वर्तमान डिजिटल युग बन चुका है, जिसमें मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर के इस्तेमाल के बिना किसी भी व्यक्ति का गुजारा होना काफी मुश्किल हो गया है। पढ़ाई, लंबे समय तक ऑफिस का काम या समय बिताने के लिए देर तक स्क्रीन की ओर झुककर देखने की आदत के कारण गर्दन, कंधों और ऊपरी पीठ पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है। इस स्थिति को आम भाषा में 'टेक नेक' (Tech Neck) कहा जाता है। इस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को गर्दन में दर्द, अकड़न, सिरदर्द, कंधों में जकड़न और हाथों में झुनझुनी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। सही पोस्चर में बैठने के साथ नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से गर्दन की मांसपेशियों को आराम मिल सकता है, साथ ही दर्द से भी राहत मिल सकती है। इसलिए, आइए Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar से जानते हैं कि लगातार स्क्रीन देखने से होने वाले टेक-नेक की समस्या से राहत पाने के लिए कौन-से योग करने चाहिए?
टेक नेक क्या है?
योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम का कहना है कि टेक नेक एक ऐसी स्थिति है, जो लंबे समय तक सिर को आगे झुकाकर मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन देखने के कारण बढ़ती है। जब सिर आगे की ओर झुकता है, तो गर्दन की मांसपेशियों और रीढ़ की हड्डी पर नॉर्मल से ज्यादा दबाव पड़ता है। समय के साथ यह प्रेशर दर्द, अकड़न और गलत बॉडी पोस्चर का कारण बन सकता है। अगर इस पर ध्यान न दिया जाए तो समस्या लंबे समय तक बनी रह सकती है।
टेक नेक से राहत पाने के लिए योगासन
Praveen Gautam के अनुसार, टेक नेक से राहत पाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी अपर बॉडी को सही पोस्चर में रखें और इन्हें एक्टिव रखें, जिसके लिए आप इन योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं।
1. मार्जरी-व्याघ्रासन
मार्जरी-व्याघ्रासन, जिसे कैट-काउ पोज के रूप में जाना जाता है, रीढ़ और गर्दन की मांसपेशियों को लचीला बनाने में मदद करता है। यह आसन गर्दन और पीठ की जकड़न कम करने और रीढ़ की गतिशीलता बढ़ाने का काम करता है। इस आसन को करने के लिए अपने हाथ और पैरों के बल टेबलटॉप स्थिति में आ जाएं। सांस लेते हुए पीठ को नीचे की ओर झुकाकर बैठें, सीने को आगे करें और सिर को हल्का ऊपर उठाएं। फिर सांस छोड़ते हुए पीठ को गोल करें और ठोड़ी को छाती की ओर ले आएं। इस पूरी प्रक्रिया को 8 से 10 बार दोहराएं।
2. बालासन
बालासन करने से शरीर को आराम मिलता है। यह आसन गर्दन, कंधों और पीठ की मांसपेशियों को आराम देने और लंबे समय तक बैठने से होने वाली जकड़न को कम करने में फायदेमंद होता है। इस आसन को करने के लिए वज्रासन में बैठ जाएं और फिर धीरे-धीरे आगे की ओर झुकते हुए माथे को जमीन पर टिकाएं। दोनों हाथों को सामने की ओर फैलाएं और गहरी सांस लेते हुए 30 से 60 सेकेंड तक इस स्थिति में बने रहें। इसके बाद धीरे-धीरे अपनी पहली वाली मुद्रा में लौट आएं।
3. भुजंगासन
भुजंगासन, जिसे कोबरा पोज के नाम से जानते हैं, छाती को खोलने और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। भुजंगासन करने से लंबे समय तक आगे झुककर बैठने से बने गलत पोस्चर को सुधारने में भी मदद मिल सकती है। इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और हथेलियों को कंधों के पास रखें। इस दौरान सांस लेते हुए सिर और छाती को ऊपर की ओर उठाएं। कंधों को पीछे की ओर रखें और गर्दन पर ज्यादा प्रेशर न डालें। 15 से 20 सेकेंड तक इस मुद्रा में बने रहें और फिर धीरे-धीरे अपनी सामान्य मुद्रा में वापस लेट जाएं।
निष्कर्ष
टेक नेक आज के समय में होने वाली एक आम समस्या है, लेकिन समय रहते सही उपाय अपनाकर इस समस्या से राहत मिल सकती है। मार्जरी-व्याघ्रासन, बालासन और भुजंगासन जैसे योग करने से गर्दन, कंधों और पीठ की मांसपेशियों को लचीला और मजबूत बनाने में मदद मिलती हैं। हालांकि, अगर गर्दन का दर्द लगातार बना रहे, हाथों में सुन्नपन या कमजोरी महसूस हो या दर्द बहुत ज्यादा हो तो खुद इसका इलाज करने के स्थान पर डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।
Image Credit: Freepik
FAQ
टेक नेक के लक्षण क्या हैं?
स्मार्टफोन और कंप्यूटर के ज्यादा इस्तेमाल से गर्दन को आगे झुकाकर रखने के कारण टेक नेक की समस्या होती है। इस समस्या के होने पर गर्दन और कंधों में दर्द, पीठ के ऊपरी हिस्से में जकड़न, लगातार सिरदर्द और आगे की तरफ झुके हुए कंधे जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।टेक नेक को ठीक होने में कितना समय लगता है?
टेक नेक को ठीक होने में आमतौर पर 3 से 6 हफ्ते का समय लगता है। हालांकि, शुरुआती सुधार कुछ ही दिनों में महसूस होने लगते हैं, लेकिन लंबे समय के पोस्चर में सुधार और मांसपेशियों को मजबूत होने में 6 से 12 हफ्ते का समय लग सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 05, 2026 09:57 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jul 05, 2026 09:57 IST
Modified By : Katyayani TiwariJul 05, 2026 09:57 IST
Modified By : Katyayani TiwariJul 05, 2026 09:57 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Praveen Gautam