Tue Oct 20, 2026 | 02:34 AM IST

Medically Reviewed by Dr Rajeev Chowdry , General Physician & Internal Medicine Specialist, Yatharth Super Speciality Hospital, Faridabad | 23 Years of Clinical Experience

घंटों एक्सरसाइज के बाद भी शरीर में नहीं द‍िख रहा बदलाव? डॉक्टर से जानें इसकी 5 बड़ी वजहें

कुछ लोग ज‍िम में घंटों बि‍ताते हैं, वॉर्म अप करते हैं और सुबह-शाम कसरत करने के बाद भी उन्‍हें शरीर में कोई खास फर्क नजर नहीं आता। क्‍या वाकई एक्‍सरसाइज कई लोगों पर असर नहीं करती है या इसके पीछे कोई और कारण हो सकता है? डॉक्‍टर से जानें इसके पीछे छुपे कारण।
घंटों एक्सरसाइज के बाद भी शरीर में नहीं द‍िख रहा बदलाव? डॉक्टर से जानें इसकी 5 बड़ी वजहेंघंटों एक्सरसाइज के बाद भी शरीर में नहीं द‍िख रहा बदलाव? डॉक्टर से जानें इसकी 5 बड़ी वजहें

कोव‍िड के बाद लोगों में फ‍िट रहने का क्रेज तेज हो गया है। फ‍िटनेस में कोई बुराई नहीं है। फ‍िट रहकर आप बीमार‍ियों से बच सकते हैं, लंबी ज‍िंदगी जी सकते हैं और लंबे समय तक जवां नजर आ सकते हैं। कुछ लोगों को लगता है शरीर में बदलाव लाने के ल‍िए उन्‍हें घंटों एक्‍सरसाइज करने की जरूरत है। फ‍िट रहने के ल‍िए कुछ लोग ज‍िम में घंटों ब‍िता देते हैं, लेक‍िन उसके बाद भी मनचाहा पर‍िणाम नहीं म‍िल पाता है। आख‍िर एक्‍सरसाइज के बाद भी फ‍िट न रहने के पीछे क्‍या कारण हो सकते हैं? क्‍या ये कारण सेहत को भी प्रभाव‍ित कर सकते हैं? ऐसे सवालों के जवाब जानने के ल‍िए हमने Dr. Rajeev Chowdry, Internal Medicine Specialist At Yatharth Super Speciality Hospital, Faridabad से बात की।

1. एक्‍सरसाइज के अलावा पूरे द‍िन एक्‍ट‍िव न रहना

Dr. Rajeev Chowdry ने बताया क‍ि कई बार लोगों को लगता है क‍ि वेट लॉस लक्ष्‍य को पूरा करने के ल‍िए केवल ज‍िम जाना या तय समय पर एक्‍सरसाइज करना काफी है। जबक‍ि ऐसा नहीं है। पूरे द‍िन छोटे-छोटे मूवमेंट्स जैसे वॉक‍िंग, साफ-सफाई की मदद से कैलोरी बर्न करने में मदद म‍िलती है। अगर आप भी केवल ज‍िम जाकर एक्‍सरसाइज करते हैं और पूरे द‍िन एक्‍ट‍िव नहीं रहते हैं, तो वजन कम करने में या फ‍िट रहने में द‍िक्कत हो सकती है। साल 2024 में Nutrients में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, फ‍िटनेस के ल‍िए केवल एक्‍सरसाइज काफी नहीं है। एक्‍सरसाइज के अलावा, हेल्‍दी डाइट, जीवनशैली में बदलाव भी जरूरी है। इससे मोटापा कम करने में मदद म‍िल सकती है।

यह भी पढ़ें- डाइट और एक्सरसाइज के बाद भी नहीं घट रहा वजन? कहीं इंसुलिन रेजिस्टेंस तो नहीं वजह

2. क्रैश डाइट फॉलो करना

हेल्‍दी डाइट और जरूरी परहेज करने से फ‍िटनेस गोल को पूरा करना आसान लगता है, लेक‍िन कई बार फ‍िट होने के चक्‍कर में लोग जरूरत से ज्‍यादा क्रैश डाइट करने लगते हैं। इससे शरीर को न्‍यूट्र‍िएंट्स नहीं म‍िल पाते हैं और एनर्जी लेवल ग‍िरने लगता है। इसका बुरा असर एक्‍सरसाइज परफॉर्मेंस पर होता है। इससे बचने के ल‍िए हेल्‍दी डाइट लें, लेक‍िन डाइट पर लगातार नजर न रखें। आपकी डाइट में फैट, प्रोटीन, व‍िटाम‍िन्‍स, फाइबर वगैरह होने चाह‍िए और कैलोरी काउंट भी तय होना चाह‍िए, लेक‍िन उसे लगातार मॉनि‍टर न करें। साल 2016 में The American Journal Of Clinical Nutrition में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, एक्‍सरसाइज स्वस्थ जीवनशैली का खास हिस्सा है, लेक‍िन इसे संतुलित आहार के साथ अपनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- प्‍लांट vs पशु प्रोटीन: सेहत के ल‍िए क्‍या है ज्‍यादा बेहतर? डायटीश‍ियन से जानें

3. स्‍ट्रेस में रहना और नींद पूरी न करना

Dr. Rajeev Chowdry ने बताया क‍ि अगर आप भी अक्‍सर स्‍ट्रेस में रहते हैं, तो फ‍िट रहने में द‍िक्‍कत हो सकती है। स्‍ट्रेस का असर हार्मोन्‍स पर पड़ता है ज‍िससे मेटाबॉलि‍ज्‍म की रफ्तार धीमी हो सकती है और फि‍टनेस बरकरार रखने में या वजन कम करने में द‍िक्‍कत हो सकती है। नींद की कमी से शरीर में एनर्जी नहीं रहती ज‍िससे ज‍िम में वर्कआउट करने में जल्‍दी एनर्जी ड्रेन हो सकती है और फ‍िटनेस लक्ष्‍य अधूरा रह सकता है। नींद की कमी और स्‍ट्रेस से लेप्‍ट‍िन और घ्रेल‍िन हार्मोन्‍स भी प्रभाव‍ित हो सकते हैं ज‍िसका असर मेटाबॉल‍िज्‍म पर पड़ सकता है और फ‍िटनेस बरकरार रखना मुश्‍क‍िल हो सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या वाकई वाइब्रेशन मशीन से वजन घटता है, खरीदने से पहले एक्‍सपर्ट से जानें ये है क‍ितनी असरदार?

4. एक ही एक्‍सरसाइज पर फोकस करना

no-results-after-exerciseno-results-after-exercise

Dr. Rajeev Chowdry ने बताया क‍ि कुछ लोग केवल एक ही एक्‍सरसाइज पर फोकस करते हैं और इस वजह से फ‍िटनेस लक्ष्‍य को पूरा कर पाना मुश्‍क‍िल हो सकता है। हर हफ्ते दो से चार स्‍ट्रेंथ ट्रेन‍िंग के सेशन पूरे करें, साथ ही एक से तीन कार्डि‍यो सेशन करें। शुरू में वॉर्म अप करें, फ‍िर धीरे-धीरे हाई इंटेस‍िंटी वर्कआउट को भी एक्‍सरसाइज प्‍लान में शाम‍िल करें। जब रूटीन में एक्‍सरसाइज की वैरायटी होगी, तो पूरे शरीर को फ‍िट रखने में मदद म‍िलेगी और कसरत करने का पर‍िणाम नजर आने लगेगा। साल 2024 में Sports Medicine में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, नियमित एक्सरसाइज शरीर के मेटाबॉलिज्म, वजन कंट्रोल और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में मदद करता है, लेक‍िन स्‍ट्रेस के कारण एक्‍सरसाइज के र‍िजल्‍ट पर बुरा असर हो सकता है।

5. जरूरत से ज्‍यादा एक्‍सरसाइज करना

जरूरत से ज्‍यादा एक्‍सरसाइज करना शरीर के ल‍िए भारी पड़ सकता है। इससे फ‍िज‍िकल और मेंटल थकान, ज्‍वॉइंट्स में दर्द और शरीर में थकान इतनी ज्‍यादा बढ़ जाती है क‍ि अगले द‍िन एक्‍सरसाइज करने की ह‍िम्‍मत नहीं होती और एक्‍सरसाइज रूटीन ब्रेक हो सकता है या एक्‍सरसाइज में मन न लगने जैसी समस्‍या भी हो सकती है। जरूरत से ज्‍यादा एक्‍सरसाइज करेंगे, तो शरीर को र‍िकवरी के ल‍िए पर्याप्‍त समय नहीं म‍िलेगा और मसल डैमेज का खतरा बढ़ सकता है।

एक्‍सरसाइज के बाद भी अच्‍छे पर‍िणाम न म‍िलने पर क्‍या करें?

  • सबसे पहले ऐसा फ‍िटनेस रूटीन बनाएं ज‍िसे आप साल के हर द‍िन फॉलो कर पाएं।
  • एक्‍सरसाइज में अलग-अलग वैरायटी शाम‍िल करें जैसे कार्डि‍यो, स्‍ट्रेंथ ट्रेन‍िंग, डीप ब्रीद‍िंग, लंजेस, पुश अप्‍स वगैरह।
  • एक्‍सरसाइज के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर इंटेक पर गौर करें। पर्याप्‍त प्रोटीन और फाइबर न लेने से भी फ‍िटनेस र‍िजल्‍ट में कोई खास बदलाव नहीं द‍िखता है।
  • स्‍ट्रेस को कंट्रोल करें और शरीर पर एक्‍सरसाइज का दबाव न बनाएं। एक्‍सरसाइज करने का स्‍ट्रेस भी, इसके खराब पर‍िणामों का एक कारण हो सकता है।

डॉक्‍टर से संपर्क कब करें?

Dr. Rajeev Chowdry ने बताया क‍ि संतुल‍ित आहार लेने और तीन से छह महीने लगातार एक्‍सरसाइज करने के बाद भी पर‍िणाम न द‍िखें, तो डॉक्‍टर से सलाह लें। इसके पीछे थायराइड, पीएमओएस, इंसुल‍िन रेजि‍स्‍टेंस जैसे कारण हो सकते हैं। एक्‍सरसाइज के दौरान जरूरत से ज्‍यादा थकान, हेयर फॉल, पीर‍ियड्स में अन‍ियम‍ितता, लगातार वजन बढ़ने पर भी डॉक्‍टर से संपर्क करें।

न‍िष्‍कर्ष:

अगर आपको भी एक्‍सरसाइज के बावजूद पर‍िणाम नजर नहीं आ रहे हैं, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे- पूरे द‍िन एक्‍ट‍िव न रहना, क्रैश डाइट‍िंग करना, स्‍ट्रेस में रहना और नींद पूरी न करना, एक ही एक्‍सरसाइज पर फोकस करना और जरूरत से ज्‍यादा एक्‍सरसाइज करना।

FAQ

  • ज‍िम में एक्‍सरसाइज करने के बाद क‍ितने समय में र‍िजल्‍ट द‍िखते हैं?

    ज‍िम एक्‍सरसाइज के बाद दो से चार हफ्तों में फर्क नजर आ सकता है। 8 से 12 हफ्तों तक कंस‍िस्‍टेंट होकर एक्‍सरसाइज, न्‍यूट्र‍िशन, नींद और ट्रेन‍िंग का ख्‍याल रखेंगे, तो 2 से 3 महीनों में काफी अंतर महसूस होगा।
  • एक्‍सरसाइज स्‍क‍िप करके भी वजन घटा सकते हैं?

    अगर थकान है या कोई और कारण है, तो कभी-कभी एक्‍सरसाइज स्‍क‍िप करके भी वजन घटाया जा सकता है, लेक‍िन बार-बार एक्‍सरसाइज रूटीन छोड़ेंगे, तो वजन घटाने में मदद नहीं म‍िलेगी।

Read Next

→ वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में दर्द कई दिनों तक क्यों रहता है? डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 20, 2026 19:59 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Rajeev Chowdry