Fri Sep 11, 2026 | 07:31 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

Winter Yoga for Sleep: सर्दियों में अच्छी और सुकून भरी नींद के लिए रामबाण हैं ये 4 योगासन, आज ही आजमाएं

सर्दियों में ठंड के कारण होने वाली सुस्ती और नींद की समस्याओं को दूर करने के लिए आप कुछ योगासनों को अपने रात के रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आइए योग एक्सपर्ट से जानते हैं इन आसनों के फायदे और करने के तरीकों के बारे में।

सर्दियों में ठंडे मौसम के कारण लोगों में सुस्ती काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इतना ही नहीं उनके रूटीन में भी काफी बदलाव देखने को मिलता है। इतना ही नहीं, इस मौसम में अक्सर लोगों में नींद से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती है। हर समय आलस आने के साथ नींद न आना, सोने के दौरान बार-बार नींद टूटना या सुबह के समय शरीर का भारी महसूस होना जैसी समस्याएं काफी आम है। सर्दी के मौसम में ठंड के कारण शरीर कम एक्टिव होने लगती है, जिसके कारण न सिर्फ आपके शरीर में अकड़न की समस्या होती है, बल्कि तनाव भी बढ़ सकता है। ऐसे में रात को सोने से पहले कुछ योगासन करने से रात में आपको अच्छी नींद आती है और शरीर को भी आराम मिलता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में अच्छी नींद के लिए आप Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar के बताएं इन योगासनों को ट्राई कर सकते हैं।

सर्दियों में अच्छी नींद के लिए योग

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार, सर्दियों में अच्छी नींद पाने के लिए आप रात में सोने से पहले इन योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

1. बालासन

बालासन एक बहुत ही सिंपल और प्रभावी योग मुद्रा है, जिसे करने से आपेक शरीर को तुरंत आराम मिलता है। यह आसन आपके मन को शांत करने और तनाव को कम करने में मदद करता है। सर्दियों के मौसम में शरीर की जकड़न को कम करने, रीढ़ की हड्डी, कंधों और गर्दन को आराम दिलाने में भी ये मुद्रा काफी फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: आई मास्क लगाने से सच में अच्छी नींद आती है? जानें इसे लेकर क्या कहती है ये स्टडी

कैसे करें?

इस आसन को करना बहुत आसान है, इसे करने के लिए:

  • सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं
  • फिर धीरे-धीरे आगे की ओर झुकते हुए माथे को जमीन पर टिकाएं
  • इसके बाद अपने हाथों को आगे या शरीर के पास रखें
  • इस मुद्रा में रहते हुए 4 से 5 मिनट गहरी सांस लेते और छोड़ते रहें
  • बालासन करने से आपका नर्वस सिस्टम शांत होता है और नींद अच्छी आती है

2. विपरीत करणी मुद्रा

विपरीत करणी आसन आपके शरीर के लिए एक बेहतरीन रिलैक्सेशन योग मुद्रा है, जो आपके पीठ के निचलने हिस्से और पैरों को आराम दिलाने में मदद करती है। यह आसन उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है, जिन्हें पैरों में भारीपन, थकान या बेचैनी की समस्या होती है और इस कारण नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस मुद्रा को करने से अनिद्रा दूर होती है, मांसपेशियों की अकड़न को आराम मिलता है और पेट की चर्बी कम होती है।

01 (84)

कैसे करें?

विपरीत करणी आसन करना बहुत आसान है, इसे करने के लिए:

  • दीवार के सहरे पीठ बल लेट जाएं
  • अब पैरों को ऊपर की ओर दीवार पर टिकाएं
  • अपने हाथों को ढीला छोड़ दें और आंखें बंद कर लें
  • अब इस मुद्रा में 5 से 10 मिनट तक बना रहे

इसे भी पढ़ें: कौन से विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है? एक्सपर्ट से जानें

3. सुप्त बद्धकोणासन

सुप्त बद्धकोणासन एक बहुत ही शांत और आरामदायक मुद्रा है, जो आपके शरीर के निचले हिस्से को आराम दिलाने में मदद करता है। इस मुद्रा का अभ्यास करने से न सिर्फ शारीरिक रूप से फायदा मिलता है, बल्कि ये आपके मन को भी शांत करने में मदद करता है। सर्दियों में सोने से पहले इस आसन को करने से अनिद्रा की समस्या कम होती है, दिमाग शांत होता है, दिल की सेहत बेहतर रहती है और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।

कैसे करें?

इस आसन को करने के लिए:

  • पीठ के बल लेट जाएं
  • पैरों के तलवों को आपस में मिलाएं
  • घुटनों को जमीन पर ढीला छोड़ दें
  • अगर आपको समस्या हो तो आप अपने घुटनों के नीचे तकिया रख सकते हैं
  • अपने हाथों को पेट या बगल में रखें और इस दौरान गहरी सांस लें

3. शवासन

शवासन देखने में काफी आसान लग सकता है, लेकिन इसका प्रभाव आपके शरीर पर बहुत गहरा पड़ता है। इस आसन को करने से पूरे शरीर को आराम मिलता है। खासकर सर्दियों के दौरान रात में इस आसन को करने से आपके शरीर को ज्यादा आराम मिलता है, जो मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इस आसन को करने से तनाव, अनिद्रा और एंग्जाइटी कम करने में मदद मिलती है।

कैसे करें?

इस आसन को करना आसान है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखें:

  • शवासन करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं
  • अपने हाथ-पैर ढीला छोड़ दें
  • इस दौरान अपनी आंखें बंद कर लें
  • धीरे-धीरे अपने शरीर के हर हिस्से को ढीला महसूस करें
  • सोने से ठीक पहले सिर्फ 10 मिनट शवासन कर सकते हैं

निष्कर्ष

सर्दियों में अच्छी नींद पाना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में अच्छी नींद पाने और शरीर को आराम देने के लिए आप रोजाना इन योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। इसके साथ ही कम तनाव लेने और खानपान का भी खास ध्यान रखने की कोशिश करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • कौन सी विटामिन की कमी से नींद ज्यादा आती है?

    विटामिन डी, बी 12 और बी6 की कमी के कारण आपको ज्यादा नींद आ सकती है और इसके साथ ही सुस्ती भी महसूस हो सकती है। खासकर विटामिन डी की कमी से दिन के समय आपको ज्यादा नींद आती है।
  • सर्दियों में कितने घंटे सोना चाहिए?

    सर्दियों में बड़ों को स्वस्थ रहने के लिए आप रोजाना रात में 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें। सर्दियों में आपका शरीर ज्यादा आराम करना चाहता है और इस कारण नींद का समय बढ़ जाता है। इसलिए, कुछ लोगों को सर्दियों में सामान्य से 30 से 50 मिनट ज्यादा नींद की जरूरत हो सकती है।
  • मुझे हर समय थकान और नींद क्यों आती है?

    हर समय थकान और नींद आने की समस्या अक्सर नींद, एनीमिया, थायराइड, पोषण की कमी, तनाव या खराब लाइफस्टाइल के कारण हो सकता है। 

Read Next

35 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए एक्सरसाइज क्यों है जरूरी? जानें इसके फायदे और न करने के नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 07, 2026 13:06 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 07, 2026 13:06 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 07, 2026 13:06 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content