बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की बड़ी बहन और मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक और एक्टर राकेश रोशन के बेटी सुनैना रोशन एक जाना-माना नाम हैं। सुनैना कई फिल्मों में सह-निर्माता रही हैं। वह एक लेखिका भी रही हैं और आजकल सोशल मीडिया पर वेलनेस इन्फ्लुएंसर और मोटिवेटर के रूप में काफी एक्टिव हैं। हाल ही में सुनैना से सोशल मीडिया पर एक वीडिया शेयर किया और बताया कि साल 2001 में कैसे उन्हें क्रैश डाइट और वेट लॉस के चक्कर में अपनी जान गंवानी पड़ती? आजकल यंंग जनरेशन पर वेट लॉस का भूत सवार है, लेकिन इसके चक्कर में सेहत को नजरअंदाज करना कितना भारी पड़ सकता है, यह हम आगे सुनैना की कहानी से जानेंगे। साथ ही क्रैश डाइट के नुकसान जानने के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
View this post on Instagram
क्रैश डाइट और वेट लॉस की जिद्द ने पहुंचाया हॉस्पिटल
सुनैना रोशन से एक वीडिया के जरिए बताया कि साल 2001 में पैर की चोट के कारण उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई। बेड रेस्ट के कारण उनका वजन न बढ़ जाए, यह सोचकर सुनैना ने क्रैश डाइटिंंग करना शुरू कर दिया। वह केवल फल, जूस, बिस्किट और पानी ही लेती थींं। इस वजह से उनकी इम्यूनिटी इतनी कमजोर हो गई कि उनके शरीर में ताकत नहीं बची। इतना ही नहीं बल्कि सुनैना का दिमागी संंतुलन भी खराब होने लगा था।
यह भी पढ़ें- क्या क्रैश डाइट से तेजी से वजन कम करना सुरक्षित है? एक्सपर्ट से जानें
TB मेनिनजाइटिस का शिकार हुईं सुनैना रोशन

सुनैना की सेहत इम्यूनिटी कम होने से इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें ट्यूबरकुलोसिस मेनिनजाइटिस हुआ है। यह टीबी फेफड़ों में होता है और इसके कारण व्यक्ति की जान भी जा सकती है। सुनैना ने वीडिया में बताया कि इस बीमारी के कारण उन्हें रिकवरी में काफी समय लगा और लगातार चार महीनों तक उन्हें दवा की हैवी डोज लेना पड़ा।
यह भी पढ़ें- Strict Diet क्यों बन सकती है सेहत के लिए खतरनाक? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसके गंभीर नुकसान
View this post on Instagram
क्रैश डाइट करना क्योंं पड़ सकता है सेहत पर भारी?
Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि क्रैश डाइट करना हर तरीके से सेहत के लिए हानिकारक है। क्रैश डाइट के कारण शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते जिसके कारण इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और व्यक्ति को बीमारियांं होने का खतरा बढ़ जाता है। क्रैश डाइट के कारण डिहाइड्रेशन, लो ब्लड शुगर लेवल, कब्ज, कमजोरी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Crash Diet Side Effects: वजन घटाने के लिए फॉलो कर रहे हैं क्रैश डाइट, तो जान लें इससे होने नुकसान
क्रैश डाइट करने से वजन डबल तेजी से बढ़ सकता है
क्रैश डाइट के दौरान ब्रेन को फास्टिंंग का संकेत मिलता है जिसके कारण मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इस वजह से व्यक्ति जब दोबारा कैलोरी का सेवन करने लगता है, तो वजन दोगुनी तेजी से बढ़ता है। इसलिए जब लोग बिना सही जानकारी के क्रैश डाइट करने लगते हैं, तो लंंबे समय तक वजन कम करना मुश्किल हो जाता है और धीरे-धीरे वजन दोबारा बढ़ने लगता है।
निष्कर्ष:
सुनैना रोशन की कहानी से यह पता चलता है कि कैसे क्रैश डाइट के कारण व्यक्ति शारीरिक समस्याओं का शिकार हो सकता है। इसलिए हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही डाइट तय करें और पोषक तत्वों से भरपूर हेल्दी डाइट का सेवन करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 12, 2026 13:40 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 12, 2026 13:40 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha