Fri Sep 11, 2026 | 09:00 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

गर्मियों में लो-एनर्जी फील होता है तो डाइट में करें ये 5 बदलाव, द‍िनभर रहेंगे एनर्जेट‍िक

गर्मि‍यों में पोषक तत्‍वों से भरपूर डाइट लेंगे, तो हेल्‍थ अच्‍छी रहेगी, मूड बेहतर होगा और प्रोडक्‍ट‍िव‍िटी बढ़ेगी। जानते हैं शरीर को एनर्जेट‍िक रखने के पांच आसान ट‍िप्‍स।

गर्मि‍यों में लो एनर्जी महसूस होना एक कॉमन समस्‍या है। ज्‍यादा तापमान, ज्‍यादा पसीना, ड‍िहाइड्रेशन और पोषक तत्‍वों की कमी के कारण अक्‍सर व्‍यक्‍त‍ि को ज्‍यादा थकान महसूस होती है। गर्मि‍यों में तापमान बनाए रखने के ल‍िए शरीर को ज्‍यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसके साथ ही हैवी चीजों का सेवन, ऑयली चीजों का सेवन, शुगरी ड्र‍िंक्‍स या मीठी चीजों के ज्‍यादा सेवन के कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। जानें ऐसे पांंच बदलाव ज‍िन्‍हें करके गर्म‍ियों में लो एनर्जी से बच सकते हैं। डाइट में क‍िए जाने वाले बदलाव जानने के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

diet-changes-to-improve-energy-level

1. मीठी चीजें और प्रोसेस्‍ड फूड्स कम करें

ज्‍यादा शुगर वाली चीजों का सेवन करने से क्‍व‍िक एनर्जी, तो म‍िलती है, लेक‍िन बाद भी थकान महसूस होती है। प्रोसेस्‍ड फूड्स जैसे च‍िप्‍स, म‍िठाई, बेकरी की चीजें न खाएंं, इससे एनर्जी लेवल कम हो सकता है। इसके बजाय नट्स, फल और होल ग्रेन्‍स का सेवन करें।

यह भी पढ़ें- वीकेंड के बाद भी बनी हुई है सुस्ती? शरीर को ऐसे करें री-बूट

2. ज्‍यादा पानी वाली चीजें खाएं

गर्मि‍योंं थकान और कमजोरी से बचना है, तो ऐसी चीजों का सेवन करें ज‍िससे शरीर का एनर्जी लेवल बना रहे और थकान दूर हो। तरबूज, खरबूजा, संंतरा, स्‍ट्रॉबेरी जैसे फलोंं का सेवन करें। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो थकान, चक्‍कर आना और फोकस में कमी जैसी समस्‍याएंं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- दोपहर के खाने के बाद नींद क्यों आती है? सुस्ती दूर करने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं

3. आसानी से पचने वाली चीजें खाएंं

गर्मि‍यों में हैवी, ऑयली और ज्‍यादा म‍िर्च-मसाले वाली चीजें खाने के बजाय आसानी से पचने वाली चीजों का सेवन करें। ख‍िचड़ी, सूप, सलाद, दही चावल जैसी हल्‍की चीजें खाएं। इन चीजों से डाइजेशन भी बेहतर होगा और शरीर में एनर्जी भी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- हमेशा लो एनर्जी महसूस करना नहीं है सामान्‍य, जानें कब बनती है यह गंभीर समस्या?

4. एनर्जी के ल‍िए सीजनल फल खाएंं

गर्म‍ियों में थकान और कमजोरी से बचने के ल‍िए और शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ाने के ल‍िए ऐसे फल खाएं ज‍िनमें नेचुरल शुगर, व‍िटाम‍िन्‍स, एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स और वॉटर कंटेंट मौजूद हो। इंस्‍टेंट एनर्जी के ल‍िए केला खाएं, इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए संतरा और नींबू का सेवन करें।

यह भी पढ़ें- हर वक्‍त थकान महसूस होती है? खाएं ज‍िंक से भरपूर ये 7 चीजें और कमजोरी, सुस्‍ती से पाएं राहत

5. पर्याप्‍त मात्रा में प्रोटीन लें

गर्मि‍यों में लो एनर्जी से बचने के ल‍िए पर्याप्‍त प्रोटीन का सेवन करें। डाइट में दही, चने, अंंडे, नट्स, दाल वगैरह को शाम‍िल करें। प्रोटीन का सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है, मसल र‍िपेयर और एनर्जी बनाए रखने में मदद म‍िलती है।

न‍िष्‍कर्ष:

गर्म‍ियोंं लो एनर्जी महसूस होता है, तो डाइट में पर्याप्‍त प्रोटीन को शाम‍िल करें, एनर्जी के ल‍िए सीजनल फल खाएं, ऐसी चीजों को डाइट में शाम‍िल करें जो आसानी से पच जाए, ज्‍यादा पानी वाली चीजों का सेवन करें और मीठी एवं प्रोसेस्‍ड चीजों का सेवन कम करें।

FAQ

  • गर्मि‍यों में कैसी डाइट लें?

    गर्मि‍यों में पानी से भरपूर चीजों को शाम‍िल करें, ताजे फल और सब्‍ज‍ियां खाएं, छोटे-छोटे मील्‍स लें और प्रोटीन र‍िच चीजों का सेवन करें।
  • गर्मि‍यों में कैसी डाइट न लें?

    गर्मि‍यों में ज्‍यादा तला-भुना या ऑयली न खाएंं, मीठे ड्र‍िंक्‍स, सोडा, कैफीन, हैवी स्‍नैक्‍स वगैरह का सेवन करने से बचें।

Read Next

गर्मियों में 30 दिन लगातार छाछ पीने से डाइजेशन और स्किन पर क्या पड़ता है असर? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 08, 2026 18:29 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 08, 2026 18:29 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content