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए इसे सही तरीके से लेना जरूरी है। विटामिन डी लेने के दौरान लोग कौन सी गलतियां करते हैं यह जानने के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
1. ज्यादा डोज लेना

कई लोग जल्दी फायदा पाने के लिए हाई डोज विटामिन डी लेने लगते हैं। जरूरत से ज्यादा विटामिन डी शरीर में कैल्शियम का लेवल बढ़ा सकता है, जिससे मतली, कमजोरी, उल्टी, कब्ज और किडनी स्टोन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक ओवरडोज लेने से किडनी को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी से पहले विटामिन डी लेना जरूरी है, जानें इसके 5 फायदे
2. खाली पेट विटामिन डी लेना
विटामिन डी एक फैट सॉल्युबल विटामिन है यानी इसे शरीर में सही तरीके से अब्जॉर्ब होने के लिए फैट की जरूरत होती है। अगर आप इसे खाली पेट लेते हैं, तो शरीर इसे ठीक तरह से अब्जॉर्ब नहीं कर पाता है। बेहतर होगा कि विटामिन डी को खाने के बाद या हेल्दी फैट वाले भोजन के साथ लें जैसे दूध, दही, नट्स या अंडे के साथ।
यह भी पढ़ें- क्या वाकई हड्डी टूटने के बाद विटामिन डी लेना जरूरी होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
3. धूप से पूरी तरह दूरी बनाना
कई लोग सोचते हैं कि सिर्फ सप्लीमेंट लेने से विटामिन डी की जरूरत पूरी हो जाएगी, लेकिन प्राकृतिक धूप विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत मानी जाती है। अगर आप पूरी तरह घर के अंदर रहते हैं और धूप से बचते हैं, तो सप्लीमेंट के बावजूद कमी बनी रह सकती है। रोजाना सुबह की हल्की धूप में 15 से 20 मिनट बैठना फायदेमंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें- धूप या सप्लीमेंट? मेंटल हेल्थ के लिए विटामिन D का बेस्ट सोर्स क्या है
4. लंबे समय तक बिना जांच के सप्लीमेंट लेते रहना
कुछ लोग महीनों या सालों तक विटामिन डी लेते रहते हैं लेकिन दोबारा टेस्ट नहीं कराते। यह आदत सेहत को नुकसान पहुंचाती है। शरीर में विटामिन डी बहुत ज्यादा बढ़ जाने पर टॉक्सिसिटी हो सकती है। इसलिए समय-समय पर ब्लड टेस्ट कराकर विटामिन डी लेवल की जांच करानी चाहिए ताकि जरूरत के अनुसार डोज बदली जा सके।
यह भी पढ़ें- विटामिन-D की कमी को बिना सप्लीमेंट कैसे पूरा करें? एक्सपर्ट से जानें
विटामिन डी लेने का सही तरीका
- डॉक्टर की सलाह पर ही सप्लीमेंट लें।
- सप्लीमेंट को खाने के बाद लें।
- नियमित धूप लें।
- संतुलित डाइट फॉलो करें।
- समय-समय पर टेस्ट कराएं।
निष्कर्ष:
विटामिन डी शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसे सही मात्रा और सही तरीके से लेना भी जरूरी है। छोटी-छोटी गलतियां इसकी कमी दूर करने के बजाय नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए किसी भी सप्लीमेंट को लंबे समय तक लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 12, 2026 22:09 IST
Modified By : Yashaswi Mathur May 12, 2026 22:09 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha