आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना काफी नहींं है। फिटनेस के लिए लगातार कंसिस्टेंट बने रहना जरूरी है। इसके लिए सही खानपान, नियमित फिजिकल एक्टिविटी, हेल्दी लाइफस्टाइल पर फोकस करना जरूरी है। असली फिटनेस रूटीन वही है जिसे पूरी उम्र निभाया जा सके। फिट रहने के लिए बहुत मुश्किल रूटीन अपनाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि कुछ आसान आदतें ही लंबे समय तक स्वस्थ रख सकती हैं। लंबे समय तक फिट रहने के आसान टिप्स जानने के लिए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।
1. कंंसिस्टेंट रहें

लंंबे समय तक फिट रहने के लिए कंसिस्टेंट रहें। हर दिन अपनी क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज करने के बजाय रोजाना एक्सरसाइज करने पर फोकस करें। हर दिन 30 से 40 मिनट एक्सरसाइज करें, वॉक करें, साइकिल चलाएं और लाइट एक्सरसाइज करें। जबरदस्ती एक्सरसाइज न करें, लेकिन ज्यादा गैप करने से भी बचें।
यह भी पढ़ें- क्रिकेटर्स को गर्मियों में बार-बार क्यों होती हैं इंजरी? डॉक्टर से समझें वजह
2. पोषक तत्वोंं से भरपूर आहार लें
कार्ब्स, प्राेटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन्स और मिनरल्स रिच डाइट लें। डाइट में फल, सब्जियां, होल ग्रेन्स और लीन प्रोटीन को डाइट में शामिल करें। जंक फूड, शुगरी ड्रिंंक्स, प्रोसेस्ड फूड्स को डाइट में शामिल करें।
यह भी पढ़ें- गर्मी में सुबह या शाम की वॉक: सेहत के लिए कौन सा समय है ज्यादा सही?
3. पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें
पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। इससे डाइजेशन में मदद मिलती है, बॉडी का तापमान कंंट्रोल करने में मदद मिलती है, साथ ही एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद मिलती है। पानी के अलावा कोकोनट वॉटर, छाछ और सूप का सेवन करें।
यह भी पढ़ें- वेट लॉस ही नहीं हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंंद है ट्रेडमिल वॉक, एक्सपर्ट से जानें फायदे
4. स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर फोकस करें
लंंबे समय तक शरीर को फिट रखने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर फोकस करें। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से मेटाबॉलिज्म इंप्रूव होता है, बोन हेल्थ को बेहतर बनाएं और पॉश्चर को ठीक करें। बॉडीवेट एक्सरसाइज जैसे स्क्वैट्स, पुश-अप्स, प्लैंक्स जैसी एक्सरसाइज करें। हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज करें।
यह भी पढ़ें- क्या फास्ट वॉक करें तो 5,000 कदम भी फिट रहने के लिए पर्याप्त हैं? एक्सपर्ट से जानें
5. फिटनेस को बोरिंंग न बनने दें
फिटनेस को बोरिंग न बनने दें। डांस, स्पोर्ट्स और आउटडोर वॉक जैसी एक्टिविटीज को रूटीन में शामिल करें। एक्सरसाइज को बोरिंग न बनने दें ताकि लंंबे समय तक एक्सरसाइज को फॉलो किया जा सके। फिट रहने के लिए किसी डांंस या एरोबिक ग्रुप को भी ज्वॉइन कर सकते हैं या घर बैठे ऑनलाइन क्लॉस भी ज्वॉइन कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
लंंबे समय तक फिट रहने के लिए कंंसिस्टेंट, पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर फोकस करें और फिटनेस को बोरिंग न बनने दें।
FAQ
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग क्या होती है?
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए वेट, रेजिस्टेंस और बॉडी वेट का इस्तेमाल किया जाता है। इससे शरीर की ताकत बढ़ती है।एरोबिक्स क्या होता है?
एरोबिक्स से हार्ट और लंग्स मजबूत होते हैं। एरोबिक एक्सरसाइज करने से स्टैमिना बढ़ता है और वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। एरोबिक्स में तेज चलना, डांस, रनिंग वगैरह शामिल है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 06, 2026 16:01 IST
Modified By : Yashaswi Mathur May 06, 2026 16:01 IST
Published By : Yashaswi Mathur