मेरे साथ कई बार ऐसा होता है कि मैं एक्सरसाइज रूटीन बनाती हूं, उसे फॉलो भी करती हूं, लेकिन कुछ दिन में बोर हो जाती हूं और एक्सरसाइज रूटीन अधूरा रह जाता है। मेरी तरह कई लोग ऐसा ही महसूस करते हैं क्योंकि हमें बचपन से एक्सरसाइज के प्रति ज्यादा जानकारी नहीं मिली और इसे रूटीन में शामिल करना नहीं सिखाया गया। यही कारण है कि अब यह बोझ जैसा महसूस होता है। हम रोज उठकर नहाते हैं, ब्रश करते हैं, उसी तरह एक्सरसाइज रोज करना जरूरी है वरना शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। अब सवाल आता है कि आखिर रोजाना खुद को एक्सरसाइज के लिए मोटिवेट कैसे करें? साथ ही एक्सरसाइज को मजेदार कैसे बनाएं ताकि मन लगा रहे? कुछ आसान तरीकों की मदद से आप एक्सरसाइज को मजेदार बना सकते हैं। इन तरीकों की मदद से फिटनेस लक्ष्य पूरा होगा और आप इसे रोजाना के रूटीन में आसानी से शामिल कर पाएंगे। इन उपायों को समझने के लिए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।
1. एक्सरसाइज के साथ म्यूजिक को जोड़ें- Add Music With Workout
एक्सरसाइज को मजेदार बनाने के लिए म्यूजिक को शामिल करें। म्यूजिक के साथ जुंबा कर सकते हैं, एरोबिक्स कर सकते हैं, कार्डियो वर्कआउट भी मजेदार लगता है और एचआईआईटी यानी हाई इंटेंस वर्कआउट को भी म्यूजिक के साथ किया जा सकता है। डांंस, तो खुद में ही एक बेहतरीन वर्कआउट है। फिटनेस के लिए डांस को भी चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- मनोरंजक तरीके से वजन घटाने का आसान तरीका है मसाला भांगड़ा, जानें फायदे
2. अलग-अलग वर्कआउट ट्राई करें- Try Different Workouts

एक ही वर्कआउट को करके व्यक्ति बोर हो जाता है। रोजाना अलग-अलग वर्कआउट प्लान करें। एक दिन जुंबा, योग, पिलाते करें, तो दूसरे दिन एचआईआईटी, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, क्रॉस फिट करें, तीसरे दिन कार्डियो डांस और एरोबिक्स करें और चौथे दिन साइकिल चलाएं या स्पिन वर्कआउट करें। इस तरह अलग-अलग दिन, अलग-अलग वर्कआउट चुनने से बोरियत नहीं होती।
3. एक्सरसाइज पूरी करने के बजाय लक्ष्य पूरा करें- Complete Fitness Goal Instead Of Simple Exercise
एक्सरसाइज को एक बोरिंंग काम समझकर पूरा करने की कोशिश न करें। इसे एक लक्ष्य की तरह देखें और खुद को चुनौती दें। आज अगर आपने चार हजार कदम वॉक पूरी की है, तो अगले दिन पांच हजार स्टेप्स चलने का लक्ष्य पूरा करें। किसी दिन कोई नया योगा पोज सीखें, तो कभी बिना रुके कोई छोटी दौड़ पूरी करने का प्रयास करें। इस तरह कसरत मजेदार लगने लगेगी।
यह भी पढ़ें- Masala Bhangra: तेजी से वजन घटाना है, तो डाइटिंग छोड़ें और करें ये देसी भांगड़ा डांस
4. घर के बजाय बाहर निकलकर वर्कआउट करें- Try Outdoor Workout
घर पर वर्कआउट करने के बजाय बाहर जाएं। पार्क में वॉक करें, नदी किनारे जाकर जॉगिंग करें या साइकिल चलाएं। प्रकृति के करीब रहने से माइंड और बॉडी दोनों रिलैक्स हो जाती हैं। इससे मानसिक थकान भी कम होती है। दिमाग रिलैक्स रहता है, तो बॉडी भी बेहतर ढंग से रिस्पॉन्स देती है और सेल्फ हीलिंग प्रक्रिया तेज होती है जिससे शरीर को बीमारियों से सुरक्षा मिलती है।
5. ग्रुप वर्कआउट करें- Try Group Workout
जब एक्सरसाइज करने का मोटिवेशन कम हो, तो दोस्तों के साथ या ग्रुप में वर्कआउट करना चाहिए। दोस्तों के साथ फिटनेस क्लब ज्वॉइन करें या किसी ग्रुप चैलेंज में हिस्सा लें। इस तरह आप लंबे समय तक एक्सरसाइज कर पाएंगे और बोरियत महसूस नहीं होगी। बाहर जाने का समय नहीं है और व्यस्त रहते हैं, तो बहुत सी ऑनलाइन क्लासेज के जरिए आप कई लोगों के साथ घर बैठे वर्कआउट प्लान भी कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
वर्कआउट को मजेदार बनाने के लिए ग्रुप में वर्कआउट करें, आउटडोर वर्कआउट को चुनें, एक्सरसाइज गोल पूरा करें, अलग-अलग वर्कआउट ट्राई करें और एक्सरसाइज में म्यूजिक को शामिल करें। इस तरह वर्कआउट बोरिंग नहीं लगेगा और आप फिट रहेंगे।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 08, 2026 11:33 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Feb 08, 2026 11:33 IST
Modified By : Yashaswi MathurFeb 08, 2026 11:33 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Payal Asthana