
Yoga Poses To Improve Digestive System In Hindi: पाचन तंत्र कमजोर होना हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारा पाचन तंत्र ही निर्धारित करता है कि हम शारीरिक और मानसिक रूप से कितना स्वस्थ रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका हमारे शरीर को पूर्ण लाभ मिल सके, यह भोजन के पाचन पर ही निर्भर करता है। हमारा पाचन जितना अच्छा होगा, उतना ही हम भोजन से अधिकतम लाभ प्राप्त कर पाएंगे। लेकिन आजकल हम देखते हैं काफी लोगों में यह समस्या देखने को मिल रही है कि वे भोजन को ठीक से पचा नहीं पाते हैं, वे जैसे ही कुछ भारी, फास्ट फूड या कोई बाहरी भोजन करते हैं तो उन्हें कुछ समय बाद ही ब्लोटिंग, पेट में गैस, अपच, मतली, सीने में जलन आदि जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। जो कुछ मामलों में थोड़े समय बाद काफी गंभीर भी हो जाती हैं।
इस तरह की समस्याएं यह दर्शाती हैं कि आपका पाचन तंत्र स्वस्थ नहीं है और वह ठीक से अपना काम नहीं कर रहा है। कमजोर पाचन और पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के चूर्ण और दवाओं का सेवन करने में लगे रहते हैं। जबकि इनसे नैचुरली छुटकारा और पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है। सोच रहे हैं कैसे? तो आपको बता दें कि योग आपकी सभी पाचन संबंधी समस्याओं के लिए रामबाण उपाय साबित हो सकता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! अगर आप स्वस्थ आहार के साथ नियमित एक्सरसाइज करें तो इससे आप पाचन को दुरुस्त और मजबूत बनाए रख सकते हैं। अब सवाल यह उठता है कि पाचन को मजबूत बनाने के लिए कौन से योगासन करें? इस लेख में हम आपको पाचन मजबूत बनाने के लिए 4 योगासन (pachan tantra majboot karne ke liye yoga ) बता रहे हैं।
पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए योग- Yoga For Strong Digestive System In Hindi
पश्चिमोत्तानासन (Paschimottanasana)
इस आसन का अभ्यास करने से पेट के अंगों की मसाज होती है। यह पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है, साथ ही कब्ज और अपच की समस्या को दूर करता है। ब्लोटिंग से छुटकारा दिलाने में भी यह आसन बहुत लाभकारी है।
इसे भी पढें: गैस, कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा दिलाएंगे ये 3 यागासन
नौकासन (Naukasana)
पेट की मांसपेशियों को टोन करने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए यह एक बेहतरीन योगासन है। यह आंतों को ताकत प्रदान करता है, साथ ही पाचक रसों के स्राव में भी सुधार करता है। जिससे पाचन को स्टिमुलेट करने में मदद मिलती है और पाचन में सुधार होता है।
उष्ट्रासन (Ustrasana)
इसका अभ्यास करने से पेट और आंतों में खिंचाव आता है, यह कब्ज और अपच से छुटकारा दिलाने में भी बहुत प्रभावी है। पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है।
त्रिकोणासन (Trikonasana)
जिन लोगों को भूख कम लगती है, उनके लिए यह योगासन बेस्ट है। क्योंकि यह भूख में सुधार करता है और पाचन स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। कब्ज का इलाज करता है और किडनी फंक्शन को बनाए रखने में भी मदद करता है। यह लिवर और इंटेस्टिनल ट्रैक्ट को एक्टिव रखने में भी मदद करता है।
इसे भी पढें: सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या दूर करेंगे ये 3 योगासन
इन योगासनों का नियमित अभ्यास करके आप पाचन तंत्र को आसानी से मजबूत बना सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसके साथ आपको स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने की भी जरूरत है। साथ ही जंक, प्रोसेस्ड, नमकीन, तला-भुना और मसालेदार भोजन से दूरी बनाएं।
All Image Source: Freepik