Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

गर्म‍ियों में हैवी लंच के बाद ऐसे बैलेंस करें डाइट, शाम को खाएं ये 4 हेल्‍दी और लाइट मील्‍स

गर्मि‍यों में भारी और ऑयली भोजन खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। हल्का भोजन शरीर को एनर्जी देता है और थकान एवं सुस्ती महसूस नहीं होने देता। साथ ही यह वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

गर्मियों में अक्सर लोग दोपहर में बाहर का खाना, तला-भुना भोजन या ज्यादा मसालेदार चीजें खा लेते हैं। ऐसे में शाम तक पेट भारी लगना, एसिडिटी, सुस्ती और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर दिन में हैवी लंच हो गया हो, तो शाम का खाना हल्का और पौष्टिक रखना चाह‍िए। सही ईवनिंग मील न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है, बल्कि शरीर को हाइड्रेट और एनर्जेटिक भी बनाए रखता है। गर्मियों में शाम के समय ऐसे फूड्स चुनने चाहिए जो हल्के हों, आसानी से पच जाएं और शरीर को जरूरी पोषण भी दें। ऐसे चार हेल्दी और लाइट मील्स के बारे में जानने के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. मूंग दाल खिचड़ी

moong-dal-khichdi

मूंग दाल खिचड़ी एक हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला भोजन माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा संतुलन होता है। खासतौर पर गर्मियों में जब पाचन कमजोर महसूस हो, तब मूंग दाल खिचड़ी पेट को आराम देने में मदद कर सकती है। इसमें हल्की सब्जियां जैसे गाजर, लौकी या मटर भी मिला सकते हैं। मसाले और घी का इस्तेमाल कम रखें।

यह भी पढ़ें- रात में दाल-चावल खाने से गैस क्यों बनती है? डाइटिशियन से जान लें कारण

2. क्विनोआ सलाद

क्विनोआ सलाद गर्मियों के लिए एक बेहतरीन लाइट मील हो सकता है। क्विनोआ में प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है, लेकिन भारीपन नहीं बढ़ाता। आप इसमें खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च, प्याज, उबले चने और नींबू का रस मिला सकते हैं। चाहें तो थोड़ा सा ऑलिव ऑयल भी डाल सकते हैं। यह सलाद शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 महीने रात का खाना 8 बजे से पहले खाएं, शरीर में दिखेंगे ये 4 बदलाव

3. वेजिटेबल सूप और मल्टीग्रेन टोस्ट

अगर दिन में ज्यादा ऑयली या मसालेदार खाना खा लिया है, तो शाम में हल्का वेजिटेबल सूप अच्छा विकल्प हो सकता है। टमाटर, पालक, गाजर और बीन्स से बना सूप शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स देता है। इसके साथ एक या दो मल्टीग्रेन टोस्ट लेने से पेट भी भरा रहता है और कैलोरी भी ज्यादा नहीं बढ़ती। कोशिश करें कि सूप में ज्यादा क्रीम या मक्खन न डालें।

यह भी पढ़ें- रात में हैवी मील लेने के बाद नहीं होगी पेट की समस्या, बस अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 4 टिप्स

4. दही और स्प्राउट्स चाट

दही शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है, जबकि स्प्राउट्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। दोनों का कॉम्बिनेशन शाम के लिए हेल्दी और लाइट मील बन सकता है। आप उबले मूंग स्प्राउट्स में टमाटर, प्याज, खीरा, धनिया और थोड़ा नींबू मिलाकर चाट तैयार कर सकते हैं। ऊपर से दही डालने पर इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें- रात में भारी भोजन करने की आदत बना सकती है बीमार, एक्सपर्ट से जानें नुकसान

हैवी लंच के बाद किन बातों का ध्यान रखें?

  • शाम को ज्यादा तला-भुना खाना न खाएं।
  • पर्याप्त पानी पीते रहें।
  • कोल्ड ड्रिंक और ज्यादा मीठी चीजों से बचें।
  • रात का खाना देर से न करें।
  • खाने के बाद थोड़ी देर टहलें।

न‍िष्‍कर्ष:

अगर दिन में कभी ज्यादा खा लिया जाए, तो पूरे दिन भूखा रहने के बजाय शाम को हल्के और बैलेंस्ड मील्स चुनना बेहतर विकल्प हो सकता है। सही खानपान से न सिर्फ पाचन बेहतर रहता है, बल्कि गर्मियों में शरीर भी ज्यादा एक्टिव और फ्रेश महसूस करता है।

Read Next

क्या गर्मियों में बादाम खाना सही है? एक्सपर्ट से जानें मात्रा, फायदे और खाने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 12, 2026 21:21 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 12, 2026 21:21 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content