वजन कम करने की बात आते ही ज्यादातर लोग अपनी डाइट में सुधार करने लगते हैं। जो लोग दिन में तीन मील लेते हैं, वे वजन कम करने के चलते दो मील लेने लगते हैं। ऐसे में यह सवाल जरूर उठता है कि क्या वाकई कम खाकर वजन कम किया जा सकता है? हालांकि, इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है कि कम खाना खाकर वजन कम करने में मदद मिलती है। आइए, इस बारे में Delhi स्थित Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से विस्तार से जानते हैं।
क्या वाकई कम खाकर वजन कम किया जा सकता है?

यह पूरी तरह सच है कि कम खाकर वजन कम किया जा सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इसकी वजह से शरीर में कैलोरी की कमी होने लगती है। इस बारे में डायटिशियन दिव्या गांधी का कहना है, "जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वे अपनी डाइट में कटौती करके ऐसा कर सकते हैं। निश्चित रूप से कम खाने से वजन पर असर पड़ता है।"
डायटिशियन दिव्या गांधी आगे समझाती हैं, "असल में हमारे शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है, जिसके लिए डाइट के जरिए हम कैलोरी लेते हैं। वहीं, अगर हमारा कैलोरी इनटेक कम हो जाता है, लेकिन एनर्जी की खपत बढ़ती रहती है, तो ऐसे में धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है।"
साल 2021 में NCBI Bookshelf (National Library of Medicine, US) पर प्रकाशित StatPearls में प्रकाशित वैज्ञानिक अध्याय के अनुसार, शरीर का वजन का 5% या उससे अधिक कम करने से इंसुलिन संवेदनशीलता (Insulin Sensitivity) सुधरती है, लेकिन इससे ज्यादा कम करने से शरीर इसे भुखमरी की स्थिति मान लेता है, इससे रेस्टिंग मेटाबोलिक रेट (RMR) घट जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या बहुत कम खाना खाने से भी बढ़ सकता है वजन? डॉक्टर से जानें
कम खाने से वजन कम कैसे होता है?
-1789111996554.webp)
डायटिशियन दिव्या गांधी कहती हैं, "हमारे शरीर को रोजमर्रा के कामकाज करने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है। इसकी कमी की पूर्ति हम सही खान-पान की मदद से कर पाते हैं। जब आप कम खाना खाते हैं, तो इसकी वजह से शरीर स्टोर फैट को एनर्जी के रूप में उपयोग करता है। इस तरह बॉडी फैट बर्न होता है और वजन कम होने लगता है।"
हालांकि, आप दिन भर में कितनी मात्रा में कैलोरी ले रहे हैं, यह बात बहुत ज्यादा मायने रखती है। एक्सपर्ट की मानें, तो दिन भर में 500 तक कैलोरी कम करना पर्याप्त होता है। इससे सेफ वेट लॉस में मदद मिलती है
डायटिशियन दिव्या गांधी स्पष्ट करती हैं कि एक दिन में बहुत ज्यादा मात्रा में कैलोरी काउंट कम करना सही नहीं है। इसे क्रैश डाइटिंग कहा जाएगा, जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है और एनर्जी का स्तर भी गिर सकता है।
एक्सपर्ट यह भी कहती हैं कि आप दिन भर में भले ही कम चीजें खाएं, लेकिन क्या और कितनी मात्रा में खा रहे हैं, यह बात भी मायने रखती है। अगर आप हेल्दी तथा पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन कर रहे हैं, तो वजन कम होने के बावजूद शरीर में न्यूट्रिशन की कमी नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें: उम्र के साथ कुछ लोगों का वजन क्यों बढ़ता जाता है? कारण बता रहे हैं डॉक्टर
कम खाने के स्मार्ट तरीके
-1789112012968.webp)
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं इसलिए कम खाने लगे हैं, तो जरा सावधानी बरतने की जरूरत है। डाइट में एकदम से चीजें कम न करें। इसके बजाय, बताए गए स्मार्ट तरीके अपनाएं-
1. प्रोटीन इनटेक बढ़ाएं
कम खाना, लेकिन हेल्दी खाना जरूरी होता है। डायटिशियन बताते हैं कि वजन कम करने की चाह में जरूरी है कि आप प्रोटीन इनटेक बढ़ाएं। इससे मसल लॉस रिकवरी में मदद मिलती है और शरीर सुचारू ढंग से काम करता है।
2. फाइबर जरूर लें
आप चाहें खाना कम खाएं या ज्यादा। हर रूप में आपको फाइबर आवश्यक रूप में लेना चाहिए। फाइबर खाने से लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास होता है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है। साथ ही, पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।
3. लिक्विड कैलोरी न लें
वजन कम करने के क्रम में लिक्विड कैलोरी भी लेने से बचें। इसमें चाय वाली चीनी आदि शामिल हैं। ध्यान रखें कि इस तरह की चीजें भी बॉडी में कैलोरी काउंट बढ़ाती हैं, जिससे वेट गेन हो सकता है।
4. पोर्शन साइज पर रखें नजर
कम खा रहे हैं, लेकिन कितनी मात्रा में खा रहे हैं, यह बात बहुत मायने रखती है। कम खाते हुए भी पोर्शन साइज को संतुलित रखें। कई लोग दिन में भर में तीन के बजाय दो मील लेते हैं, लेकिन हर बार ओवर ईटिंग कर बैठते हैं। यह सही नहीं है। इससे वजन बढ़ता है। हमेशा धीरे-धीरे खाना खाएं और सीमित मात्रा में खाएं।
इसे भी पढ़ें: ओवरईटिंग से बचने के लिए भोजन से पहले हमेशा खुद से पूछें ये 3 सवाल, जवाब में छिपा है सेहत का राज
बहुत कम खाने के नुकसान
दिन भर में सिर्फ मील कम करने पर जोर न दें। इसके अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करें। ध्यान रखें कि अगर आप शरीर की न्यूनतम जरूरत से भी कम खाना खा रहे हैं, तो इससे आपको कुछ नुकसान उठाने पड़ सकते हैं, जैसे-
- धीमा मेटाबॉलिज्मः विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर आप वजन कम करने की चाहत में बहुत कम मात्रा में खाते हैं, तो इसकी वजह से शरीर अपने आप सर्वाइवल मोड में चला जाता है, जो सही नहीं है। ऐसे में शरीर अपने आप कम कैलोरी यूज करता है, जिसका बुरा प्रभाव मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है।
- पोषक तत्वों की कमीः अगर आपके शरीर में मिनरल्स और विटामिन्स की कमी हो रही है, तो समझ जाएं कि आप शरीर की जरूरत से भी कम खाना खा रहे हैं। यह सही नहीं है। ऐसे में शरीर के अंदरूनी अंगों पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है।
निष्कर्ष
वजन कम करने के लिए कम खाना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन डाइट में बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है। विशेषकर, डायबिटीज या थाइरायड जैसे मेडिकल कंडीशन के मरीजों के लिए आवश्यक है कि वे अपनी डाइट में पर नजर खें। आप कितनी मात्रा में कैलोरी ले रहे हैं, यह बॉडी फंक्शन के लिए आवश्यक होता है। बिना डॉक्टर की सलाह के अचानक कम खाना सही तरीका नहीं है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या इंटरमिटेंट फास्टिंग, कम खाने से अलग है?
हां, इंटरमिटेंट फास्टिंग में खाने की मात्रा से अधिक खाने के समय (Fast-Feeds Cycle) पर ध्यान दिया जाता है, जबकि कम खाने से कैलोरी में कमी आती है, लेकिन समय का नियंत्रण न होने पर मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है।वजन घटाते समय कौन सी एक्सरसाइज सबसे बेहतरीन माने जाते हैं?
इसके लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और हाई-इंटेन्सिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) सबसे प्रभावी होते हैं। इससे मांसपेशियां मजबूत होती। हालांकि, आप किस तरह की डाइट लेते हैं, इसका ध्यान जरूर रखें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 11, 2026 13:05 IST
Modified By : Meera Tagore Sep 11, 2026 13:05 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dt Divya Gandhi