मैं जिस जनरेशन से हूं उसमें पैदा हुए लोग इस वक्त 30 से 40 उम्र के बीच आ चुके हैं। हमारी जनरेशन की एक समस्या है कि हमें बचपन से यह सिखाया नहीं गया कि एक्सरसाइज रूटीन का हिस्सा है इसलिए हमें इसे करने के लिए हमें ज्यादा प्रयास करने पड़ते हैं। अगर यह बचपन से ही हमारे रूटीन का हिस्सा होती, तो शायद एक्सरसाइज कोई समस्या ही नहीं होती। चूंकि अब यह कई लोगों की प्राथमिकता नहीं है इसलिए लोग इससे बचने के तरीके भी ढूंढते रहते हैं, लेकिन आपको तो पता ही है कि एक्सरसाइज शरीर के लिए कितनी जरूरी है? इसके बगैर शरीर को फिट रखना मुश्किल है। ऐसे में अगर आपको भी यह महसूस होता है कि दिनभर काम या थकान के चलते आप कसरत नहीं कर पा रहे हैं, तो कुछ स्मार्ट तरीके हैं जिसमें कम मेहनत के साथ आप फिटनेस लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं और बीमारियों से बच सकते हैं। ऐसे कुछ तरीकों के बारे में आगे बात करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।
1. माइक्रो वर्कआउट चुनें- Choose Micro Workout

अक्सर लोगों को एक साथ 60 मिनट या 40 मिनट एक्सरसाइज करने के ख्याल से ही परेशानी होने लगती है। ऐसे में आप एक साथ एक्सरसाइज करने के बजाय माइक्रो वर्कआउट को चुन सकते हैं। दिनभर में दो से तीन बार 10 से 15 मिनट की एक्सरसाइज करें। इसमें आप ब्रिस्क वॉक कर सकते हैं, पुश अप्स कर सकते हैं या सीढ़ी चढ़ने जैसे घरेलू एक्सरसाइज करना भी फायदेमंद है। इस तरह न, तो थकान महसूस होगी और न एक्सरसाइज छूटेगी।
यह भी पढ़ें- क्या वाकई सिर्फ पैदल चलने से कम हो सकती है शुगर? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
2. पैदल चलकर फिट रहें- Walk For Fitness
अगर एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिलता या थकान के कारण एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता, तो स्टेप काउंट्स बढ़ाएं। ऑफिस का पूरा नहीं, तो आधा रास्ता पैदल चलकर तय करें। ऑफिस के काम से ब्रेक लेकर वॉक करें। इस तरह शरीर भी फिट रहेगा और अलग से मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें- कहीं बोरियत न बन जाए फिटनेस की दुश्मन, एक्सरसाइज को मजेदार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके
3. छोटे-छोटे काम करके रहें फिट- Do Physical Work To Stay Fit
फिट रहने के लिए छोटे-छोटे काम करें। जैसे घर की सफाई करें, लिफ्ट की जगह सीढ़ी चढ़कर ऊपर जाएं या घर के काम करते वक्त हल्की स्ट्रेचिंग करें। फोन पर बात करते समय वॉक करें या टीवी देखने के दौरान वॉक कर सकते हैं। ऐसी टेबल पर काम करें जिसकी हाइट एडजस्ट हो सकती हो, इस तरह आप कुछ देर खड़े होकर भी काम कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें- नींद से जागते ही वर्कआउट करना फायदेमंद है या नुकसानदेह? मानें एक्सपर्ट्स की सलाह
4. 80 % डाइट और 20 % एक्सरसाइज- Focus 80 % On Diet And 20 % On Exercise
अगर ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करना, तो फिटनेस के लिए 80 प्रतिशत डाइट पर फोकस करें। डाइट में होल ग्रेन्स, ताजी सब्जियां और फलों को शामिल करें। साथ ही 20 प्रतिशत एकसरसाइज को भी दें क्योंकि इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। भले ही आप सुबह केवल हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग करें, उतना ही काफी है, लेकिन एक्सरसाइज को पूरी तरह से न छोड़ें और जंक फूड्स या मीठी चीजों का सेवन भी न करें।
यह भी पढ़ें- सूर्योदय के साथ करें कसरत, वेट लॉस से लेकर बेहतर पाचन तक जानें 5 अद्भुत फायदे
5. सूर्य नमस्कार करें- Do Surya Namaskar Daily
अगर आप एक्सरसाइज करके ज्यादा पसीना नहीं बहाना चाहते, तो डाइट पर फोकस करें। सुबह सूर्य नमस्कार से दिन की शुरुआत करें, इस एक एक्सरसाइज की मदद से भी शरीर को फिट रखा जा सकता है। सूर्य नमस्कार के 12 स्टेप्स में शरीर के लगभग सभी मसल्स एक्टिव हो जाते हैं जैसे गर्दन, कंधे, पेट, पीठ, जांघ और पैर वगैरह। रोज सूर्य नमस्कार के 10 से 12 राउंड करें, तो शरीर फिट रहेगा।
निष्कर्ष:
अगर थकान के कारण एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता, तो छोटे-छोटे काम करते हुए फिट रहें जैसे सीढ़ी चढ़ना या सफाई करना, स्टेप काउंट को बढ़ाएं या माइक्रो वर्कआउट को चुन सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 08, 2026 14:58 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Feb 08, 2026 14:58 IST
Modified By : Yashaswi MathurFeb 08, 2026 14:58 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Payal Asthana