Fri Oct 9, 2026 | 01:55 PM IST

Medically Reviewed by , Health Journalist

उम्र भर फिट रहना है तो अभी से अपनाएंं ये 5 ट‍िप्‍स, बीमार‍ियों से रहेंगे दूर

फिट रहने के ल‍िए क‍िसी हैवी वर्कआउट या मुश्‍क‍िल डाइट फॉलो करने की जरूरत नहीं है। आसान ट‍िप्‍स की मदद से लंबे समय तक फ‍िट रह सकते हैं। जानें ऐसे पांच आसान ट‍िप्‍स।
उम्र भर फिट रहना है तो अभी से अपनाएंं ये 5 ट‍िप्‍स, बीमार‍ियों से रहेंगे दूरउम्र भर फिट रहना है तो अभी से अपनाएंं ये 5 ट‍िप्‍स, बीमार‍ियों से रहेंगे दूर

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहने के ल‍िए एक्‍सरसाइज करना काफी नहींं है। फि‍टनेस के ल‍िए लगातार कंस‍िस्‍टेंट बने रहना जरूरी है। इसके ल‍िए सही खानपान, न‍ियम‍ित फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी, हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल पर फोकस करना जरूरी है। असली फि‍टनेस रूटीन वही है ज‍िसे पूरी उम्र न‍िभाया जा सके। फिट रहने के लिए बहुत मुश्किल रूटीन अपनाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि कुछ आसान आदतें ही लंबे समय तक स्वस्थ रख सकती हैं। लंबे समय तक फि‍ट रहने के आसान ट‍िप्‍स जानने के ल‍िए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।

1. कंंस‍िस्‍टेंट रहें

long-term-fitness-in-hindilong-term-fitness-in-hindi

लंंबे समय तक फि‍ट रहने के ल‍िए कंस‍िस्‍टेंट रहें। हर द‍िन अपनी क्षमता से ज्‍यादा एक्‍सरसाइज करने के बजाय रोजाना एक्‍सरसाइज करने पर फोकस करें। हर द‍िन 30 से 40 म‍िनट एक्‍सरसाइज करें, वॉक करें, साइक‍िल चलाएं और लाइट एक्‍सरसाइज करें। जबरदस्‍ती एक्‍सरसाइज न करें, लेक‍िन ज्‍यादा गैप करने से भी बचें।

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर्स को गर्मियों में बार-बार क्यों होती हैं इंजरी? डॉक्टर से समझें वजह

2. पोषक तत्‍वोंं से भरपूर आहार लें

कार्ब्स, प्राेटीन, हेल्‍दी फैट्स, व‍िटाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स र‍िच डाइट लें। डाइट में फल, सब्‍ज‍ियां, होल ग्रेन्‍स और लीन प्रोटीन को डाइट में शाम‍िल करें। जंक फूड, शुगरी ड्र‍िंंक्‍स, प्रोसेस्‍ड फूड्स को डाइट में शाम‍िल करें।

यह भी पढ़ें- गर्मी में सुबह या शाम की वॉक: सेहत के लिए कौन सा समय है ज्यादा सही?

3. पर्याप्‍त मात्रा में पानी का सेवन करें

पर्याप्‍त मात्रा में पानी का सेवन करें। इससे डाइजेशन में मदद म‍िलती है, बॉडी का तापमान कंंट्रोल करने में मदद म‍िलती है, साथ ही एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद म‍िलती है। पानी के अलावा कोकोनट वॉटर, छाछ और सूप का सेवन करें।

यह भी पढ़ें- वेट लॉस ही नहीं हार्ट हेल्‍थ के ल‍िए भी फायदेमंंद है ट्रेडम‍िल वॉक, एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

4. स्‍ट्रेंथ ट्रेन‍िंग पर फोकस करें

लंंबे समय तक शरीर को फि‍ट रखने के ल‍िए स्‍ट्रेंथ ट्रे‍नि‍ंग पर फोकस करें। स्‍ट्रेंथ ट्रेन‍िंग से मेटाबॉलि‍ज्‍म इंप्रूव होता है, बोन हेल्‍थ को बेहतर बनाएं और पॉश्चर को ठीक करें। बॉडीवेट एक्‍सरसाइज जैसे स्क्वैट्स, पुश-अप्‍स, प्‍लैंक्‍स जैसी एक्‍सरसाइज करें। हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार स्‍ट्रेंथ ट्रेन‍िंग एक्‍सरसाइज करें।

यह भी पढ़ें- क्या फास्ट वॉक करें तो 5,000 कदम भी फिट रहने के लिए पर्याप्त हैं? एक्सपर्ट से जानें

5. फि‍टनेस को बोर‍िंंग न बनने दें

फि‍टनेस को बोर‍िंग न बनने दें। डांस, स्‍पोर्ट्स और आउटडोर वॉक जैसी एक्‍ट‍िव‍िटीज को रूटीन में शाम‍िल करें। एक्‍सरसाइज को बोर‍िंग न बनने दें ताक‍ि लंंबे समय तक एक्‍सरसाइज को फॉलो क‍िया जा सके। फि‍ट रहने के ल‍िए क‍िसी डांंस या एरोब‍िक ग्रुप को भी ज्‍वॉइन कर सकते हैं या घर बैठे ऑनलाइन क्‍लॉस भी ज्‍वॉइन कर सकते हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

लंंबे समय तक फ‍िट रहने के ल‍िए कंंस‍िस्‍टेंट, पोषक तत्‍वों से भरपूर डाइट लें, पर्याप्‍त मात्रा में पानी प‍िएं, स्‍ट्रेंथ ट्रेन‍िंग पर फोकस करें और फि‍टनेस को बोर‍िंग न बनने दें।

FAQ

  • स्‍ट्रेंथ ट्रेन‍िंग क्‍या होती है?

    स्‍ट्रेंथ ट्रेन‍िंग में मांसपेश‍ियों को मजबूत बनाने के ल‍िए वेट, रेज‍िस्‍टेंस और बॉडी वेट का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। इससे शरीर की ताकत बढ़ती है।
  • एरोबिक्स क्‍या होता है?

    एरोब‍िक्‍स से हार्ट और लंग्‍स मजबूत होते हैं। एरोब‍िक एक्‍सरसाइज करने से स्‍टैम‍िना बढ़ता है और वजन कंट्रोल रखने में मदद मि‍लती है। एरोब‍िक्‍स में तेज चलना, डांस, रन‍िंग वगैरह शाम‍िल है।

Read Next

→ लू के कारण बाहर नहीं निकल रहे? इन तरीकों से रहें घर में एक्टिव, रहेंगे फिट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Health Journalist

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 06, 2026 16:01 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 06, 2026 16:01 IST

    Published By : Yashaswi Mathur