ग्रुप में एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, बना रहता है मोटिवेशन

अकेले एक्सरसाइज से अगर आप बोर हो चुके हैं, तो ग्रुप में एक्सरसाइज करें। इससे आपको कई फायदे हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
ग्रुप में एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, बना रहता है मोटिवेशन

नियमित रूप से एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। एक्सरसाइज करने से न सिर्फ हम स्वस्थ रहते हैं, बल्कि हमारे कार्यों की गुणवत्ता में सुधार आता है। नियमित रूप से एक्सरसाइज करना जितना जरूरी होता है, उतना ही कुछ लोगों के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि रोजाना एक्सरसाइज करना लोगों को बोरिंग भरा काम करता है। ऐसे में एक्सरसाइज के लिए कुछ मोटिवेशन (Group Exercise Motivation) की जरूरत होती है। ताकि आप रोजाना एक्सरसाइज करें और आपको बोरिंग भी फील न हो। अगर आप एक्सरसाइज से बोर नहीं होना चाहते हैं, तो ग्रुप एक्सरसाइज करें। ग्रुप एक्सरसाइज से आपके स्वास्थ्य को काफी फायदा हो सकता है। चलिए जानते हैं ग्रुप एक्सरसाइज (Group Exercise) करने से सेहत को होने वाले फायदे-

1. एक्सरसाइज के लिए मिलता है मोटिवेशन

नियमित रूप से एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य के लिए बेहज जरूरी होता है। ऐसे में आपको मोटिवेशन के लिए ग्रुप एक्सरसाइज करना चाहिए। ग्रुप एक्सरसाइज में आपको अलग-अलग उम्र के लोग मिलते हैं। साथ ही लोगों की क्षमताएं जानने का मौका मिलता है। जब आप एक समूह में एक्सरसाइज करते हैं, तो दूसरों को देखकर आपको भी एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरणा मिलती है। इससे आप एक्सरसाइज के दौरान अधिक मेहनत भी करते हैं। 

इसे भी पढ़ें - माेटापा कम करने के लिए राेज 10 मिनट करें हाेम कार्डियाे एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

2. बढ़ती है स्पर्धा की भावना

जब आप ग्रुप में एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे आपके अंदर स्पर्धा का भाव उत्पन्न होता है। आप एक-दूसरों को देखकर बेहतर प्रयास करने की कोशिश करते हैं, जिससे आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। साथ ही आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इतना ही नहीं, स्पर्धा होने से एक्सरसाइज करने में उत्साह बढ़ता है।

3. मेलजोल बढ़ना

रोजाना अपने साथियों के साथ एक्सरसाइज करने का मौका मिलता है। ऐसे में आप उन लोगों से भी मिल सकते हैं, जिनसे आप ऑफिस और घर के काम की वजह से मिल नहीं पाते हैँ। ग्रुप एक्सरसाइज के बहाने आप लोगों से मिल भी लेते हैं। इससे आपका मन लगता है। साथ ही आप एक्सरसाइज के लिए प्रेरित होते हैं।   

4. बढ़ता है आत्म विश्वास

ग्रुप एक्सरसाइज करने से आपका आत्म विश्वास बढ़ सकता है। दरअसल, जब आप दूसरों से बेहतर एक्सरसाइज करना सीख जाते हैं, तो आपको खुद पर गर्व महसूस होने लगता है। साथ ही ग्रुप में एक्सरसाइज करने के दौरान कभी-कभी आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैँ। इस स्थिति में लोगों का आत्म बल बढ़ता है। जिससे आप बेहतर एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित हो सकते हैँ। साथ ही दूसरों को भी ग्रुप एक्सरसाइज के लिए प्रेरित करते हैं। 

इसे भी पढ़ें - सीढ़ियों पर रोज 15 मिनट एक्सरसाइज करके घटा सकते हैं वजन, जानें घर पर वर्कआउट का ये आसान तरीका

5. टीम स्पिरिट

ग्रुप एक्सरसाइज करने से टीम स्पिरिट भी बढ़ता है। दरअसल, जब आप ग्रुप में एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको फिटनेस लोग को हिट करने में मदद मिल सकती है। इससे आप अपने दोस्त से बेहतर परिणाम लाने की कोशिश करेगें। साथ ही नए उद्देश्य पाने की भी कोशिश करेंगे। जो अकेले एक्सरसाइज के दौरान संभव नहीं होता है। 

6. समय का समझेंगे महत्व

नियमित रूप से ग्रुप एक्सरसाइज करने से समय का महत्व भी समझ सकते हैं। जैसे- अगर आप अकेले एक्सरसाइज करते हैं, तो किसी भी वक्त एक्सरसाइज शुरू कर देते हैं। लेकिन जब आप ग्रुप में एक्सरसाइज करते हैं, तो आपका समय फिक्स रहता है। ऐसे में आपको समय का महत्व समझ आएगा। साथ ही आप समय पर काम करना सीखेंगे। 

एक्सरसाइज करने के फायदे (Health Benefits of Group Exercise)

  • वजन होता है कंट्रोल
  • दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा होता है कम
  • ब्लड शुगर लेवल को कर सकते हैं कंट्रोल
  • मेंटल हेल्थ में हो सकता है सुधार
  • कैंसर के जोखिमों को करता है कम
  • मांसपेशियां और हड्डियां होती हैं मजबूत

एक्सरसाइज शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी होता है। इसलिए आप अपने रुटीन में एक्सरसाइज को शामिल करें। 

ग्रुप एक्सरसाइज करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। इसलिए अगर आप अकेले एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं, तो ग्रुप में एक्सरसाइज करने का प्लान बनाएं। ताकि आप इसका अधिक लाभ पा सकें। एक्सरसाइज करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। जो आपके लिए बेहद जरूरी है।

Read Next

केकड़ा चाल एक्सरसाइज से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, वजन घटाने और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए है बेस्ट

Disclaimer