Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

क्या क्रैश डाइट से तेजी से वजन कम करना सुरक्षित है? एक्सपर्ट से जानें

कई लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में वजन कम करने के लिए अक्सर लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ लोग इसके लिए क्रैश डाइट करते हैं, लेकिन क्या क्रैश डाइट से तेजी से वजन कम करना सेफ है? आइए लेख में जानें -

Is It Safe To Lose Weight Quickly With A Crash Diet In Hindi: आज के समय में अधिक स्ट्रेस में रहने, फिजिकल एक्टिविटीज न करने और खानपान पर खास ध्यान न देने के कारण ज्यादातर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट से जुड़ी बीमारियों और कई अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसे में अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को वजन कम करने की सलाह दी जाती है, जिसके लिए अक्सर लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं, खासकर क्रैश डाइटिंग। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या तेजी से वजन कम करने के लिए क्रैश डाइट करना सेफ है? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें क्या क्रैश डाइट से तेजी से वजन कम करना सुरक्षित है?

क्या है क्रैश डाइट?

क्रैश डाइट से छोड़े समय में वजन कम करने में मदद मिलती है। यह एक तरह का खान-पान से जुड़ा बेहद सख्त प्लान है। इसमें एक तरह के फूड्स को डाइट से पूरी तरह हटाना पड़ता है। क्रैश डाइट को फॉलो करना मुश्किल होता है और इसको लंबे समय तक नहीं किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Crash Diet Side Effects: वजन घटाने के लिए फॉलो कर रहे हैं क्रैश डाइट, तो जान लें इससे होने नुकसान

क्या क्रैश डाइट से तेजी से वजन कम करना सेफ है?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, नहीं, तेजी से वजन कम करने के लिए क्रैश डाइट करना और वजन कम करने सेफ नहीं है और ये स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा नहीं है, क्योंकि ऐसा करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

is it safe to lose weight quickly with a crash diet in hindi 01 (7)

पोषक तत्वों की कमी होने

क्रैश डाइट करने के दौरान लोग एक तरह के फूड्स का सेवन करना बंद कर देते हैं। ऐसे में इनका सेवन बंद करने से व्यक्ति के शरीर में फैट्स, कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और विटामिन्स जैसे पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। ऐसे में मांसपेशियों और हड्डियों के कमजोर होने, शरीर में पानी की कमी होने, कब्ज होने, इम्यूनिटी के कमजोर होने, कमजोरी होने, दिल की धड़कन के अनियमित होने, मेटाबॉलिज्म के स्लो होने और पथरी होने की समस्या हो सकती है।

हार्मोन्स में बदलाव आने

क्रैश डाइट करने से व्यक्ति के शरीर में हार्मोन्स के असंतुलित होने की समस्या होती है, जिसके कारण मूड स्विंग्स होने, स्ट्रेस होने, गुस्सा आने, अधिक भूख लगने, क्रेविंग होने और कब्ज होने जैसी कई समस्याएं होती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या वजन घटाने से खराब कोलेस्ट्रॉल LDL कम होता है? क्या कहते हैं डॉक्टर और रिसर्च

वजन बढ़ना

क्रैश डाइट को करने से तेजी से वजन कम होने लगता है, लेकिन क्रैश डाइट लंबे समय तक नहीं की जाती है। ऐसे में इसको छोड़ने से तेजी से वजन बढ़ने लगता है। इसके कारण शरीर में पानी की कमी होने और मांसपेशियों के कमजोर होने जैसी समस्याएं होती हैं।

मांसपेशियों को नुकसान होने

क्रैश डाइट करने से तेजी से शरीर का वजन कम होने लगता है, जिसके कारण मांसपेशियों के कमजोर होने, शरीर में पानी की कमी होने, वजन कम होने, शरीर में एनर्जी कम होने, चक्कर आने और सिर में दर्द होने की समस्या हो सकती है।

निष्कर्ष

क्रैश डाइट से वजन कम करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में क्रैश डाइट नहीं करनी चाहिए। क्रैश डाइट करने से व्यक्ति के शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने, हार्मोन्स के असंतुलित होने, क्रैश डाइट छोड़ने के बाद वजन बढ़ने, मांसपेशियों को नुकसान होने, मूड में बदलाव होने, शरीर में एनर्जी न रहने, कमजोरी होने, मेटाबॉलिज्म के स्लो होने, पथरी होने, दिल की धड़कन के अनियमित होने और अन्य गंभीर परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए बैलेंस डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें और फिजिकल एक्टिविटीज को बढ़ावा दें। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • जल्दी वजन घटाने के लिए क्या करें?

    जल्दी वजन कम करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, योग करें, खूब पानी पिएं, हेल्दी डाइट लें, स्ट्रेस कम करने, भरपूर नींद लें, लंबे समय तक बैठे रहने से बचें और फिजिकल एक्टिविटीज को बढ़ावा दें, प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से बचें, अधिक मीठा और नमक का सेवन करने से बचें। इससे वजन कम करने के साथ-साथ स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
  • वजन कम करने के लिए क्या खाएं?

    वजन कम करने के लिए नियमित रूप से फाइबर प्रोटीन और कैलोरीज से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियों, फलों, सलाद, सूप, शहद, नींबू, दलिया और ओट्स जैसे साबुत अनाज को डाइट में शामिल करें। इनका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, स्वास्थ्य में सुधार करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • वजन बढ़ने का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

    व्यक्ति का वजन बढ़ने पर उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। अधिक वजन बढ़ने के कारण व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, किडनी की बीमारी होने, हार्ट की बीमारियों, हार्ट स्ट्रोक, आंखों से जुड़ी समस्या होने और तंत्रिका तंत्र की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अच्छे स्वास्थ्य के लिए वजन को नियंत्रित रखने की कोशिश करें। 

Read Next

खाली पेट कच्ची हल्दी के साथ पिएं आंवला जूस, एक्सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 08, 2026 18:45 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Mar 08, 2026 18:45 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Mar 08, 2026 18:45 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content