Benefits Of Eating Whole Grains: अनाज, शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसके तीन हिस्से प्रकार होते हैं- चोकर, जर्म और एंडोस्पर्म। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हम जो अनाज खाते हैं उसे अक्सर रिफाइन किया जाता है। उसमें नतो चोकर होता है और न ही जर्म। इस कारण ये अनाज, शरीर में कब्ज, सूजन और मोटापा जैसी समस्याओं को बढ़ाते हैं। शरीर को हेल्दी रखने के लिए, डाइट में साबुत अनाज जैसे धान, गेंहू, मक्का, बाजरा, ज्वार, राई और जौ को शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज के सेवन से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं दूर होने के साथ ही हार्ट भी हेल्दी रहता है। इनके सेवन से कब्ज से राहत मिलती है और वजन भी नियंत्रण में रहता है। साबुत अनाज में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे कि फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ई, कॉपर, जिंक और मैग्नीशियम। इसके सेवन से शरीर की कमजोरी भी दूर होती है। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार
साबुत अनाज के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन के और फाइबर पाए जाते हैं, जो हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। इसके सेवन से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा भी कम होता है।
पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
साबुत अनाज के सेवन से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज को दूर करने के साथ पेट में अच्छे बैक्टीरिया को भी बढ़ाता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है और आंत भी हेल्दी रहती है।
इसे भी पढ़ें- एनीमिया से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें सहजन का सेवन, दूर होगी खून की कमी
डायबिटीज में फायदेमंद
साबुत अनाज के सेवन से डायबिटीज संबंधित परेशानी कम होती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को कम करने के साथ वजन को नियंत्रिण में रखता है। साबुत अनाज के सीमित मात्रा में सेवन से डायबिटीज का जोखिम कम होता है।
हार्मोनल इंबैलेंस
साबुज अनाज के सेवन से हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या से भी राहत पाई जा सकती है। इसमें मौजूद विटामिन बी6 पीरियड्स की समस्या में होने वाले मूड स्विंग्स, दर्द और ब्लोटिंग से राहत देता है। साबुत अनाज हार्मोन को बैलेंस करने के साथ ही शरीर को हेल्दी रखता है।
वजन कम करने में मददगार
साबुत अनाज के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है। इस कारण आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं और वजन कम होता है। इसके सेवन से बैली फैट कम होने के साथ बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) भी कम होता है।
साबुत अनाज शरीर के लिए फायदेमंद होता होता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो सेवन से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version